Delhi NCR Water Parks: इस वीकेंड लीजिए फैमिली के साथ दिल्ली एनसीआर के ‘Water Parks’ का मजा। तो इस गर्मी आपका क्या प्लान है।

भीषण गर्मी से हर कोई बेहद परेशान है और किसी तरह से राहत पाने के लिए कोई हिल स्टेशन जा रहा है, तो कोई ऐसी जगह ढूंढ रहा है, जहां कुछ समय के लिए गर्मी से आराम मिल सके।

1. स्पलैश - द वाटर पार्क: बता दें की साइक्लोन फैमिली स्लाइड, मशरूम फॉल, हराकिरी और मल्टी-लेन स्लाइड्स आपको रोमांच से भर देंगे। यहां एंट्री कीमत 800 रुपए है। 

2. एडवेंचर पार्क, रोहिणी: वीकेंड पर ये जगह वयस्कों और बच्चों के साथ गुलजार होती हैं। बजते गाने यहां के माहौल को और मजेदार बना देते हैं। यहाँ रेट भी अलग-अलग है।

3. वंडर्स ऑफ़ वंडर, नोएडा: इस मनोरंजन पार्क में असल में रोमांचकारी और मजेदार समय के लिए लगभग 20 मजेदार राइड्स हैं। इसमें 26 रोमांचकारी सवारी के साथ एक वाटर पार्क भी है।

4. फन एन फूड विलेज, गुरुग्राम: यह दिल्ली-एनसीआर के सबसे पुराने मनोरंजन पार्कों में से एक है। वीकेंड पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां आ सकते हैं।

5. अप्पू घर, ऑयस्टर बीच वाटर पार्क, गुड़गांव: अप्पू घर को कई अधिक मजेदार सवारी और एक नए रूप के साथ तैयार किया गया है। ऑयस्टर वाटर पार्क रेन फॉरेस्ट थीम प्रेरित है।