गोपाल कृष्ण गांधी कौन है: क्या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते बनेंगे देश के नए राष्ट्रपति, वाम दलों ने गोपाल कृष्ण गांधी का नाम सुझाया।

गोपालकृष्ण गांधी राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी के पोते और देवदास गांधी और लक्ष्‍मी गांधी के बेटे हैं। सी राजगोपालचारी उनके नाना थे।

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों में वामदलों की तरफ से महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का ऐलान किया गया है।

इससे पहले साल 2017 में गोपालकृष्ण गांधी भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी उम्मीदवार थे। हालांकि एम वेंकैया नायडू से वह चुनाव हार गए थे।

गोपालकृष्ण गांधी ने नेताओं से उनके अनुरोध पर निर्णय लेने के लिए और समय मांगा है। उल्लेखनीय है कि देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

गौरतलब है कि शरद पवार के नाम पर सारा विपक्ष एकजुट है मगर उनके इनकार के पीछे की वो संभावित वजहें बताते हैं जिसके चलते वो दावेदारी से पीछे हट रहे हैं।

शरद पवार एक मंझे हुए सियासतदां हैं, वो आंकड़ों के खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं। लोकसभा में विपक्ष काफी कमजोर है जबकि राज्यसभा और विधानसभाओं में मजबूत स्थिति में है।