Beautiful Places Near Shimla:  शिमला के पास इन 5 जगहों पर है प्रकृति मेहरबान, खूबसूरती ऐसी कि एकटक देखता रह जाए इंसान।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जितना खूबसूरत है, उतना ही हसीन इसके आसपास की जगहें हैं। आप भी इन मजेदार जगहों की लिस्ट देखकर इस वीकेंड घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

 यहां आने वाले यात्रियों को प्राकृतिक नजारों से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज, हर एक चीज से रूबरू कराती है। जितना खूबसूरत शिमला है, उतनी ही खूबसूरत इसके आसपास की बेहतरीन जगहें हैं।

 1. मशोबरा: अगर आप कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर हरी-भरी हरियाली के बीच कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए मशोबरा मजेदार छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट है। शिमला से मशोबरा की दूरी 10 किमी है।

2. नारकंडा: जंगलों से घिरा, नारकंडा शिमला जिले का एक विचित्र शहर है, जो सर्दियों में स्कीइंग के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। शिमला से नारकंडा की दूरी 60 किमी है।

3. सोलन: पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित सोलन हिमालय की निचली पहाड़ियों पर स्थित है। उद्योगों के साथ औद्योगिक शहर है। यहाँ प्राचीन मंदिर और मठ हैं जो हर साल सैकड़ों पर्यटकों और भक्तों को आकर्षित करते हैं।

4. कसौली: कसौली भी एक पहाड़ी शहर है, जो अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां आपको अंग्रेजों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतें देखने को मिल जाएंगी। शिमला से कसौली की दूरी 72 किमी है।

5.शोझा: शोझा एक छोटा गांव है, जो जंगल और शांत वातावरण के बीच स्थित है। यहां की अछूती सुंदरता में आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं। यह गांव किला, झील और झरने जैसे पर्यटकों के आकर्षण से भरा हुआ है।