UP NEWS – योगी सरकार ने जगहों के नाम बदलने की प्रथा शुरू अभी भी जारी है। न केवल जिलों बल्कि गेस्ट हॉउस, रेलवे स्टेशन, व अन्य अनेक स्थानों के परिवर्तन किये गए है। कभी किसी रेलवे स्टेशन तो कभी जिले के नाम में परिवर्तन किया जाता है। जैसे की अभी मियागंज के नाम में परिवर्तन करके मायागंज करने की मांग की है और इसी प्रकार मिर्जापुर जिले के नाम में परिवर्तन करके विंध्यधाम करने की मांग की जा रही है। इसी प्रकार लखनऊ अतिविशिष्टअतिथि गृह के नाम में परिवर्तन होने के बाद अब अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ हो चूका है। साथ ही डॉलीबाग अतिथि गृह के नाम में भी परिवर्तन करके अब उसका नया नाम ‘यमुना’कर दिया गया है।
योगी सरकार ने फिर बदले इन जगहों के नाम
सबसे पहले साल 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नाम में परिवर्तन किया गया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का पूर्व नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया। इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया और प्रयागराज के कई 3 रेलवे स्टेशन के नाम भी बदले गए। उसके बाद तो जैसे नाम परिवर्तन की एक प्रथा ही बन गयी। योगी सरकार ने फिर बदले इन जगहों के नाम। योगी सरकार आय दिन किसी न किसी स्थान के नाम में परिवर्तन कर रही है। जैसे की हाल ही में उन्नाव जिलाधिकारी द्वारा सरकार को एक पत्र लिखा गया है जिसमें उन्होंने कुछ स्थानों के नाम में परिवर्तन करने की मांग की है –
वर्तमान नाम | नाम परिवर्तन की मांग |
मियागंज | मायागंज |
मिर्जापुर | विद्याधाम |
देखें पूरी लिस्ट –
पूर्व नाम | वर्तमान नाम |
उर्दू बाजार | हिंदी बाजार |
हुमायूं पुर | हनुमान नगर |
मियां बाजार | माया बाजार |
अलीनगर | आर्य नगर |
जैसे की आप जानते ही है की योगी सरकार ने पहले भी कई जगहों के नाम में परिवर्त किया है और लोगो ने उन नए नामों को न केवल अपनाया है बल्कि उन नामों से स्थानों को सम्बोधित करना भी प्रारम्भ कर दिया है –
पूर्व नाम | वर्तमान नाम |
मुगलसराय | पंडिय दीन दयाल उपाध्याय नगर |
फैज़ाबाद | अयोध्या |
इलाहबाद | प्रयागराज |
इसी क्रम में अभी भी जगहों के नाम में परिवर्तन करने का कार्यक्रम जारी है। अब अलीगढ के नाम में परिवर्तन करके हरिगढ़ करने की भी मांग की जा रही है जिसके लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। कुछ जिलों के नाम में परिवर्तन करने की मांग की जा रही है –
अलीगढ़ | हरिगढ़ |
सुल्तानपुर | कुशभवनपुर |
बस्ती | वशिष्ठ नगर |
गाजीपुर | गाधिपुरी |
मैनपुरी | मयन नगर |
फिरोजाबाद | चंद्र नगर |