भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन है – भारत सरकार के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय आता है, हमारे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा हमारे भारत देश के रक्षा मंत्रालय, तथा सेना की होती है। जैसे की भारत के पडोसी देश चीन और पाकिस्तान की नज़र हमारे देश पर बनी रहती है। तो ऐसी स्थिति में भारत के रक्षा मंत्रालय तथा सेना को सशक्त तथा मजबूत बनना होता है। क्यूँकि रक्षा मंत्रालय के आदेश पर ही देश की रक्षा का कोई भी कार्य किया जाता है।

वायु सेना, जल सेना, थल सेना तीनों सेना हमारे देश के रक्षा मंत्रालय का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इन तीनो सेनाओं का नेतृत्व भी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत ही किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बतायंगे की “WHO IS THE DEFENSE MINISTER OF INDIA AT PRESENT” 2023 तथा उनका जीवन परिचय।

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India
Defence Minister of India

Table of Contents

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? 31 मई 2019 को राजनाथ सिंह जी ने रक्षा मंत्री के रूप में की शपथ ली थी। इससे पहले राजनाथ जी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी थे। राजनाथ जी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है। तथा वर्तमान में राजनाथ जी लखनऊ के सांसद भी है।

वर्तमान रक्षा मंत्री से सम्बन्धित व्यक्तिगत जानकारी

वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी
जन्म 10 जुलाई 1951
पिता का नाम राम बदन सिंह
माता का नाम गुजराती देवी
राजनाथ जी का भाई जयपाल सिंह
राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पत्नी का नाम सावित्री
राजनाथ जी के बच्चों का नाम बेटे – पंकज सिंह, नीरज सिंह
बेटी – अनामिका सिंह
शैक्षिक योग्यता गोरखपुर यूनिवर्सिटी से (मास्टर डिग्री इन भौतिकी )
प्रोफेशन राजनितीज्ञ
भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं

रक्षा मंत्री का अर्थ क्या होता है

रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय का प्रमुख होता है। रक्षा मंत्री जो भी कार्य करता है वो देश के हित के लिए करता है, क्यूँकि रक्षा मंत्री के निर्णय से ही देश कि सेना भी कार्य करती है। रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य देश से सम्बंधित कार्य निति निर्देश लागू करना सेनाओं के लिए उत्पादन व्यवस्था अनुसन्धान विकास संगठित करता है।

वर्तमान में भारत में कुल कितने जिले है

भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का प्रारम्भिक जीवन

राजनाथ सिंह जी का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तरप्रदेश के वाराणसी राज्य के चंदौली जिले के भंभौरा गांव में हुआ था। उनके पिता राम बदन सिंह और माता गुजराती देवी थे तथा राजनाथ जी राजपूत परिवार में जन्मे थे। उनके पिता एक साधारण कृषि और बहुत शांत तथा सरल स्वाभाव के व्यक्ति थे राजनाथ सिंह जी के भाई का नाम जयपाल सिंह है। राजनाथ सिंह जी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गाँव के पास के स्कूल से की और उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए राजनाथ जी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दाख़िला लिया और भौतिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की। राजनाथ जी को बचपन से ही राजनीति का बहुत शौक था।

प्रारम्भिक राजनितिक जीवन

भारत के रक्षा मंत्री – राजनाथ सिंह जी 13 वर्ष की उम्र साल 1964 में ही राष्ट्रीय स्वंयसेवा संघ आयोग से जुड़ गए थे और इस संघ से काफी लम्बे समय तक जुड़े रहें थे। इसके बाद 1972 में राजनाथ जी मिर्जापुर के महासचिव भी बनें और 2 साल बाद राजनाथ जी राजनीति में शामिल हो गए थे। 1969 से 1971 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से RSS के छात्र संगठन के सचिव भी थे। 1971 में इनका विवाह भी हो गया।

1975 में राजनाथ जी को जनसंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उसके बाद वो 1977 में मिर्जापुर का विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए इसके बाद वह जनता पार्टी में शामिल हो गए। 1975 में 2 साल की राजनाथ सिंह जी को जेल भी हुई थी। उसके बाद जब वह रिहा हुए तो दुबारा से उनको विधान सभा का सदस्य चुना गया और उसके बाद 1980 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और पार्टी के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए थे।

