महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023: आवेदन फार्म, लाभ Maharashtra Kishori Shakti Yojana

जैसा की आप सभी जानते है केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग तरह की योजनाओं के माध्यम से समाज में लड़कियो के प्रति भेदभाव की सोच को बदलने का निरंतर प्रयास करती है। देश की बेटियां भी पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बने इसलिए सरकार उनकी मदद के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करती है।

वर्तमान समय में महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा किशोरी शक्ति योजना चलाई गई है इस योजना के अंतर्गत 11 से लेकर 18 वर्ष तक की उम्र की लड़कियो को शामिल किया जाएगा।

किशोरी शक्ति योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य की सभी किशोरी लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान अपनी अच्छे से देखभाल करें ,प्रोटीन युक्त खाना पीना खाए और व्यक्तिगत स्वच्छता का खास तौर विशेष ध्यान रखे इन चीजों को करने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी लड़कियो को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना
Maharashtra Kishori Shakti Yojana

महाराष्ट्र राज्य के बीपीएल राशन कार्ड धारक के परिवार की बेटियां किशोरी शक्ति योजना में आवेदन कर सकती है। यदि आप योजना में आवेदन फॉर्म, लाभ ,पात्रता इन सब विषय की जानकारी जानना चाहते है तो उसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023

किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र राज्य की किशोरी लड़कियों की शारीरिक, मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य की सभी लड़कियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की ट्रेनिग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी।

राज्य में रहने वाले ऐसे कई परिवार होते है जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है। जिस कारण कुछ लड़कियाँ अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती है या उनके माता-पिता उनकी पूरी पढ़ाई लिखाई का खर्चा नहीं उठा पाते है। इन जैसी सभी किशोरी बालिकाओं को सामाजिक मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 लाख रूपए तक खर्च महाराष्ट्र सरकार कर रही है।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत किया जाने वाला कार्य महिला और बाल विकास विभाग को दिया गया है योजना का लाभ एक परिवार में से सिर्फ एक लड़की को ही दिया जाएगा।

योजना का नाम महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना
Maharashtra Kishori Shakti Yojana
राज्य महाराष्ट्र
वर्ष 2023
लाभार्थी11 से 18 वर्ष की आयु वाली लड़िकयाँ
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्यकिशोरियों को लड़कियों को  आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने
हेतु ट्रेनिंग देना
ऑफिसियल वेबसाइट CLICK HARE

Maharashtra Kishori Shakti Yojana का उद्देश्य

राज्य की जिन लड़कियों ने अपनी किशोरी अवस्था में स्कूल ,कॉलेज छोड़ दिए है उन जैसे सभी लड़कियों को मासिक चक्कर में अच्छा खाना पीना, स्वच्छता और स्वास्थ का ध्यान रखना लड़कियों को इन सब चीजों को करने के प्रति जागरूकता फैलाना योजना का एकमात्र उद्देश्य है।

किशोरी शक्ति योजना के जरिये सभी महाराष्ट्र राज्य की सभी किशोरी लड़कियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के द्वारा किशोरी अवस्था की सभी जानकरियाँ ट्रेनिंग के रूप में दी जाएगी। और इस ट्रेनिंग को करवाने का पूरा खर्चा महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना से लाभ और विशेषताएं

  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना राज्य की किशोरी लड़कियों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की 11 से 18 वर्ष के बीच की सभी बालिकाओं को ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी जिसमे किशोरी लड़कियों को आर्यन फोलिक एसिड की गोलियों के बारे में बताया जाता है।
  • महाराष्ट्र राज्य के अलग-अलग जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • राज्य में रहने वाली जो लड़किया गरीबी रेखा से नीचे यानि उनका परिवार बीपीएल राशन कार्ड धारक है तो उन्हें 600 कैलरी ,18 से 20 ग्राम प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व दिया जाएगा।
  • योजना के तहत राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाके के हर आंगनवाड़ी केंद्र में किशोरी लड़कियों की लंबाई, वजन की जांच प्रत्येक तीन महीने में की जाएगी।
  • योजना में शामिल सभी बालिकाओं को स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा।
  • राज्य की सभी किशोरी लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान अपनी स्वच्छता खानपान का विशेष ध्यान कैसे रखे इन सब मुख्य बातों को बताने की ट्रेनिंग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाएगी।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana में लागू किये गए जिलों की सूची

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना को नीचे दिए गए जिलों में शुरू किया गया है

  1. भंडारा,
  2. चंद्रपुर,
  3. अहमदनगर,
  4. धुले,
  5. सांगली
  6. सिंधुदुर्ग,
  7. सोलापुर
  8. ठाणे
  9. वर्धा
  10. औरंगाबाद
  11. अकोला
  12. हिंगोली
  13. जलगांव
  14. जालना
  15. उस्मानाबाद
  16. पुणे
  17. वाशिम
  18. रायगढ़
  19. रत्नागिरी
  20. लातूर
  21. नंदुरबार
  22. परभणी

योजना से जुड़े कुछ जरुरी डॉक्युमेंट्स

  • स्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • BPL राशन कार्ड
  • (TC) यानि स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • स्थाई प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक बालिका महाराष्ट्र के राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. राज्य के जो परिवार बीपीएल कार्ड के अंतर्गत आते है उनकी लड़किया योजना में आवेदन करने की पात्र है।
  3. योजना का लाभ सिर्फ किशोरी बालिकाओं को ही दिया जाएगा।
  4. किशोरी शक्ति योजना में शामिल होने के लिए लाभार्थी लड़की की आयु 11 से 18 वर्ष होनी चाहिए।

किशोरी शक्ति योजना में आवेदन कैसे करें?

  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सर्वे की जाएगी।
  • योजना में इक्छुक लड़कियों को अपना नाम सर्वे लिस्ट में लिखवाना है।
  • उसके बाद लिस्ट की जाँच बाल विकास विभाग द्वारा की जाएगी।
  • जिन लड़कियों का नाम विभाग द्वारा सलेक्ट किया जाएगा उसका योजना में आवेदन कर दिया जाएगा।
  • इस तरह से आप आसानी से योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकती है।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana FAQ

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना की अधिकारी वेबसाइट क्या है?

योजना की यह वेबसाइट महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग जारी की गई है जिसके लिए आपको womenchild.maharashtra.gov.in के लिंक पर जाना है।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana क्या है?

किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई है इस योजना के तहत राज्य की किशोरी लड़ियों को शारीरिक एवं भावात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए ट्रेंगिग की सुविधा दी जाएगी।

किशोरी बालिका की उम्र कितनी होती है?

किशोरावस्था 13 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बीच की उम्र मानी जाती है।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना कितने जिलों में लागू की गई है

किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र राज्य 23 जिलों में शुरू की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram