युक्ति कपूर भारतीय एक्ट्रेस है जोकि मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में अभिनय करती दिखती है। उनके (Yukti Kapoor) प्रसंशक उन्हें सिया के राम की उर्मिला, अग्निफेरा की रागिनी एवं मैडम सर की एसआई करिश्मा सिंह के रोल के लिए जानते है। युक्ति को अपने बचपन से ही अभिनय एवं मॉडलिंग का काफी शौक रहा है। युक्ति का जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार से सम्बंधित है। उनका जन्म मशहूर शहर जयपुर में हुआ है और यही से उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई है। हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने बीकॉम की डिग्री में प्रवेश लिया था।
अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने बिना समय गवाए टीवी धारावाहिको में कुछ छोटे रोल करने शुरू कर दिए। इसके बाद कड़ी मेहनत एवं लगन से इन्होने टीवी सीरियल में ठोस एवं लीड रोल भी लेने शुरू कर दिए। वे मैडम सर, बालिका वधु, अग्निफेरा जैसी टीवी धारावाहिकों में अच्छे अभिनय के दम पर काफी तारीफे पा चुकी है। इस लेख ने अंतर्गत आपको प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक एक्ट्रेस युक्ति कपूर के जीवन के विषय में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
वास्तविक नाम | युक्ति कपूर |
प्रचलित नाम | युक्ति |
जन्म-तिथि | 18 मई 1992 |
जन्म-स्थान | जयपुर, राजस्थान (भारत) |
धर्म | हिन्दू |
शिक्षा | बीकॉम |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
वर्तमान पता | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |

जन्म और शिक्षा
युक्ति कपूर का जन्म 18 मई 1992 के दिन राजस्थान के जयपुर शहर में हुआ था। इनका परिवार एक मध्यवर्गीय परिवार था। इनके माता-पिता अरुण एवं दर्शन कपूर के लाड-प्यार में पली बड़ी युक्ति बाल्यकाल से ही प्रतिभावान थी। इनकी माता राजपार्क में एक ब्यूटी सैलून चलाती है। युक्ति के दो भाई रौनक कपूर एवं गौरव कपूर भी है। वे आज भी अपने माता-पिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती है चूँकि उनके मुश्किल समय में उन्होंने काफी साथ दिया। इनकी शुरूआती शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, मुंबई में हुई और इसके बाद इन्होने कॉलेज की पढ़ाई में बीकॉम की डिग्री को के. जे. सोमैया जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस एन्ड कॉमर्स, मुंबई से पूर्ण किया।
युक्ति कपूर का करियर
अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद युक्ति ने साल 2010 में डीडी नेशनल के टीवी धारावाहिक ‘नन्ही सी कली मेरी लाड़ली’ में एक अभिनेत्री के रूप में काम शुरू किया। इस टीवी सीरियल में उनको गुड्डी का किरदार मिला था। इसके तुरंत बाद उनको एक भोजपुरी फिल्म ‘का उखड ले बा’ में अभिनय का मौका मिला। उनकी यह मूवी साल 2013 में रिलीज़ हुई। इसी साल युक्ति को कुछ अन्य टीवी धारावाहिको में अभिनय का मौका मिला इनमें से प्रमुख थे – झिलमिल सितारों का आंगन होगा, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा और ये है मोहब्बते इत्यादि। साल 2015 में युक्ति को हिंदी मूवी उवा में अभिनय का मौका मिला। उन्हें शीना बजाज, रोहन महरा, जिमी शेरगिल जैसे कलाकारों के साथ कार्य करने का अवसर मिला।
साल 2015 में ही युक्ति को सिया के राम नाम से पौराणिक धारावाहिक में उर्मिला की भूमिका मिल गयी। इसके अगले साल यानी 2016 में कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में अभिनय का अवसर मिला।
युक्ति का व्यक्तिगत जीवन
युक्ति को अपने व्यक्तिगत जीवन के कारण मिडिया में बहुत सुर्खियाँ मिलती रही है। अपनी फिल्म उवा के रिलीज़ होने के दौरान युक्ति के रोहन मेहरा से करीब रिश्ते होने की खबरे बहुत आ रही थी। इसके बाद उनको बहुत से धारावाहिको में काम करने के प्रस्ताव मिलें। किन्तु युक्ति कभी भी सार्वजानिक रूप से अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। इन दिनों युक्ति के एक जयपुर के व्यवसायी करण दंडीर को डेट करने की भी खबरे है।
युक्ति का फिटनेस प्रोग्राम
अपने व्यस्त दिनचर्या के कारण युक्ति के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना थोड़ा कठिन जरूर हो जाता है। उन्होंने मिडिया में अपने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वे अपनी जिंदगी में फिटनेस को काफी महत्त्व देती है। चूँकि अभिनय के क्षेत्र में होने के कारण उनको बिना रुके घंटों तक शूटिंग करनी होती है। उन्हें इस बाद का जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि वे शूटिंग से कब फ्री होंगी। युक्ति के अनुसार उन्हें जब कभी यह मालूम होता है कि सेट अपर उनके शॉट में काफी समय है तो वह इस समय का इस्तेमाल अपने योग सत्र के लिए बखूबी कर लेती है। साथ ही वे अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने के लिए 15-20 मिनट के लिए मैडिटेशन भी कर लेती है।
युक्ति कपूर के बॉडी मेजरमेंट
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
ऊँचाई | 165 सेंटीमीटर (1.65 मीटर/ 5 ‘ 5 ” फिट-इंच) |
वजन | 59 किलो |
शरीर के माप | चेस्ट – 34 इंच कमर – 25 इंच बीक्स – 36 इंच |
युक्ति का सोशल मिडिया अकाउंट
युक्ति अपने प्रसंशको के लिए ट्वीटर को छोड़कर सभी सोशल मिडिया मंचो पर उपलब्ध है। इन इंटरनेट मंचो पर वे अपनी खूबसूरत फोटो एवं वीडियो शेयर करती रहती है। ये फोटोज उन्हें ख़बरों में सुर्खियाँ दिलवाती है और उनके प्रसंशक भी इन फोटोज को लेकर काफी उत्सुक दिखते है। सोशल मिडिया पर उनकी बोल्डनेस काफी चर्चित रहती है। युक्ति को इंस्टाग्राम में काफी लोकप्रियता मिली है उनके यहाँ पर 150k से ज्यादा फॉलोवर्स है। वे हर महीने अपनी 3 से 5 फोटोज जरुरी शेयर कर देती है।
यह भी पढ़ें – भारत में यूनिवर्सिटी कितनी है लिस्ट | Universities List In India in Hindi | सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन है?
