धान बेचने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण: देखें UP Dhan Kharid की पूरी आवेदन प्रक्रिया। स्टेप बाए स्टेप प्रोसेस जानें यहाँ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से प्रत्यक्ष रूप से धान की फसल खरीदने के लिए यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन योजना का शुभारम्भ किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों नागरिकों को अपनी फसल (धान) को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

आपको बता दें कि किसानों की फसलों को सीधे सरकार द्वारा खरीदा जायेगा और उन्हें उनकी फसल के अनुरूप उसका सही दाम (मूल्य) दिया जाएगा।

UP Dhan Kharid Registration और धान बेचने के लिए उम्मीदवार किसान खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल up.gov.in पर जाएँ। यहाँ आप देख सकते हैं की आप को ये आवेदन पत्र कुल 6 चरणों में पूरा भरना होगा। आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।

आपको यह जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद आपका आवेदन सफलता पूर्वक हो जायेगा।