विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – नमस्कार मित्रों ! जैसा की आप सभी जानते है, भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था, हमारे देश में हर एक चीज पायी जाती थी, हमारे देश में अनेको प्रकार की नदियाँ बहती है, और सभी नदियों का अपना एक अलग रहस्य है, सभी नदियां किसी न किसी सभ्यता से जुडी हुई है, भारत देश छोटी बड़ी नदियों का एक धनी देश है। मानव विकास में नदियों की सदैव ही अहम भूमिका रही है।

भारत में गंगा नदी पायी जाती है, जिसे माँ गंगा भी कहते है, यह नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 2,510 किलोमीटर है, ऐसी ही अनेको नदियां भारत देश और विदेशो में पायी जाती है, आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां के नाम. यह किस देश में है, और इनकी लम्बाई कितनी है, आदि से सम्बंधित जानकारी देंगे, यह सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – दोस्तों जैसा की विश्व में अनेको प्रकार की नदियाँ बहती है, कुछ नदियां बहुत लम्बी होती है, तो कुछ छोटी होती है। इसी प्रकार से विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी है, जो नार्थ – ईस्ट मिश्र ( अफ्रीका ) में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। नील नदी की लम्बाई लगभग 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है। यह नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से होते हुए सहारा भूस्तल को पार करते हुए, भूमध्यसागर में मिल जाती है।
इसके बाद गंगा नदी और ब्रह्मपुत्र नदी है, ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई लगभग 2906 किलोमीटर है. और गंगा नदी की लम्बाई लगभग 2,510 किलोमीटर है। क्या आप विश्व की 20 सबसे लम्बी नदियों के बारे में जानते है? आज हम आपको 20 सबसे लम्बी नदियों के बारे में बताएँगे।
क्रम संख्या | नदियों के नाम ( Rivers Name) | नदी की लम्बाई ( Lenght of River ) | देश ( Country ) |
1. | नील नदी | 6650 किलोमीटर | मिश्र (अफ्रीका) |
2. | अमेजन नदी | 6492 किलोमीटर | ब्राजील,कोलंबिया ,इक्वाडोर,पेरू |
3. | यांगतझी नदी | 6380 किलोमीटर | चीन |
4. | मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी | 6300 किलोमीटर | संयुक्त राज्य अमेरिका |
5. | येनिसी नदी | 5540 किलोमीटर | मंगोलिया |
6. | पीली नदी | 5,464 किलोमीटर | चीन |
7. | ओब नदी | 4,964 किलोमीटर | रूस |
8. | पराना नदी | 4,880 किलोमीटर | अमेरिका |
9. | कांगो नदी | 4,700 किलोमीटर | अफ्रीका |
10. | अमूर नदी | 4,480 किलोमीटर | रूस और चीन |
11. | लेना नदी | 4,294 किलोमीटर | रूस |
12. | मैकेंजी नदी | 4,241 किलोमीटर | … |
13. | नाइजर नदी | 4,180 किलोमीटर | पश्चिम अफ्रीका |
14. | मेकांग नदी | 4,023 किलोमीटर | चीन |
15. | मिसिसिप्पी नदी | 3,779 किलोमीटर | ,…. |
16. | मिसोरी नदी | 3,726 किलोमीटर | संयुक्त राज्य अमेरिका |
17. | वोल्गा नदी | 3,687 किलोमीटर | यूरोपीय रूस |
18. | मादेइरा नदी | 3,238 किलोमीटर | दक्षिण अमेरिका |
19. | पूरस नदी | 3,207 किलोमीटर | …. |
20. | साओ फ्रांसिस्को नदी | 3,198 किलोमीटर | ब्राजील |
भी देखें >>>विश्व के सात महाद्वीप
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – Top 20 longest River list in The World
1. नील नदी ( लम्बाई – 6,650 किलोमीटर )
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – नील नदी पुरे विश्व की सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 6650 किलोमीटर है, यह मिश्र देश में स्थित है। नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती है, और आगे जाकर सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करने के बाद उत्तर के भूमध्यसागर में मिल जाती है। इस नदी की दो सहायक नदी भी है – वाइट नदी और ब्लू नदी। मिश्र देश को नील नदी का वरदान कहाँ जाता है। नील नदी का शब्द यूनानी भाषा के निलोस शब्द से लिया गया है, इसके साथ ही मिश्र की सभ्यता में नील नदी का बहुत अधिक महत्व है।

2. अमेजन नदी (लम्बाई 6492 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 6492 किलोमीटर है, यह नदी ब्राजील,कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू देश से सम्बन्ध रखती है, अमेजन नदी पेरू के इंडीज़ पर्वतमाला से निकलती है। और उसके बाद ब्राजील बोलिविया, कोलंबिया तथा इक्वाडोर से होकर अटलांटिक महासागर में मिल जाती है, इस नदी का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 लाख किलोमीटर है ,यह नदी जंगल और धरती के वातावरण को बनाये रखती है, जिसकी वजह से इसको धरती का फेफड़ा भी कहते है, और इस नदी को जैव विवधिता का केंद्र माना जाता है।

