Summer Holidays Destinations: भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगहें। यहाँ हम आपको हिल स्टेशन के बारे में बतायेंगे।

गर्मी का सीजन शुरू होने ही वाला है और हम आपके लिए गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बतायेंगे।

1. शिमला: शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है।

2. मनाली: मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। की दूरी पर स्थित है।

3. ऊटी: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उधगमंडलम या ऊटी को डेस्टिनेशन स्पॉट बनाने में जॉन सुल्लिवन के योगदान को माना जाता है। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं।

4. दार्जिलिंग: जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यदि आप दार्जीलिंग जाते हैं तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद लें।

5. गंगटोक: सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा।

6. तवांग: भारत के उत्तर पूर्व में स्थित तवांग, अरुणांचल प्रदेश का एक छोटा और खुबसूरत शहर है। तवांग अपने मठों के लिए भी जाना जाता है। यदि आप तवांग जाते हैं तो यहाँ के मठों में जरुर जायें।

7. डलहौजी: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन, पाँच पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ कुछ बंगले और चर्च हैं जो शानदार स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं।

8. मुन्नार: केरल में स्थित मुन्नार बहुत ही खुबसूरत और मनोरम हिल स्टेशन है। यह भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थानों में गिना जाता है। गर्मियों के छुट्टी के लिए मुन्नार भी एक अच्छा हिल स्टेशन है।

9. शिलांग: देवदार के पेड़ों, शानदार पहाड़ियों और साहसिक गतिविधियों के साथ, भारत का गर्म मौसम आपकी यात्रा को नया बनाता है। वनस्पति से भरा सीपलोंग मई में प्रवास के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।

10. माउंट आबू: झीलों की नगरी कही जाने वाली उदैपुर से 185 किलोमीटर दूरी पर हरी भरी पहाडियों के बीच मौजूद है राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू।