उत्तराखंड के ये 6 हिल स्टेशन नहीं हैं किसी जन्नत से कम। अगर आपको पहाड़ों और ट्रेकिंग का शौक़ है, तो उत्तराखंड के ये 6 हिल स्टेशन्स आपको जरूर पसंद आएंगे।

उत्तराखंड के पहाड़ों में आप खुली हवा में सांस लेते हुए खूबसूरत नजारों को अपनी आंखों और कैमरों दोनों में कैद कर सकते हैं। 

सोचिए अगर ऐसी सुंदर जगह तक पहुंचने के लिए बाइक से इन खूबसूरत रास्तों को तय किया जाए, तो वह एहसास कितना सुखद होगा।

1. चोपता -मिनी स्विट्जरलैंड: उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में चोपता (Chopta) एक छोटा मगर खूबसूरत हिल स्टेशन है। अल्पाइन घास के मैदानों और सदाबहार वनों से घिरा चोपता, लोगों को बहुत पसंद आता है। गोपेश्वर से चोपता की दूरी केवल 43 किलोमीटर है। 

2. अस्कोट: हिमालय की गोद में बसा सुन्दर हिल स्टेशन अस्कोट, अपने सुन्दर नजारों और नदियों के लिए मशहूर है। यह ऑफबीट हिल स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तराखंड के पूर्व में स्थित है। यहां आप हरे-भरे देवदार के पेड़ और रोडोडेड्रॉन वन देख सकते हैं। 

3. धनौल्टी: धनौल्टी  हिल स्टेशन मसूरी से ज्यादा दूर नहीं है। यहां से आप बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे देख सकते हैं। धनोल्टी, मसूरी के पास एक छोटा सा और खूबसूरत हिल स्टेशन है, इस हिल स्टेशन से गंगोत्री रेंज के पहाड़ों का दृश्य साफ दिखाई देता है।

4. ग्वालदम हिल स्टेशन: यहां चाय और सेब के बागानों की खूशबू दिल व दिमाग को ताज़ा कर देती है। भारत के उत्तराखण्ड के चमोली का यह शानदार हिल स्टेशन विदेशी पर्यटकों को भी पसंद आता है।  

5. शीतलाखेत: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक शीतलाखेत भी है। यह चारों ओर से लगभग 1800 हेक्टेयर वन क्षेत्र से घिरा हुआ है।

6. मुनस्यारी: मुनस्यारी, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मुनस्यारी, भारत, नेपाल और तिब्बत की सीमाओं से लगा हुआ क्षेत्र है। गौरी गंगा नदी से मिलम तक फैली यह जगह, प्राचीन समय में भारत और तिब्बत का व्यापार केंद्र हुआ करती थी।