अग्निपथ सेना भर्ती 2022: सेना में पहले से चल रहीं भर्ती प्रक्रियाएं बंद, अब सिर्फ Agniveer से होगी जवानों का सेलेक्शन। 

यह जानकारी 19 जून को रक्षा मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग के बाद डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस अफेयर्स के एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टीनेंट जनरल अनिल पुरी ने दी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अधिकांश सैनिक 30 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। सैन्य अफसरों को देर से कैडर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अर्धसैनिक बलों की भर्ती में जो 10 फीसदी के रिजर्वेशन का ऐलान किया गया है, वह लोगों के विरोध-प्रदर्शन के कारण नहीं है।

मीडिया की ओर से जब सवाल किया गया कि सेना में पहले से भर्ती प्रक्रिया चल रही है, कुछ युवाओं फिजिकल टेस्ट हो चुका है तो कुछ ने लिखित परीक्षा पास कर ली है। कुछ का मेडिकल भी हो चुका है।

अगले 4-5 वर्षों में 50-60 हजार सैनिकों के चयन का लक्ष्य है और बाद में इसे बढ़ाकर 90 हजार - एक लाख और फिर 1.25 लाख अग्निवीर सैनिक भर्ती सालाना करने की तैयारी है।

योजना का ट्रायल जैसा विश्लेषण करने के लिए 46,000 की भर्ती से छोटी शुरुआत की है। जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा वैसे-वैसे भर्ती संख्या भी बढ़ जाएगी।