3. यांगतझी नदी (लम्बाई 6380 किलोमीटर)
अमेजन नदी के बाद तीसरे नंबर की विश्व की सबसे बड़ी यांगतझी नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 6380 किलोमीटर है, यह नदी चीन में है। और यह नदी चीन तथा एशिया की सबसे लम्बी नदी है। इस नदी का उद्गम चीन के शिकांग प्रान्त के जरी पर्वत से होता है, चीन की एक तिहाई भाग यांग्तझी नदी के बेसिन पर बसा हुआ है, यह नदी चीन की अर्थव्यवस्था, इतिहास और संस्कृति में एहम भूमिका रखती है, यह नदी पश्चिम और पूर्व से बहकर दक्षिण सागर में मिल जाती है।

4. मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी (लम्बाई 6300 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – Top 20 longest River list in The World – मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी की लम्बाई 6300 किलोमीटर है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है, इस नदी का उद्गम मिनेसोटा राज्य स्थित इटास्का झील से होता है, और आगे जाकर यह मैक्सिको की पहाड़ी में मिल जाती है। विश्व की 20 सबसे लम्बी नदियों में यह नदी चौथे स्थान पर है।

5. येनिसी नदी (लम्बाई 5540 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – इस नदी का नाम येनिसी नदी है, और इसकी लम्बाई 5540 किलोमीटर है, इस नदी का सम्बन्ध मंगोलिया देश से है। और इस नदी का उद्गम मंगोलिया स्थित सायन पर्वत से हुआ है। यह नदी विश्व की सबसे लम्बी पांचवी नदी है। सायन पर्वत से निकलकर यह नदी रूस में जाती है, और उसके हज़ारों किलोमीटर चलने के बाद आकर्टिक सागर में मिल जाती है।

6. पीली नदी (लम्बाई 5,464 किलोमीटर)
येनिसि नदी के बाद विश्व की छठी सबसे लम्बी नदी पीली नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 5,464 किलोमीटर है, यह नदी चीन में स्थित है। तथा इस नदी का दूसरा नाम हुआंग हो है। इस नदी का उद्गम क्वीनघाई प्रान्त में स्थित बयान हर पर्वत से हुआ है। इसकी मिट्टी पीली होने के कारण इसको पीली नदी कहा जाता है, पीली नदी को चीन देश का शोक भी कहा जाता है।

7. ओब नदी (लम्बाई 4,964 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – Top 20 longest River list in The World – ओब नदी विश्व की सातवीं सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 4964 किलोमीटर है, और ओब नदी का सम्बन्ध रूस से है। इस नदी का उद्गम रूस स्थित बियस्क शहर से हुआ है। बियस्क शहर से लगभग 26 किलोमीटर दूर दक्षिण और पश्चिम में स्थित बिया नदी और कुंतन नदी के संगम से ओब नदी का जन्म हुआ था, यह नदी पश्चिम साइबीरिया क्षेत्र में बहने वाली सबसे प्रमुख नदी है।

8. पराना नदी (लम्बाई 4,880 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – यह नदी विश्व की आठवीं सबसे लम्बी नदी है, और दक्षिण अमेरिका की सबसे प्रमुख नदी है। इस नदी की लम्बाई लगभग 4880 किलोमीटर है, तथा इस नदी का सम्बन्ध अमेरिका से है। पराना नदी का उद्गम पूर्वी ब्राजील से है। और यह नदी समुन्द्र जैसी विशाल के नाम से भी जानी जाती है, यह नदी ब्राजील, पैराग्वे तथा अर्जेंटीना से होते हुए अटलांटिक महासागर में विलय हो जाती है।

9. कांगो नदी (लम्बाई 4,700 किलोमीटर)
इस नदी को जायरे नदी भी कहते है , इस नदी की गहराई 230 मीटर है, और यह विश्व की नौवीं सबसे लम्बी नदी है। इस नदी का उद्धगम कांगो देश से ही होता है, अफ्रीका की यह नदी जलविद्युत शक्ति के लिए उपयोग की जाती है। भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली यह पहली नदी है।

10. अमूर नदी (लम्बाई 4,480 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – Top 20 longest River list in The World – अमूर नदी विश्व की दसवीं सबसे लम्बी नदी है, और इसकी लम्बाई 4480 किलोमीटर है, तथा इसका सम्बन्ध रूस और चीन से है। इस नदी का उद्गम सिलिका एवं अगरुन नदी के संगम से हुआ है, अंत में यह नदी जलडमरू के pacific ocean में विलय हो जाती है।

11. लेना नदी (4,294 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – यह विश्व की 11 वीं सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 4294 किलोमीटर है, लेना नदी का सम्बन्ध रूस से है, यह नदी पूर्ण साइबेरिया की प्रमुख नदियों में से एक नदी है। इस नदी का उद्गम गोरी बाजकाल्स्की बैकाल झील से हुआ है, यहाँ से निकलकर यह पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र के आकर्टिक महासागर में मिल जाती है।

