Pashu sakhi yojana – उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश की पशुपालक महिलाओं को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजना का शुभारम्भ किया गया है। पशु सखी योजना के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों को पशुपालन से सम्बंधित जानकारी महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी।
योजना के माध्यम से राज्य में पशुओं की देखभाल करने हेतु पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से महिलाओं को चयनित किया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश के पशुओं और पशुपालको के लिए अनेको योजनाएं शुरू की गयी है, उन्हीं में से एक उत्तराखंड पशु सखी योजना भी है। जिससे प्रदेश की महिलाओं और पशुपालको की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें।

उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दिन प्रतिदिन अनेको योजनाएं शुरू की जा रही है, जिससे प्रदेश का विकास हो सकें और गरीबी को कम किया जा सकें।
Uttarakhand Pashu sakhi yojana
उत्तराखंड पशु सखी योजना की शुरुवात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा की गयी है, योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा और उनकी आय में बढोत्तरी की जाएगी।
योजना के माध्यम से चयनित महिलाओं को पशुओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी और अन्य कार्यों के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा या अवगत कराया जाएगा।
योजना के माध्यम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा, और पशुपालको की आय में वृद्धि करने के लिए राज्य में पशु सखी कार्यक्रम के तौर पर महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा।
यह नियुक्त महिलाएं पशुपालन विभाग और पशुपालकों के बीच संयोजन का काम करेंगी। यह चयनित महिलाएं पशुपालकों को राज्य सरकार के द्वारा संचालित की गयी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएगी।
और प्रदेश के सबंधित गांव में गाय, भैंस, बकरी, बैल, मुर्गी आदि जानवरों के नियमित चिकित्सा के प्रति सुरक्षा देने के लिए देखभाल करेगी, और पशुपालक से पशुओं की देखभाल को लेकर वार्तालाप करेगी।
पशुओं के इन सभी कार्यों के लिए महिलाओं को पहले प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग घर बैठे ही पशुओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।
प्रदेश की जो महिलाएं इस योजना में कार्यरत रहेंगी उनको राज्य सरकार निर्धारित वेतन देगी।
Pashu sakhi yojana key points
योजना | Pashu sakhi yojana |
शुभारम्भ | उत्तराखंड सरकार |
सम्बंधित विभाग | पशुपालन विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द जारी की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Pashu sakhi yojana उद्देश्य
योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं के स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करना और दिन प्रतिदिन पशुओं की मृत्यु दर की बढ़ती संख्या को कम करना है।
पशु सखी योजना के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करवाई जाएगी, और इसके साथ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार भी दिए जाएंगे।
प्रदेश की महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, और जो महिलाएं प्रशिक्षण के दौरान चयनित नही होती है, वो पशुपालन करके दूध का उत्पादन करके अपनी आय में वृद्धि कर सकती है।
योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, उनको किसी के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Pashu sakhi yojana के माध्यम से सखी के कार्य
- सखी योजना के तहत पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के सुझाव दिए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें।
- उम्मीदवार को समय समय पर पशुओं का नियमित रूप से उपचार करना होगा।
- पशुओं में होने वाली अनेको बिमारियों को सखी के द्वारा सही समय पर पहचाना जाएगा और उसका सही ढंग से उपचार किया जाएगा।
- पशु विभाग के द्वारा दी गयी सभी सूचना सखी के द्वारा पशुपालकों को प्रदान की जाएगी।
- पशुओं को छोटी मोती बीमारी होने पर बड़े चिकित्सक की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए पशुपालन विभाग के द्वारा सखी को फर्स्ट एड किट दी जाएगी, ताकि सखी पशुओं का प्राथमिक इलाज कर सकें।
- पशुपालन विभाग और पशुपालको को पशुओं की देखभाल करने हेतु सूचना का आदान प्रदान करना है।
योजना के तहत पशु सखी का चयन किस प्रकार होगा
- उत्तराखड राज्य में उप समिति और ग्राम संगठन की सहायता से ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाओं को योजना के विषय में अवगत करवाया जाएगा।
- तत्पश्चात सखी की पहचान के लिए ग्राम उप समिति के द्वारा वीओ स्तर पर अध्यक्ष के द्वारा सचिव बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसका सञ्चालन वीओ के अध्यक्ष और सचिव द्वारा किया जाएगा।
- स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक, शल्य चिकित्सा ( वीएसएस ) आदि अधिकारीयों के प्रतिनिधित्व की बैठक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- महिलाओं की लिखित परीक्षा और साक्षत्कार लिया जाएगा।
- दोनों परीक्षा में पास होने वाली महिलाओं का चयन किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सखियों का सारा डाटा MIC डेटाबेस की प्रोफाइल रिपोर्ट करने के बाद अपलोड कर दिया जाएगा।
Uttarakhand Pashu sakhi yojana लाभ तथा विषेशताएं
- योजना के माध्यम से पशुओं की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, और उनके जीवन को बेहतर बनाया जाएगा।
- प्रदेश की महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित किया जाएगा।
- योजना के तहत महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा और निर्धारित वेतन भी दिया जाएगा।
- योजना के तहत महिलाओं को उनके पशुओं के लिए उत्तम श्रेणी का चारा उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी।
- सखी को शल्य चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, और फर्स्टएड किट भी दी जाएगी।
- नए रोजगार के उत्पन्न होने से आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
- सखी योजना के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, और महिलाओं को रोजगार के लिए जागरूक बनाया जाएगा।
पशु सखी योजना पात्रता
- सखी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- पशु सखी योजना के लिए सिर्फ महिलाएं ही पात्र मानी जाएंगी।
- आवेदक की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक सखी कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
- सखी महिला को पशुपालन का ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।
- सखी योजना में दिया जाने प्रशिक्षण कभी कभी ग्रामीण क्षेत्रों में होगा और कभी कभी क्षेत्र से बाहर भी हो सकता है।
- महिला को स्वंय सहायता समूह का सदस्य होना आवश्यक है।
Pashu sakhi yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या
- मोबाइल नंबर
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन सम्बंधित दस्तावेज
Uttarakhand Pashu sakhi yojana आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड राज्य की जो महिलाएं योजना में आवेदन करना चाहती है, उनको अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। क्यूंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है।
राज्य सरकार ने सखी योजना में आवेदन सम्बंधित कोई भी जानकारी नहीं दी है, और न ही योजना से सम्बंधित कोई भी पोर्टल या वेबसाइट लांच की है। परन्तु राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही योजना में आवेदन हेतु पोर्टल लांच किया जाएगा।
जैसे ही सरकार के द्वारा कोई भी पोर्टल या वेबसाइट लांच की जाएगी, हम अपने लेख के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे। योजना की अपडेटस को जानने के लिए हमारे आर्टिकल को समय समय पर पढ़ते रहें।
Pashu sakhi yojana से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
Pashu sakhi yojana किस प्रदेश से सम्बंधित है?
पशु सखी योजना उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित है।
पशु सखी योजना में आवेदन हेतु वेबसाइट कौन सी है?
राज्य सरकार के द्वारा योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी पोर्टल या वेबसाइट अभी लांच नहीं किया गया है।
Pashu sakhi yojana का शुभारम्भ कब हुआ था ?
सखी योजना का शुभारम्भ उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 16 अप्रैल 2023 को किया गया था।
Pashu sakhi yojana में आवेदन किस प्रकार से किया जा सकता है?
योजना में आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है।