इतिहास को देखे तो दुनिया के हर साम्राज्य और देश ने अपने नक़्शे को बढ़ाने में गर्वान्वित महसूस किया है। किन्तु कुछ देश ऐसे भी है जो नक़्शे पर छोटे होने के कारण प्रसिद्ध हुए है। ये देश क्षेत्रफल में काफी छोटे (Top 10 Smallest Countries in the World) तो है ही साथ ही इनमे से कुछ देशों की आबादी एक हजार से भी कम है। आमतौर पर किसी भी देश का जिक्र आने पर मन में एक बड़े क्षेत्रफल के साथ बहुत सी आबादी वाले राष्ट्र की कल्पना आती है। किन्तु इस लेख के अंतर्गत आपको दुनिया के नक़्शे में मौजूद कुछ ऐसे देशों के विषय में बताने का प्रयास होगा जिनका आकार अन्य देशों के कुछ नगरों से भी कम है।

दुनिया के नक्शे पर सबसे छोटे देश (Top 10 Smallest Countries)
वेटिकन सिटी (Vatican City)
दुनिया के नक़्शे पर सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जो कि एक आध्यात्मिक पृष्टभूमि रखने के कारण “होली सी” के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह देश सिर्फ 0.44 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला विश्व का सबसे छोटा देश है। वेटिकन इटली की राजधानी रोम के समीप ही मौजूद है और दुनियाभर में मौजूद कैथोलिक ईसाईयों का धर्म केंद्र माना जाता है। यह देश यूरोप महाद्वीप में इटली के रोम शहर भीतर मौजूद है और यहाँ पर लातिन राजभाषा है। वैसे यहाँ पर रहने वाले लोग लातिन और इटली भाषा बोल लेते है। इस देश में ईसाई धर्म के प्रमुख सम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इनके सबसे वरिष्ठ धर्मगुरु यानी पोप यही निवास करते है। यह देश एक प्रकार रोम शहर ही ही छोटा सा हिस्सा है।

मोनाको (Monaco)
यह देश यूरोपियन महाद्वीप में मौजूद छोटा सा देश है जोकि फ़्रांस और इटली के मध्य स्थित छोटा सा देश है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 2 वर्ग किमी है और यहाँ पर मुख्य रूप से फ्रेंच भाषा बोली जाती है जो इसकी राजभाषा भी है। यहाँ पर विश्व के किसी भी देश से अधिक प्रतिव्यक्ति करोड़पति रहते है। यह देश अपने यहाँ के महँगे समान, जुआखाने और होटल्स के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण से यह देश विश्व के धनी लोगों के लिए मनपसंद जगहों में से एक है। मोनाको को तीन दिशाओं में फ़्रांस और मेडिटररीन सागर ने घेर रखा है। इस देश की कुल आबादी 38 हजार है और ये लोग विश्व के अमीर नागरिकों में गिने जाते है। यहाँ पर विश्वप्रसिद्ध फार्मूला वन गाडी की रेस करवाई जाती है और इसका ट्रैक यहाँ की गलियों से होकर जाता है।

नाउरु (Nauru)
नाउरू देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के नजदीक में मौजूद आईलैण्ड देश है जोकि विश्व का छोटा आइलैंड भी है। यह देश माइक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद है और इसका क्षेत्रफल 21 वर्ग किमी है। यह साल 1980 के दौर में ये देश विश्व में फास्फेट खनन के कारण प्रसिद्ध था। वर्तमान समय में यह एक शांतिमय स्थान है और घूमने वालों की अच्छी संख्या को आकर्षित करता है। यहाँ के लोग अंग्रेजी एवं नाउरुई भाषा बोलते है और इस देश की आधिकारिक मुद्रा ऑस्ट्रेलियन डॉलर है। ये देश दुनिया का एकमात्र ऐसा स्वतंत्र राष्ट्र है जिसकी कोई भी राजधानी नहीं है। इसके छोटे से देश के पास अपना हवाई अड्डा ‘नारू हवाई अड्डा’ यारेम जिले में मौजूद है। इस आईलैण्ड देश की कुल जनसंख्या लगभग 11,000 है जोकि ईसाई धर्म के अनुयाई है। इसके अतिरिक्त यहाँ बहुत से लोग किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले भी है।
एक समय में फास्फेट के संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण अपने संसाधन खोने के बाद अब यहाँ की 90 प्रतिशत आबादी बेरोज़गार है। इस देश को विश्व में मोटापे और डॉयबिटीज़ से पीड़ित लोगों के देश के रूप में भी जानते है। वर्तमान में यह देश नारियल के उत्पादन में काफी आगे है।

