नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें | Samagra id name se kaise nikale

नाम से समग्र आई डी पता करने के लिए आपको  samagra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज में आपकोसमग्र आईडी जानें के अनुभाग पर आना होगा। अब "समग्र परिवार और सदस्य आईडी जानें" पर क्लिक करें 

नए पेज में आपको समग्र आईडी से सम्बंधित लाभ और और इस बारे में अन्य सम्बंधित जानकारी मिलेगी। अपनी 9 अंको की यूनिक समग्र आई डी देखने हेतु आपको कुछ  विकल्प दिखेंगे। 

 यहाँ आपको परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें के विकल्प का चयन करना है। 

इसके बाद पूछी गयी सभी संबंधित जानकारी को भरें। सभी जानकारी भरने के बाद आप को दिखाए गए कैप्चा कोड को भरना होगा। अब खोजें के विकल्प में  क्लिक करें। 

इस के बाद अगले पेज में आप के सामने सम्बंधित जानकारी आ जाएगी और आप की नाम से समग्र आईडी देखने की प्रक्रिया यहाँ पर पूरी हो जाएगी।