जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म 2023– नमस्कार दोस्तों, आपको यह तो पता होगा की जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन के लिए प्रवेश के लिए फॉर्म भरे जाते हैं ,जिसके लिए एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसका नाम है “जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा” प्रत्येक वर्ष NVS के माध्यम प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म जारी किये जाते है। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म जल्द जारी किये जायेंगे। सभी परीक्षार्थी कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही अपना आवेदन कर सकते है। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब एक ही फेज में आयोजित की जाएगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है इसके बारे में जाने?
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म-भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) के तहत इन स्कूलों की शुरुआत की थी जो अभी भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है यह सह – शैक्षणिक आवासीय विद्यालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता के माध्यम से संचालित किये जाते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा बच्चों को कक्षा 6 में एडमिशन में देने के लिए ली जाती है। और जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा और राज्य की क्षेत्रीय भाषा होती है। जिसके अंतरगत बच्चे को गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए अंग्रेजी तथा सामाजिक विज्ञान के लिए हिंदी भाषा में शिक्षा दी जाती है इन विद्यालयों में छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन, आवास, यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तिकाएँ दी जाती हैं।
नवोदय विद्यालय फीस
इस योजना में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों जो अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति(ST), BPL (Below Poverty Line) गरीबी रेखा से नीचे के अंतर्गत आते हैं उन्हें विकास निधि के तौर पर प्रत्येक स्टूडेंट को ₹1500/- हर महीने दिए जाते हैं। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों से विकास निधि के तौर पर हर महीने ₹600/- फीस ली जाती है।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु नवोदय विद्यालय फॉर्म 2023 Class 6 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गयी है। कक्षा 6 जेएनवी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया जायेगा।
जवाहर नवोदय परीक्षा से सम्बंधित इम्पोर्टेन्ट डेट्स (नवोदय विद्यालय फॉर्म Class 5)
कार्यक्रम | तिथि |
जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश 2023 नोटिफिकेशन | जनवरी 2023 |
कक्षा 6 प्रवेश प्रारंभ होने की तिथि | 1 जनवरी 2023 |
कक्षा 6 प्रवेश 2023 की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अप्रैल |
परीक्षा की तिथि | 29 अप्रैल 2023 |
परिणाम की तिथि | जून 2023 |
नोटिफिकेशन | यहाँ से देखे |
नवोदय विद्यालय फॉर्म PDF | डाउनलोड करें |
नवोदय विद्यालय क्लास 6th एडमिट कार्ड
जवाहर नवोदय विद्यालय का उद्देश्य
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म– नवोदय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा के साथ सशक्त करना और बच्चों को साहसिक क्रियाओं, शारीरिक शिक्षा एवं पर्यावरण के लिए जागरूक करना।
- विशेषकर ग्रामीण विद्यार्थियों को उचित स्तरीय आधुनिक शिक्षा मिल सके।
- हिंदी भाषा और क्षेत्रीय भाषा के विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता का भाव हो।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पात्रता – नवोदय विद्यालय एडमिशन रूल्स
हम आर्टिकल के इस सेक्शन में आपको बताने जा रहे हैं की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की पात्रता
- केवल वही जिले के अभ्यर्थी जहां नवोदय विद्यालय स्थापित है, इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं।
- प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी का जन्म 1/05/2011 से 30/04/2013 के बीच होना चाहिए।
- अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2021- 2022 के समय कक्षा 5 में पढ़ रहा हो या पास कर चुका हो।
- अभ्यर्थी जिनका एडमिशन 15th September 2022 से पहले 5वीं कक्षा में नहीं हुआ है तो वो इस फॉर्म को भरने के योग्य नहीं हैं।
- कोई भी अभ्यर्थी किसी भी स्थिति में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में दूसरी बार बैठने के लिए पात्र नहीं होगा।
- ग्रामीण क्षेत्र से केवल सिर्फ 75 प्रतिशत छात्रों को चुना जाएगा तथा बाकी स्थान शहरी छात्रों के द्वारा भरे जाएँगे।
- टोटल सीटों में से 1/3 लड़कियों के द्वरा भरी जाएंगी ।
जजवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म ऑनलाइन ऐसे भरें
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म चयन परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की ओफिसियल वेबसाइट cbseitms.nic.in पर जाकर किया जा सकता है। इसके लिए हमने पूरी प्रक्रिया को नीचे कुछ बिन्दुओं में बताई है। ऑनलाइन फॉर्म निःशुल्क है। और यह ऑनलाइन आवेदन पत्र किसी भी माध्यम से भरा जा सकता है जैसे – डेस्कटॉप, लैपटॉप, मोबाइल या टेबलेट इत्यादि।
- सबसे पहले आप नवोदय विद्यालय समिति की ओफिसियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाएँ
- आवेदक को इसके बाद “Click here to Class VI Registration” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात nvs class 6 registration formओपेन हो जाएगा ।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सावधानी पूर्वक भरें ।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें जो की 10 से 100 KB के बीच होना चाहिए तथा मांगे गए डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।