तुवालू (Tuvalu)
विश्व के छोटे देशों में चौथे नंबर पर तुवालु देश आता है जिसका प्राचीन नाम एलिस आइलैंड था। ये छोटा आइलैंड देश प्रशांत समुद्र में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के समीप मौजूद है और इसका कुल क्षेत्रफल 26 वर्ग किमी है। इतने कम आकार के कारण ही इस देश को छोटे देशों में स्थान मिलता है। इस आइलैंड देश की कुल आबादी करीबन 11 हजार है। इस देश के पास 8 किमी लंबा सड़क मार्ग भी है किन्तु यहाँ पर सिर्फ एक ही अस्पताल है जोकि मुख्य आइलैंड में मौजूद है। साल 1978 में ब्रिटिश सरकार के अधीन होने से तुवालु देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। दुनियाभर से दुरी होने के कारण तुवालु में कोई खास पर्यटन दायरा नहीं हुआ है। इस द्वीपीय देश की राजधानी बेआकु है और इसका गीत ‘गॉड सेव द क्वीन’ है। यहाँ पर कुल 12,000 से अधिक लोग नागरिक के रूप में रहते है। साल 1892 से 1916 तक ये एक ब्रिटिश संरक्षित क्षेत्र रह चुका है।

सेन मैरिनो (San Marino)
दुनिया के छोटे देशों की सूची में पाँचवा स्थान पाने वाले सैन मरिनो को युरोप और इटली ने घेरा हुआ है। इस देश को रिपब्लिक ऑफ़ सैन मरिनो के नाम से जानते है जिसका कुल क्षेत्रफल 61 किमी है। यह विश्व के सबसे प्राचीन संप्रभु देश में से एक है। इसकी जीडीपी भी अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। दुनिया के भूगोल में एक भिन्न देश है सैन मरिनो और इस देश की बहुत से बाते इसको दूसरे देशों से भिन्नता देती है। जैसे कि इसका रहन-सहन, धर्म, संस्कृति, कारोबा, भाषा इत्यादि। यह यूरोप में तीसरे स्थान का सबसे छोटा देश है जिसकी कुल जनसंख्या करीबन 30 हजार आंकी जाती है। एक अच्छी अर्थव्यवस्था होने के कारण यहाँ की बेरोज़गारी दर काफी कम है। इस देश को चारों ओर से इटली ने घेर रखा है जोकि साल 301 में रोमन साम्राज्य से आजाद होकर बना था। यहाँ पर आधिकारिक भाषा इटालियन ही है और इसकी आधिकारिक मुद्रा सैन यूरो है।

यह भी पढ़ें :- हिंदी शब्द का अर्थ क्या है? साथ में हिंदी के 100 कठिन शब्द
लीख़्टेनश्टाइन (Liechtenstein)
लीख़्टेनश्टाइन पश्चिमी यूरोपियन लैंडलॉक छोटा सा देश है जिसकी पश्चिमी एवं दक्षिणी सीमा स्विजरलैंड और पूर्वी सीमा ऑस्ट्रिया से लगती है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 160 वर्ग किमी है और यहाँ पर करीबन 35 हजार नागरिक है। इस छोटे देश की राजधानी वादुज में है और यहाँ पर जर्मन भाषा बोली जाती है। यद्यपि यह अकेला जर्मनभाषी देश है जिसकी सीमाएँ जर्मनी से नहीं मिलती है। अपनी पर्वतीय संरचना के कारण इस देश को शीतकालीन खेलों में काफी लोकप्रियता मिल चुकी है। इसकी राजधानी फाडूट्स है और ईसाई धर्म के अनुयाई अधिक मात्रा में है। यहाँ पर मक्का, अन्य खाद्य पदार्थ के साथ आलू एवं बगीचे की फसलों का उत्पादन होता है। यह देश दुनिया में अच्छी जीडीपी रखता है और यहाँ की बेरोजगारी दर सर्वाधिक कम 1.5 प्रतिशत है। किन्तु इस देश में आना थोड़ा मुश्किल जरूर रहता है चुकी यहाँ पर कोई भी एयरपोर्ट नहीं है।
मार्शल आइलैंड (Marshall Islands)
यह आइलैंड आधिकारिक रूप से मार्शल आइलैंड्स गणराज्य द्वीप देश है जोकि विश्व समुद्री लाइन से थोड़ा पश्चिम में प्रशांत समुद्र में भूमध्य रेखा के समीप में मौजूद है। यह देश भगौलिक दृष्टि से माइक्रोनेशिया के बड़े द्वीप समूह है भाग है जो अमेरिकी द्वीप हवाई और ऑस्ट्रलिया एक माध्यम में मौजूद है। साल 2011 की जनसख्या गणना तक इसकी आबादी 53 हजार से ज्यादा थी। यहाँ पर आधिकारिक रूप से अमेरिका का USD डॉलर मुद्रा के रूप में चलता है और देश की राजधानी माजुरो है। यहाँ पर 800 से अधिक मछली प्रजाति एवं 160 कोरल प्रजातियाँ मिलती है।

सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts And Nevis)
यह एक द्वि द्वीपीय संघीय देश वेस्ट इंडीज़ के लिवार्ड द्वीप में मौजूद है। अपने क्षेत्रफल एवं आबादी के अनुसार यह दक्षिण अमेरिका एवं उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा संप्रभु देश है। इस देश की राजधानी एवं सरकारी मुख्यालय सर्वाधिक बड़े द्वीप सेंट कीस्ट्स में मौजूद बेसेत्री है। पहले ब्रिटिश पर निर्भर क्षेत्र एन्गुएला भी इसी द्वीप मंडल का सदस्य था। ब्रिटिश शासन के कारण यहाँ की राजभाषा आज भी अंग्रेजी ही है और यहाँ पर ईस्ट कैरेबियन डॉलर आधिकारिक मुद्रा चलन में है। दरअसल सेंट कीट्स और नेविस एक जुड़वाँ द्वीप समूह संघ है जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन, खेती एवं प्रकाश विनिर्माण इंडस्टी से चलित होती है।
1940 के समय तक चीनी इसका मुख्य निर्यात था किन्तु कम बाजार कीमत के कारण इसकी मांग कम होने के बाद खेती में विविधता आने लगी। यह द्वीप अपने कार्निवल के साथ विभिन्न म्यूजिकल फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध है। इस द्वीप समुख ही कुल जनसंख्या 54 हजार से अधिक है और यहाँ के लोग ज्यादा मात्रा में ईसाई धर्म को ही मानते है।

मालदीप (Maldives)
विश्व के छोटे देशों की सूची में नाम पाने वाले इस देश को एक उत्तम पर्यटन स्थल में रूप में काफी मान्यता मिली हुई है। ये देश अपने कुल आकार एवं जनसंख्या के हिसाब से एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। मालदीप में कुल 1192 कोरल आइलैंड है जोकि 90 हजार वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फ़ैल रखे है। इसी वजह से मालदीप को विश्व का सबसे बड़ा बिखरा हुआ देश कहा जाता है। पुराने समय तक ये देश पुर्तगाल, डच एवं ब्रिटेन जैसे विभिन्न देशों की कॉलोनी रह चुका है। किन्तु साल 1965 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से ही यह देश आज एक प्रसिद्ध अर्थव्यवस्था बन चुका है। मालदीप का कुल क्षेत्रफल 300 वर्ग किमी है और यहाँ के सफ़ेद समुद्र एवं नीला पानी पूरी दुनिया के पर्यटनों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
माल्टा (Malta)
ये भूमध्य समुद्र में मौजूद द्वीपीय देश है। यह एक लम्बे समय तक भूमध्य सागरीय प्रभुत्व वाले बड़े देशों के साथ संगर्ष कर चुका है। रिपब्लिक ऑफ माल्टा की रचना कुल तीन द्वीप गोज़ों, कीमीनो एवं माल्टा से मिलकर हुई है। इसकी कुल जनसंख्या 4.50 लाख है और इसी कारण से इसको विश्व एक सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले देश के रूप में स्थान मिला है। अन्य सुन्दरतम द्वीपों की ही तरह इस द्वीप को भी अच्छी धूप, मौसम, सागरीय तट के कारण विश्वभर में पर्यटन के लिए लोकप्रियता मिली हुई है। यह पर्यटन द्वीप देश इस समृद्धिशाली इतिहास को संजोय हुए है जिस कारण से दुनियाभर के पर्यटक यहाँ आकर्षित होते रहते है।
दुनिया के नक्शे पर सबसे छोटे देश
विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?
विश्व का आधिकारिक रूप से सबसे छोटा देश ‘वेटिकन सिटी’ है। चूँकि इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किमी है और यहाँ की कुल आबादी 800 ही है।
दुनिया में कुल कितने देश है?
दुनिया में देशों के कुल संख्या 240 है किन्तु संयुक्त राष्ट्र ने सिर्फ 195 देशों को मान्यता दे रखी है।
वह कौन सा देश है जहाँ 27 लोग रहते है?
यह देश इंग्लैंड के पास स्थित है और इसका नाम सीलैंड है। ये देश इंग्लैण्ड के सफ़ोल्क उत्तरी सागरीय तट से लगभग 12 किमी की दुरी पर एक किले में मौजूद है।
सबसे नीचे कौन सा देश है?
विश्व के सभी द्वीपीय देशों में से ‘मालदीप’ सबसे नीचे स्थित देश है। ये देश सागरीय तल से 1.5 मीटर की ऊंचाई पर ही मौजूद है।