Bihar Krishi Vaniki Yojana: मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना आवेदन फार्म, लाभ

कृषि वानिकी योजना बिहार राज्य में वृक्षारोपण करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसान व्यक्ति 150 प्रजाति के पॉप्लर के पौधों का वृक्षारोपण कर सकते है। योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण करने वाले किसानों को नर्सरी से पॉप्लर का पौधा 10 रुपये की दर से प्रदान किया जायेगा।

खेती करने के साथ- साथ किसान व्यक्ति अब वृक्षारोपण भी कर सकते है। किसान व्यक्ति अपनी खाली जमीन पर पौधरोपण कर सकते है। Bihar Krishi Vaniki Yojana के अंतर्गत यदि 3 वर्षों तक किसान व्यक्ति उस पौधे की देखरेख करते है तो उत्तरजीविता के आधार पर उन्हें 70 रु प्रति पौधे के हिसाब से सरकार उन्हें पेमेंट प्रदान करेगी।

Bihar Krishi Vaniki Yojana
मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना

इसके अलावा उस पौधे का पूरा अधिकार रोपण करने वाले किसान को ही दिया जाता है यानी वह कभी भी अपनी इच्छा से उस पौधे को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

Bihar Krishi Vaniki Yojana

कृषि वानिकी योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा संचालित की गयी एक ऐसी योजना है जिसमें किसानों को अपनी खाली या बंजर पड़ी भूमि में वृक्षारोपण करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। पॉप्लर के पौधे लगाने है किसानों को इन पौधों को रोपण करते समय 10 फीट की ऊंचाई और 2.5 इंच की गोलाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

जैसा की आप जानते है होंगे पॉप्लर के पेड़ की लड़की हल्की प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस बनाने के लिए प्रयोग की जाती है। ऐसे में अगर किसान नागरिक उन पेड़ों को अपने इन सब कामों के लिए इस्तेमाल के लिए कटिंग करवाना चाहते है तो उसके लिए भी किसानों को वन विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा मुफ्त में मदद दी जाएगी।

योजना का नाम Bihar Krishi Vaniki Yojana
राज्य बिहार
वर्ष 2024
लाभार्थीराज्य के कृषक नागरिक
योजना शुरू की गई बिहार राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के किसानों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी करना
ऑफिसियल वेबसाइट state.bihar.gov.in

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना का उद्देश्य 

Bihar Krishi Vaniki Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पेड़ पौधे लगाकर किसानों को रोजगार व लाभ दिलाना है। साथ ही राज्य में जितने भी पेड़ पौधे अधिक होंगे उसका लाभ बिहार राज्य के हर एक नागरिक को होगा। और किसान नागरिकों को अपनी खेती के अलावा भी एक रोजगार करने का अच्छा मौका मिल जाएगा जिससे उनकी आर्थिक आय में काफी अच्छी बढ़ोतरी होगी।

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है पॉप्लर के पेड़ की लड़की कई चीजों के निर्माण हेतु प्रयोग की जाती है। जिस वजह से मार्केट में काफी महंगी रेट में बिकती है। और अगर किसान नागरिक इन जैसे पौधों को लगाना शुरू करेंगे तो बिहार राज्य के रहने वाले किसान नागरिक को कई गुना लाभ होगा।

कृषि वानिकी योजना से लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के सभी किसान नागरिकों को वृक्षारोपण करने के लिए पॉप्लर का पौधा सरकारी नर्सरी से मात्र 10 रुपए में दिया जाएगा।
  • और पौधा बड़ा होने पर उसका पूरा लाभ का हक़ किसान नागरिक को ही मिलेगा।
  • अगर किसान नागरिक अपने लगाए गए पौधे की 3 सालों तक अच्छे से देख रेख करते है तो उन्हें 60 रुपए प्रति पेड़ के हिसाब से लाभ होगा।
  • वन विभाग द्वारा किसानों को पॉलर का पौधा तैयार करने की पूरी जानकारी दी जाएगी।
  • कृषि वानिकी योजना के तहत पौधशालाओं की स्थापना 2150 एकड़ जमीन पर ही होगी।
  • बिहार कृषि वानिकी योजना केअंतर्गत कृषक नागरिकों को अपनी किसी खाली जमीन के किनारे तकरीबन 150 लाख पॉप्लर प्रजाति के पेड़ों को लगाना है।
  • पॉप्लर के पेड़ो का वृक्षारोपण हरियाली मिशन लक्ष्य के अंतर्गत किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना की शुरुआत से बिहार राज्य के किसानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • जिससे उनकी आर्थिक आय में वृद्धि होगी और साथ में पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

Bihar Krishi Vaniki Yojana से जुड़े जरूरी दस्तावेज

  • जमीन की रसीद
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • लीज डीड की फोटोकॉपी
  • 20 हजार रूपए की अकाउंट में जमा होने का प्रमाण
  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

बिहार कृषि वानिकी योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

  • Bihar Krishi Vaniki Yojana में आवेदन करने के पात्र बिहार राज्य में रहने वाले नागरिक किसान हैं।
  • आवेदक कृषक नागरिक के बैंक अकाउंट में 20 हजार रूपए तक जमा होना जरुरी है।
  • कृषक की जमीन पॉप्लर के पौधे का रोपण करने हेतु समतल ऊंची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए।
  • पौधे लगाने वाली जमीन सिंचाई वाली होनी बेहद आवश्यक है।
  • Bihar Krishi Vaniki Yojana में हर एक कृषक नागरिक के लिए आधा एकड़ से 3 एकड़ रखा गया है।

Mukhyamantri krishi vaniki yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले state.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको scheme Info के विकल्प में क्लिक करना है।
  • फिर अगले पेज में आपको कृषि वानिकी आवेदन पत्र प्राप्ति डाउनलोड के लिए क्लिक करें ” का चयन करना होगा। Bihar Krishi Vaniki Yojana 
बिहार कृषि वानिकी योजना
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। बिहार कृषि वानिकी योजना
mukhyamantri  Krishi Vaniki Yojana
  • उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी डिटेल्स भरनी है।
  • फॉर्म में सभी जानकरियां भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म अपने वन विभाग के कार्यालय में जमा करवा देना है।
  • इस तरह से आपकी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के माध्यम से किसानों को पॉप्लर का पौधा सरकारी नर्सरी से सिर्फ 10 रूपए में दिया जाएगा और पौधे की देख रेख करने पर सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी।

पॉप्लर का पौधा कितनी दूरी पर लगाया जाता है?

पॉप्लर का पेड़ लगभग 5 मीटर की दूरी पर लगाया पर लगाया जाता है।

Mukhyamantri krishi vaniki yojana किस राज्य में शुरू की गई है?

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना बिहार राज्य में शुरू की गई है।

पॉप्लर के पेड़ की लड़की से क्या तैयार किया जाता है?

पॉप्लर के पेड़ की लड़की से छाल, प्लाइवुड, बोर्ड, माचिस की तीली और पेंसिल बनाने के लिए इसके अलावा खेलकूद की चीजों को तैयार करने के काम आती है।

Leave a Comment

Join Telegram