उसके बाद 1984 में उनको भारतीय युवा विंग का अध्यक्ष भी बनाया गया था और फिर 1986 में राष्ट्रीय महासचिव भी घोषित किया गया साल 2005 में उनको भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया था।

भारत के रक्षा मंत्री का मध्यकालीन राजनितिक जीवन

शिक्षा मंत्री

1991 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो उन्होंने राजनाथ सिंह जी को उत्तरप्रदेश राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। वे शिक्षा मंत्री के रूप में 2 साल कार्य कार्यरत रहें उन्होंने अपने कार्यकाल में एंटी कोपिंग एक्ट की घोषणा भी करी थी।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री

साल 2000 अक्टूबर 20 में राजनाथ जी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया गया था इनका कार्यकाल का समय 1 वर्ष 131 दिन तक रहा था। और उसी बीच 2001 और 2002 में वो हैदरगढ़ से विधायक के पद के लिए भी चुने गए थे।

भाजपा अध्यक्ष

राजनाथ सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के 2 बार अध्यक्ष भी रह चुके है। राजनाथ जी 31 दिसंबर 2005 को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए थे और 2009 तक वह अपने पद पर रहे उसके बाद 2009 में वो ग़ाज़ियाबाद के सांसद के रूप में चुने गए। राजनाथ जी दूसरी बार 23 जनवरी 2013 से 2014 तक दुबारा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनें थे, 2014 में उन्होंने अपने अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में यह लखनऊ संसद के सदस्य के रूप में भी नियक्त हुए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 26 मई 2014 को राजनाथ जी ने केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में शपथ ली थी, राजनाथ जी 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री बने रहें। इसके बाद 31 मई 2019 को वो रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त हुए और अभी तक उस पद पर कार्यरत है।

Ayushman Bharat Yojana health Card

भारत के रक्षा मंत्रालय के अन्तगर्त कार्य करने वाले विभाग

रक्षा विभाग – रक्षा विभाग तीनों सेनाओं ( जल, थल, वायु) सेनाओं की जिमेदारियों को वहन करता है। इस विभाग के अंतर्गत रक्षा बजट, रक्षा नीति, देश से सम्बन्धित मामलों आदि पर कार्य किये जाते है।

रक्षा उत्पाद विभाग – रक्षा उत्पादन विभाग का एक प्रमुख सचिव होता है जो उत्पादन विभाग को देखता है हिस्से पुर्जे आदि स्वदेशीकरण निर्माण से सम्बन्धित होता है।

रक्षा अनुसन्धान तथा विकास विभाग – रक्षा अनुसन्धान तथा विकास विभाग के अंतर्गत वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकास योजनाओं से सम्बन्धित कार्य किये जाते है तथा इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण से सम्बन्धित योजनाएं बनाई जाती है।

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग – इस विभाग के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों का नेतृत्व किया जाता है। उनके पुनर्वास, पैंशन, कल्याण आदि से सम्बन्धित कार्य किये जाते है, रक्षा मंत्री का वित्त विभाग इन मामलों से जुडे मुद्दों पर कार्य करता है तथा रक्षा सेवाकर प्रमुख होता है।

भारत के रक्षा मंत्री से सम्बन्धित प्रश्न/उत्तर

भारत का रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन है ?

भारत का रक्षा मंत्री वर्तमान में राजनाथ सिंह जी है।

भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कितने विभाग आते है ?

भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 4 विभाग आते है।
रक्षा विभाग
रक्षा उत्पाद विभाग
रक्षा अनुसन्धान तथा विकास विभाग
भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभा

रक्षा मंत्री का कार्यकाल कितने समय का होता है ?

रक्षा मंत्री का कार्यकाल समय 5 वर्ष का होता है।

रक्षा मंत्री का जन्म कहा हुआ था और इनके माता पिता का क्या नाम है ?

भारत के रक्षा मंत्री का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी के भंभौरा जिले में हुआ था, उनके पिता का नाम राम बदन सिंह था और माता का आम गुजारती देवी था।

Leave a Comment

Join Telegram