सुकन्या समृद्धि योजना 2023: Sukanya Samriddhi Yojana, PM Kanya Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना जैसा कि आप सभी जानते है प्रत्येक व्यक्ति की पहली आवश्यकता होती है पैसा। पैसों के बिना कुछ भी संभव नहीं है। हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग है जो कि बहुत ज्यादा निर्धन है दिन-रात मेहनत करने के बावजूद इतना पैसा नहीं हो पाता कि वह अपने परिवार का पालन- पोषण अच्छे से कर सके।

आर्थिक रूप से स्थिति कमजोर होने के कारण निर्धन लोग अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते और न उनका विवाह करा पाते है। जिम्मेदारी को निभाने के लिए निर्धन वर्ग के लोगो को बेटियों की उच्च एजुकेशन के लिए कर्ज़ लेना पड़ता है।

जिससे माता- पिता कर्ज में डूब कर अभिभावक Depression का शिकार हो जाते है। और जिंदगी भर माता-पिता को कर्ज चुकाना होता है, जिससे माता-पिता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इन्ही परेशानियों को मध्य नज़र रखते हुए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है, यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा 4 दिसम्बर 2014 में शुरू की गयी। Sukanya Samriddhi Yojana के माध्यम से निर्धन वर्ग की जनता को उनकी बेटियों की उच्च एजुकेशन के लिए उनके विवाह के लिए मदद मिलेगी।

sukanya-samriddhi-yojana-ssy
सुकन्या समृद्धि योजना

Table of Contents

Sukanya Samriddhi Yojana

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना
प्रारम्भ केंद्र सरकार द्वारा
वर्ष 4 दिसम्बर 2014
उद्देश्य निर्धन वर्ग की बालिकाओ की आर्थिक मदद
लाभ के इच्छुक देश की बालिकाएँ
न्यूनतम राशि सीमा 250 रूपये
अधिकतम राशि सीमा 1.5 लाख रूपये
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) योजना केंद्र सरकार द्वारा बनाई गयी है इस योजना का उद्देश्य यह है देश के समस्त निर्धन वर्ग के बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त करके भविष्य में अपने सपनों को साकार कर आत्मनिर्भर बने।

इसमें आप कम निवेश करके लम्बे समय बाद ब्याज सहित अधिक से अधिक पैसा जमा कर सकते हैं और बेटी की 18 उम्र होने के बाद 50 प्रतिशत उसकी उच्च एजुकेशन के लिए निकाल सकती है 21 वर्ष के पश्चात विवाह के लिए पूरा पैसा आप निकाल सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

आज हम आपको बताएंगे इस योजना से आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते है जानने के लिए नीचे दी गयी लिस्ट को धानपूर्वक पढ़ें।

  • Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ निर्धन परिवार के लोगो को मिलेगा।
  • इस योजना से जनता को आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • कम निवेश करके जनता आने वाले समय में ब्याज सहित अच्छा रकम प्राप्त कर सकती है।
  • निर्धन वर्ग के माता पिता को बेटियों के विवाह उनकी शिक्षा के लिए कर्ज में नहीं डूबना पड़ेगा।
  • आप अपने बैंक खाते में 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक निवेश कर सकती है।
  • एक परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • पोर्टल के अंतर्गत आपको जितना भी ब्याज मिलता है आपको टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
  • निवेश किया गया पैसा पूर्ण रूप से टैक्स फ्री होता है। आप पैसा महीने ,साल में जमा कर सकते है।
  • इस योजना में 7.6 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है, हर 3 महीने में ब्याज दर में परिवर्तन होता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ देश के समस्त नागरिक ले सकते है जो की निर्धन परिवार से हो।
  • आप खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक में या एक पोस्ट ऑफिर से दूसरे पोस्ट ऑफ़िस में ट्रांसफर कर सकते है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है तो आप भी आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित आंकड़े एवं डाटा

