नवोदय विद्यालय ने क्लास 6th के एडमिट कार्ड जारी किये हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल साइट में जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित करायी जाएगी।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हर साल होती है। पहले ये दो चरणों में होती थी किन्तु इस बार ये एक चरण में पूर्ण होगी। इसके रिसल्ट से ही अभ्यार्थी का चयन होगा। आवेदक अभ्यार्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।
![नवोदय विद्यालय क्लास 6th एडमिट कार्ड | JNVST Admit Card 2023 Class 6 - navodaya.gov.in Class VI Hall Ticket Download @ cbseitms.nic.in 1 JNVST Admit Card Class 6 - नवोदय विद्यालय क्लास 6th एडमिट कार्ड](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2023/04/JNVST-Admit-Card-Class-6-1024x683.jpg)
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड
आर्टिकल | नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड |
संस्था | नवोदय विद्यालय समिति |
कक्षा | 6 |
परीक्षा | class 6th एंट्रेंस टेस्ट (JNVST) |
NVS Class 6th Exaam Syllabus | यहाँ से डाउनलोड करें। |
आधिकारिक वेबसाइट | cbseitms.rcil.gov.in |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- होम पेज में “Click here to download JNVST Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
- इअभ्यार्थी यहाँ अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैप्चा कोड भरकर “साइन इन ” करना होगा।
- साइन इन के बाद आपको “JNVST Download admit card” विकल्प मिलेगा।
- आप एडमिट कार्ड को आप सेव करके इसका प्रिंटआउट ले सकते है।
नवोदय विद्यालय क्लास – 6 एंट्रेस टेस्ट पैटर्न
- क्लास 6th एंट्रेंस टेस्ट में कुल 80 प्रश्न आएंगे।
- छात्राओं के लिए कुल अंको की संख्या 100 है।
- कक्षा 6 सिलेक्शन टेस्ट की परीक्षा का समय 2 घंटे का तय है।
- परीक्षा का आयोजन अलग-अलग स्तर में होगा जो इस प्रकार है –
खंड | प्रश्न | अंक | समय |
मानसिक योग्यता | 40 | 50 | 60 मि. |
अंकगणित | 20 | 25 | 30 मि. |
भाषा | 20 | 25 | 30 मि. |
कुल | 80 | 100 | 2 घंटे |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा- 6 में प्रवेश के लिए योग्यताएँ
- अभ्यार्थी सत्र 2022-23 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा – 5 में अध्ययनरत हो।
- कक्षा – 5 में जहां नवोदय विद्यालय है उसी जिला के किसी मान्यता प्राप्त/ सरकारी स्कूल में विद्यार्थी अध्ययनरत हो।
- यदि अभ्यर्थी कक्षा – 6 में प्रवेश चाहता है तो उसकी आयु सीमा 9 से 13 वर्ष के बीच (चाहे वह किसी भी जाति श्रेणी से हो) होनी चाहिए।
- सम्बंधित राज्य के इच्छुक अभ्यार्थी नवोदय विद्यालय में प्रवेश का आवेदन कर सकते हैं।
- नवोदय विद्यालय जिस जिले में होंगे उस जिले के अभ्यार्थी ही उसमे आवेदन कर सकेंगे।
- कोई भी आवेदक दूसरी बार चयन परीक्षा में भाग नहीं ले सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया
- विद्यार्थी का चयन सर्वप्रथम नवोदय विद्यालय में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के आधार होता है।
- परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का ही प्रवेश विद्यालय में होगा।
- प्रवेश परीक्षा को अभ्यार्थी कक्षा- 5 और कक्षा- 8 के बाद ही दे सकेगा जिससे उन्हें कक्षा – 6 और कक्षा – 9 में प्रवेश मिल सके।
- इन विद्यालयों के द्वारा कक्षा – 11 के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिए जाते हैं जो खाली सीटें भरने में होती है। यह प्रवेश कक्षा – 10 की परीक्षा में मिले अंको के फलस्वरुप दिया जाता है।
- आवेदक छात्र-छात्राएँ अपने जिले के नवोदय विद्यालय से ये फॉर्म ले सकते हैं।
- इस सभी प्रोसेस के बाद आवेदक छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर नवोदय विद्यालय में प्रवेश ले सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड से सम्बंधित प्रश्न
जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट क्या है ?
जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in की सहायता से आप प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के कितने चरण है ?
यह परीक्षा 2 चरणों में पूरी की जाती है परन्तु इस साल इस प्रवेश परीक्षा को एक ही चरण में पूरा किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा – 6 में कितनी फीस है ?
विद्यालय द्वारा छठी कक्षा के विद्यार्थियों का कोई शुल्क नहीं पड़ता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पैटर्न क्या होता है?
प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय होती है जिसमे दो घंटे की समय सीमा होती है इस समय सीमा में आपको अपना पेपर हल करना होता है।