- इसके बाद “Final Submit” के बटन पर क्लिक करें आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए दस्तावेज़
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए दस्तावेजों की सूची नीचे दी गयी है।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
जजवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा का पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमे सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice) के होंगे।
- कुल प्रश्न – 80
- कुल अंक – 100
इस चयन परीक्षा के तीन पार्ट होंगे।
परीक्षा का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
1 . मानसिक योग्यता परीक्षा | 40 | 50 | 60 मिनट |
2 . अंकगणित परीक्षा | 20 | 25 | 30 मिनट |
3 . भाषा परीक्षा | 20 | 25 | 30 मिनट |
कुल योग | 80 | 100 | 2 घण्टे |
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का सिलेबस :
खंड (1) – मानसिक योग्यता परीक्षा
यह खंड आपकी तर्कशक्ति की क्षमता की जांचने के लिए लिया जाता है। इसमें कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रकार 1:- (भिन्न आकृति छटियें)
इसमें आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें आपको दिए गए प्रश्न के चार विकल्पों में से भिन्न को छांटना होता है।
प्रकार 2 :- ( आकृति मिलान )
इसमें आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें एक चित्र की आकृति देकर आपको दिए गए प्रश्न के चार विकल्पों में से सही आकृति को प्रश्न की आकृति से मिलाना होता है।
प्रकार 3 :- ( आकृति पूरक )
इसमें आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें एक चित्र की अधूरी आकृति देकर आपको दिए गए प्रश्न के चार विकल्पों में से सही आकृति को प्रश्न की आकृति से मिलाकर प्रश्न की आकृति को पूरा करना होता है।
प्रकार 4 :- ( आकृति श्रृंखला पूर्ण करना )
इसमें आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें आकृति चित्रों की एक अधूरी श्रृंखला दी जाती है आपको दिए गए प्रश्न के चार विकल्पों में से सही आकृति को देखकर प्रश्न की श्रृंखला आकृति को पूरा करना होता है।
प्रकार 5 :- ( समानता )
इसमें आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें आपको आकृतियों के दो समुच्य (SETs) दिए जाते हैं और आपको सामान आकृति को पहचान कर दिए गए प्रश्न के चार विकल्पों में से सही उत्तर देना होता हैं।
प्रकार 6 :- ( रेखागणित ज्यामितीय चित्र ) :
इन तरह के प्रश्नों में रेखागणित या कोई ज्यामितीय आकृति दी जाती है और आपको चार उत्तरों में से ऐसी आकृति चुननी होती जो प्रश्न की ज्यामितीय आकृति को पूरा कर दे।
प्रकार 7 :- ( दर्पण प्रतिबिम्ब ) :
इन तरह के प्रश्नों एक समस्या आकृति दी होती है जिसके साथ एक दर्पण होता है और आपको चार उत्तरों में से ऐसी आकृति चुननी होती जो प्रश्न की समस्या आकृति का दर्पण का सही प्रतिबिम्ब हो।
प्रकार 8 :- ( आकृति को मोड़ना या खोलना ) :
इन तरह के प्रश्नों एक समस्या आकृति दी होती है जो एक कागज़ का मुदा हुआ टुकड़ा या पंच किया हुआ हो सकता है और आपको आपको चार उत्तरों में से ऐसी आकृति चुननी होती कागज़ को खोलने (Unfold) से बनती हो।
प्रकार 9 :- ( स्पेस विसुलाइजेशन ) :
इन तरह के प्रश्नों एक समस्या आकृति दी होती है उत्तर में उस आकृति को चुनना होता है जिसके टुकड़े जोड़ने से सही आकृति प्राप्त होती हो
प्रकार 10 :- ( Embedded आकृति ) :
इन तरह के प्रश्नों एक समस्या आकृति दी होती है जिसमें एक आकृति छुपी होती है उत्तर में उस आकृति को चुनना होता है जो आकृति समस्या आकृति में छुपी होती है।
खंड (2) – अंकगणित परीक्षा :
इस खंड में सारे प्रश्न अंकगणित के 15 विषयों पर आधारित होते हैं।
- नंबर सिस्टम (संख्या पद्धति)
- पूर्ण संख्यायें
- भिनात्मक संख्याएँ
- गुणनखंड और गुणांक
- संख्याओं का लघुतम समापवर्त्य तथा महातम समापवर्त्य
- दशमलव
- भिन्नो को दशमलव में तथा दशमलव को भिन्नो में बदलना
- मापन – लम्बाई , द्रव्यमान , धारिता , समय , घन
- क्षेत्रमिति (mensuration)
- संख्यात्मक व्यंजकों का सरलीकरण
- प्रतिशतता तथा उनके अनुप्रयोग
- लाभ तथा हानि
- साधारण ब्याज , चक्रवृद्धि ब्याज
- समीकरण
- रेखागणित ज्यामिति
खंड (3) – भाषा परीक्षा :
इस खंड में अभ्यर्थी को एक गद्य पाठ पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
Article को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद , हमे लगता है हमने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन से सम्बंधित आपकी सब आशंकाओं को दूर किया हो फिर भी आप अगर कुछ पूछना चाहते है आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें या नजदीकी जवाहर नवोदय विद्यालय में जाकर इसके बारे में पता कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 फॉर्म से सम्बंधित FAQs
जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है?
भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) के तहत इन स्कूलों की शुरुआत की थी जो अभी भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है यह सह – शैक्षणिक आवासीय विद्यालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता के माध्यम से संचालित किये जाते हैं। इन विद्यालयों में छात्रों को निःशुल्क शिक्षा , भोजन , आवास , यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तिकाएँ दी जाती हैं
नवोदय विद्यालय समिति Navodaya Vidyalaya Samiti की ऑफिसियल वेबसाइट क्या हैं ?
नवोदय विद्यालय समिति की ओफिसियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs है
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है ?
इस योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में ऊपर इस आर्टिकल में बताया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVT) परीक्षा की तारीख क्या है ?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जायेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in है।
नवोदय Vidyalaya फॉर्म 2023 Class 6 Last Date क्या है ?
नवोदय Class 6 एडमिशन फॉर्म की Last Date 31 जनवरी 2023 है।