यहां हम आपको राज्य के अनुसार वर्ष 2023 में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अब तक खोले गए खाते और खाते में जमा धनराशि से संबंधित आंकड़े और डाटा के बारे में बता रहे हैं –

क्रम संख्या राज्य का नाम Registered Subscribers (DOP)Amount Saved (DOP)Registered Subscribers (Banks)Amount Saved (Banks)
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 4,422₹25.74/- करोड़ 4,10331.21/- करोड़
2आंध्र प्रदेश 11,01,0145,733.28/- करोड़ 1,84,9971,467.59/- करोड़
3अरुणाचल प्रदेश 15,917₹73.05/- करोड़ 5,136₹34.64/- करोड़
4असम 4,75,928₹969.61/- करोड़ 65,296₹388.58/- करोड़
5बिहार 12,34,962₹3,154.84/- करोड़ 2,65,454₹1,641.73/- करोड़
6चंडीगढ़ 33,251₹245.73/- करोड़ 15,566₹183.59/- करोड़
7छत्तीसगढ़ 7,11,282₹1,228.31/- करोड़ 1,69,268₹912.52/- करोड़
8दिल्ली 3,46,957₹2,441.54/- करोड़ 2,12,786₹3,015.55/- करोड़
9गोवा 38,074₹270.63/- करोड़ 15,587₹132.20/- करोड़
10गुजरात 8,35,009₹2,423.61/- करोड़ 4,08,080₹2,132.62/- करोड़
11हरियाणा 6,47,067₹4,064.77/- करोड़ 2,18,699₹2,435.04/- करोड़
12हिमाचल प्रदेश 3,16,371₹1,500.25/- करोड़ 57,233₹439.80/- करोड़
13जम्मू और कश्मीर 1,60,076₹823.33/- करोड़ 31,804₹294.10/- करोड़
14झारखंड 3,72,440₹1,639.82/- करोड़ 1,08,904849.93/- करोड़
15कर्नाटक 20,10,288₹9,849.01/- करोड़ 1,65,156₹2,649.86/- करोड़
16केरल 8,60,071₹3,492.65/- करोड़ 1,06,480₹796.53/- करोड़
17लद्दाख 5,923₹25.50/- करोड़ 581₹4.81/- करोड़
18लक्षद्वीप 131₹0.35/- करोड़ 251₹0.78/- करोड़
19मध्य प्रदेश 21,63,736₹3,009.43/- करोड़ 2,07,688₹1,413.55/- करोड़
20महाराष्ट्र 20,10,013₹7,534.70/- करोड़ 5,24,449₹4,423.89/- करोड़
21मणिपुर 48,432₹111.47/- करोड़ 4,303₹22.87/- करोड़
22मेघालय 9,957₹32.34/- करोड़ 6,765₹43.18/- करोड़
23मिजोरम 9,860₹12.96/- करोड़ 2,114₹7.57/- करोड़
24नागालैंड 12,570₹24.74/- करोड़ 3,314₹18.38/- करोड़
25ओड़िशा 9,64,050₹2,962.30/- करोड़ 2,19,528₹1,471.35/- करोड़
26पुडुचेरी 52,981₹239.26/- करोड़ 3,527₹31.25/- करोड़
27पंजाब 5,33,452₹2,442.68/- करोड़ 1,66,283₹1,218.50/- करोड़
28राजस्थान 15,00,435₹4,326.28/- करोड़ 2,56,103₹1,489.38/- करोड़
29सिक्किम 10,358₹40.17/- करोड़ 3,85623.97/- करोड़
30तमिलनाडु 25,87,720₹10,928.66/- करोड़ 1,90,866₹2,160.84/- करोड़
31तेलंगाना 7,58,387₹4,002.57/- करोड़ 1,61,105₹1,688.14/- करोड़
32दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव 9,986₹51.07/- करोड़ 4,719₹25.02/- करोड़
33त्रिपुरा 39,318₹123.57/- करोड़ 6,311₹51.01/- करोड़
34उत्तर प्रदेश 26,96,443₹9,562.18/- करोड़ 4,85,537₹4,200.35/- करोड़
35उत्तराखंड 4,36,307₹2,121.61/- करोड़ 70,441 ₹585.01/- करोड़
36पश्चिम बंगाल 10,21,735₹3,056.33/- करोड़ 2,87,660₹2,289.26/- करोड़
कुल 2,40,34,92388,544.34/- करोड़ 46,39,950₹38,574.60/- करोड़