इसे भी देखें >>>दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
12. मैकेंजी नदी (लम्बाई 4,241 किलोमीटर)
इस नदी की लम्बाई 4241 किलोमीटर है, और यह नदी विश्व की बाहरवीं सबसे लम्बी नदी है। मैकेंजी कनाडा उत्तर – पश्चिमी की सबसे लम्बी नदियों में से एक है, यह नदी ग्रेट स्लेव नदी से निकलती है। इस नदी का पानी अधिकतर कनाडा के जंगलों जाता है। मैकेंजी नदी उत्तरी अमेरिका से निकल अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

13. नाइजर नदी (लम्बाई 4,180 किलोमीटर)
यह नदी अफ्रीका की तीनो नदियों में से विश्व की सबसे बड़ी नदी है, यह नदी विश्व की तेहरवीं सबसे लम्बी नदी है। इसकी लम्बाई लगभग 4180 किलोमीटर है। इस नदी का उद्गम अफ्रीका के सिएरा लियोन की लोहा पहाड़ियों से होता है, आगे जाकर यह नदी सहारा मरुस्थल की खाड़ी में गिर जाती है।

14. मेकांग नदी (लम्बाई 4,023 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – मेकांग नदी विश्व के चौदहवें नंबर पर आती है, और इसकी लम्बाई लगभग 4023 किलोमीटर है। यह नदी चीन के तिब्बत से निकलती है, और फिर यहाँ से निकलकर चीन के यूनान प्रान्त से म्यांमार, थाइलैंड, लाओस और कम्बोडिया के दक्षिणी सागर में विलय हो जाती है, और म्यांमार और लाओस के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा का हिस्सा है।

15. मिसिसिप्पी नदी (लम्बाई 3,779 किलोमीटर)
यह नदी विश्व की पन्द्रहवें नंबर की सबसे बड़ी नदी है, इसकी लम्बाई 3779 किलोमीटर है, इसका सम्बन्ध उत्तरी अमेरिका से है। इस नदी का स्त्रोत मीनेसेाटा राज्य का इटास्का झील से है, और इसके बाद यह नदी मैक्सिको की खाड़ी में सम्मिलित हो जाती है।

16. मिसोरी नदी (लम्बाई 3,726 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – मिसोरी नदी विश्व की सोलहवीं सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 3726 किलोमीटर है, और यह अमेरिका की प्रमुख एवं लम्बी नदियों में से एक नदी है। मिसोरी नदी मिसिपिया नदी की सहायक नदी है। मिसोरी नदी का उद्घम स्त्रोत ब्रोवेर झरना है, और मिसोरी नदी मैडिसन, जैफरसेन और गैलेटिन नदियों के संगम से बनी है।

17. वोल्गा नदी (लम्बाई 3,687 किलोमीटर)
वोल्गा नदी यूरोप की नदी है, इसकी लम्बाई 3687 किलोमीटर है, तथा यह यूरोप की सबसे लम्बी और सबसे प्रमुख नदी है, इस नदी का उद्धम 665 फ़ीट ऊँची वलदाई पहाड़ियों से होता है, और उसके बाद यह नदी डेल्टा का निर्माण करने के बाद कैप्सियन सागर में विलय हो जाती है।

18. मादेइरा नदी (लम्बाई 3,238 किलोमीटर)
मादेइरा नदी का सम्बन्ध दक्षिण अमेरिका से है, इसकी लम्बाई 3238 किलोमीटर है, यह विश्व की सबसे लम्बी नदियों में 18 वें नंबर पर आती है, यह नदी बोलीविया और ब्राजील की सीमा पर है, मादेइरा नदी को कुएरा नाम से भी जाना जाता है। परन्तु प्राचीन काल में इस नदी को वहाँ के स्थानीय लोगों के द्वारा मदिरा तथा वुड नाम से भी जाना जाता था।

19. पूरस नदी (लम्बाई 3,207 किलोमीटर)
यह नदी विश्व की 19 वीं सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 3207 किलोमीटर है, इस नदी का सम्बन्ध पेरू, ब्राजील से है। इस नदी का उद्घम स्त्रोत युक्युयिल डिपार्टमेंट नामक स्थान से हुआ है, और आगे जाकर यह नदी अमेजन नदी में विलय हो जाती है।

20. साओ फ्रांसिस्को नदी (लम्बाई 3,198 किलोमीटर)
विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – यह विश्व की बीसवीं सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 3198 किलोमीटर है। इसका सम्बन्ध ब्राजील से है। यह नदी ब्राजील के दक्षिण और पश्चिम में स्थित मिनस गैरेस राज्य के कोनास्ट्रा पर्वत से निकलती है। तथा यह नदी ब्राजील के वर्षावनों में बहती हुई दिखाई देती है।

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?
विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी है, इसकी लम्बाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है
विश्व की पंद्रहवीं सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?
मिसिसिप्पी नदी ( लम्बाई 3,779 किलोमीटर )
मीठे पानी की झील कौन सी है ?
वुलर झील भारत की मीठे पानी की झील है, यह झील भारत के जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में स्थित है।
कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कौन सी है ?
कर्क रेखा को 2 बार पार करने वाली नदी कांगो नदी है, और इसकी लम्बाई 4,700 किलोमीटर है।