युक्ति के कुछ प्रमुख टीवी धारावाहिक
- नन्ही सी कली मेरी लाड़ली – 2010
- झिलमिल सितारों का आंगन होगा – 2013
- प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा
- ये हैं मोहब्बते
- सिया के राम – 2015
- बालिका वधु – 2016
- अग्निफेरे – 2017
- लाल इश्क़
- नमः लक्ष्मी नारायण
- कुछ बात है क्योकि जज़्बात है – 2020
- कुछ स्माइल्स हो जाए
युक्ति कपूर के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- युक्ति का जन्म एवं परवरिश जयपुर राजस्थान में हुई है।
- युक्ति बचपन में एक एयरहोस्टेस बनने का सपना रखती थी और अभिनय के क्षेत्र में आने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था।
- युक्ति ने हिंदी मोवी उवा में अभिनय किया है। इसमें वे रोहन मेहरा के साथ दिखी थी और फिल्म की शूटिंग के समय इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर मिडिया में काफी सुर्खिया है।
- युक्ति को प्रसिद्ध डांस रियालिटी शो नच बलिए सीजन 8 में रोहन के साथ परफॉर्म करने का मौका दिया गया था किन्तु उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
- वे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘सिया के राम’ में लक्ष्मण की पत्नी उर्वशी का रोल प्ले कर चुकी है।
- वे सिया के राम धारावाहिक में अपने अभिनय को लेकर काफी प्रसंशा प्राप्त कर चुकी है।
- इसी बीच युक्ति ने एक भोजपुरी मूवी ‘का उखाड़ ले बा’ में भी अच्छा अभिनय किया है।
- साल 2017 में वे एन्ड टीवी के धारावाहिक ‘अग्निफेरा’ में लीड रोल पाने में सफल रही और उनके रश्मि का रोल मिला। उनका यह शो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।
- साथ ही युक्ति ने झिलमिल सितारों का आँगन होगा, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, ये है मोहब्बते इत्यादि बहुत से टीवी धारावाहिको में कुछ छोटे रोल प्ले किये है।
- युक्ति को जानवरों से काफी लगाव है और वे कुत्तों से काफी प्यार करती है।
- इनके कार कलेक्शन में हुण्डई क्रेटा शामिल है।
- युक्ति ने अपने शरीर पर कोई भी टैटू नहीं करवाया है।
युक्ति कपूर की पसंद
- शौक – संगीत एवं डांस
- पसंदीदा अभिनेत्री – काजोल
- पसंदीदा अभिनेता – रणवीर सिंह
- पसंदीदा व्यंजन – दक्षिण भारतीय खाना
- मनपसंद रंग – सफ़ेद
- मनपसंद जगह – गोवा
युक्ति कपूर का जीवन परिचय से जुड़े कुछ प्रश्न
युक्ति कपूर कौन है?
युक्ति भारतीय टेलीविज़न की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री है। इन्होने टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘अग्निफेरा’ में रागिनी और हास्य धारावाहिक ‘मैडम सर’ में सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की है।
युक्ति कपूर के परिवार में कौन-कौन है?
युक्ति अभी अविवाहिता है और उनके परिवार में इस समय माता-पिता दर्शन कपूर एवं अरुण कपूर के साथ दो भाई रौनक कपूर एवं गौरव कपूर है।
युक्ति का जन्म कहाँ हुआ है?
युक्ति का जन्म राजस्थान के मशहूर शहर जयपुर में हुआ है और इस समय में अपनी एक्टिंग के काम के कारण मुंबई में रहती है।
अपने मशहूर टीवी धारावाहिक में युक्ति को किसकी भूमिका मिली है?
इस टीवी धारावाहिक में युक्ति को इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह के रोल में देखा जा सकता है।