UK Board 10th, 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे। यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट। 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट श्जाम चार बजे जारी किया जाएगा। अमर उजाला आपको अपने लाइव ब्लॉग की मदद से बोर्ड परिणाम से जुड़ा हर अपडेट देता रहेगा।

2021 में यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 99.56 फीसदी रहा था। साल 2020 में बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 76.91 फीसदी दर्ज किया गया था।

बीते साल 2021 में यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 93.09 फीसदी रहा था। वहीं इससे पहले 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम 76.91 फीसदी रहा था।

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं। कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2022 टैब में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

अब, "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें। यूके बोर्ड परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एक स्क्रीनशॉट लें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा, 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परिणाम शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर घोषित होने की उम्मीद है।