Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: पीएम मत्स्य समदा योजना की मुख्य बातें।  मछली पालन कर कमा सकते हैं हजारों रुपये। 

पशुपालकों के साथ-साथ अब केंद्र सरकार द्वारा मत्स्य पालन का व्यवसाय करने वाले किसानों को भी आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के माध्यम से केंद्र के साथ साथ कई राज्य सरकारों द्वारा मिलकर मत्स्य पालन का व्यवसाय करने वाले किसानो को 40 से 60 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के किसान जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है की मत्स्य पालन के व्यवसाय को शुरू करने के लिए उसमे अधिक पैसे खर्च कर सकें।

ऐसे सभी किसानों को सरकार योजना के माध्यम से 40% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को सरकार द्वारा 60% तक की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।

इस योजना के माध्यम से वर्ष 2019 में भारत में हुए 137.58 लाख मेट्रिक टन मछली के उत्पादन को वर्ष 2024-25 तक 220 लाख मेट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान pmmsy.dof. gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

इसकी जानकारी प्राप्त कर आवेदन के लिए अपने राज्यों की मत्स्य पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।