इसे भी पढ़े : नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड

सुकन्या समृद्धि खाता योजना का लाभ देने वाले बैंकों की सूची

क्रम संख्या बैंक का नाम
1भारतीय स्टेट बैंक इंडिया (SBI)
2यूको बैंक
3यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
4पंजाब नेशनल बैंक
5इंडियन बैंक
6ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
7ICICI बैंक
8कारपोरेशन बैंक
9केनरा बैंक
10बैंक ऑफ़ इंडिया
11एक्सिस बैंक
12इलाहाबाद बैंक
13 विजया बैंक
14यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
15सिंडिकेट बैंक
16पंजाब एंड सिंध बैंक
17इंडियन ओवरसीज बैंक
18IDBI बैंक
19देना बैंक
20सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
21बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
22आंध्रा बैंक
23बैंक ऑफ़ बड़ौदा

सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित फॉर्म और उनके डाउनलोड लिंक्स :-

क्रम संख्या सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित फॉर्म्स फॉर्म के डाउनलोड लिंक
1 Application for opening an account under National Savings Schemes FORM -1)यहाँ क्लिक करें
2Pay-in-slip (FORM -2)यहाँ क्लिक करें
3Application for Loan/Withdrawal (FORM -3)यहाँ क्लिक करें
4Pass Book (FORM -4)यहाँ क्लिक करें
5Application for transfer of account under National Savings Scheme
(FORM -5)
यहाँ क्लिक करें
6Application for extension of account under National Savings Scheme (FORM -6)यहाँ क्लिक करें
7Application for pledging of account under National Small Savings Scheme (FORM -7)यहाँ क्लिक करें
8Application for premature closure of account under National Savings Scheme (FORM -8)यहाँ क्लिक करें
9 Application for closure of account under National Savings Scheme
(FORM -9)
यहाँ क्लिक करें
10 Application for cancellation or variation of nomination in an account under National Savings Scheme (FORM – 10)यहाँ क्लिक करें
11 Application for settlement of an account of the deceased depositor by nominee or legal heirs under National Savings Scheme (FORM – 11)यहाँ क्लिक करें
12 Letter of authority to open or operate an account under National Savings Schemes on behalf of depositor suffering from physical infirmity including blindness (FORM – 12)यहाँ क्लिक करें
13 Affidavit (FORM – 13)यहाँ क्लिक करें
14 Letter of disclaimer (FORM – 14)यहाँ क्लिक करें
15 Letter of indemnity (FORM – 15)यहाँ क्लिक करें

सुकन्या समृद्धि खाता योजना से संबंधित ब्याज दरें

क्रम संख्या टाइम पीरीयड ब्याज दर
1 03.12.2014 TO 31.03.20159.1 %
2 01.04.2015 TO 31.03.20169.2 %
3 01.04.2016 TO 30.09.20168.6 %
4 01.10.2016 TO 31.03.20178.5 %
5 01.04.2017 TO 30.06.20178.4 %
601.07.2017 TO 31.12.20178.3 %
701.01.2018 TO 30.09.20188.1 %
801.10.2018 TO 30.06.20198.5 %
901.07.2019 TO 31.03.20208.4 %
1001.04.2020 TO 31.03.20227.6 %

इसे भी देखें : एलआईसी कन्यादान पॉलिसी पंजीकरण फॉर्म

सुकन्या समृद्धि योजना के दस्तावेज़

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन -किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता -पिता का आधार कार्ड
  • माता /पिता का निवास पता

सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता

आज हम आपको बताते है इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास क्या -क्या पात्रता होनी अनिवार्य है।

  • जन्म से लेकर 10 उम्र तक की बेटिया इस योजना की पात्र होंगी।
  • एक परिवार में 2 बेटी इस योजना की पात्र होगी।
  • दो जुड़वाँ बेटियों के जन्म पर तीसरी बेटी भी इस योजना की पात्र होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 1 बेटी के नाम से एक ही खाता ओपन होगा।
  • खाता ओपन होने की दिनांक से 14 वर्ष तक आपको पैसा जमा कराना अनिवार्य है।

अगर आपके पास सारी पात्रता है तो आप इस योजना का लाभ आसानी पूर्वक ले सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • खाता ओपन करने के लिए आप किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफ़िस से आप फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
  • अब आपसे पूछी गयी जानकारी को फॉर्म में दर्ज करना होगा।
  • अब आप अपने फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दे।
  • किसी भी सरकारी बैंक या किसी भी पोस्ट ऑफ़िस में जाकर फॉर्म को राशि के साथ सबमिट करा दे।

इस प्रकार आपका आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है। अब आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना हेतु पासबुक के आवेदन की प्रक्रिया :-

पासबुक के आवेदन के लिए आपको फॉर्म 4 को भरकर जमा करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताई गयी निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • पासबुक के आवेदन के लिए सबसे पहले आप सुकन्या समृद्धि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nsiindia.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद इसके होम पेज पर आपको “Download forms” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।SSY Download Form
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर दिए गए पास बुक के फॉर्म लिंक “Passbook (FORM -4)” पर क्लिक करें। NSI SSY Pass Book form
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका पास बुक फॉर्म एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जायेगा।
  • अब डाउनलोड हुए फॉर्म को प्रिंट कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गयी जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरे।
  • जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफ़िस में संबंधित अधिकारी के पास जमा करा दें।
  • अधिकारी के द्वारा आपके फॉर्म की जाँच कर लेने के बाद। जानकारी को सत्यापित कर लेने के बाद फॉर्म को जमा कर दिया जाएगा।
  • फॉर्म जमा होने के बाद अधिकारी के द्वारा आपको एक नयी पास बुक प्रदान कर दी जायेगी।
  • इस तरह से आपकी पास बुक के आवेदन की प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जायेगी। फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक हमने आपको लेख में ऊपर दिया है। आप लिंक पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लोन / कैश Withdrawal की क्या है प्रक्रिया :-

सुकन्या योजना के तहत आप लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं तथा खाते में जमा धनराशि को वीड्रॉल फॉर्म की सहायता से राशि को निकाल सकते हैं वीड्रॉल फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप सुकन्या समृद्धि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nsiindia.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद इसके होम पेज पर आपको “Download forms” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर “Application for Loan/Withdrawal (FORM -3)” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद प्रिंट हुए फॉर्म को भरकर अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफ़िस में जमा करा दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपके द्वारा अप्लाई किये गए लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना के नये परिवर्तन :-

इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले के मुताबिक़ वर्तमान में क्या- क्या बदलाव किये है तो आइये जानते है।

  • जब तक बेटी की Age 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब उसके अकाउंट को चलाने की जिम्मेदारी बेटी के अभिभावक या बेटी के संरक्षक की होती है।
  • बेटी की उम्र 18 होने के बाद आप बेटी की पढ़ाई के लिए आप 50 प्रतिशत तक का राशि आप निकाल सकते है।
  • अभिभावक की मृत्यु होने के उपरान्त भी आप बैंक अकाउंट को बंद करवा सकते है।
  • यदि बेटी के ज्यादा बीमार होने पर आपके पास पैसे नहीं है पैसों की आवश्यकता है या उसकी मृत्यु होने पर आप बैंक अकाउंट बंद कर सकते है।
  • अगर आप खाता बंद कराना चाहते है तो आपको खाता बंद करने के लिए आपको पास बुक की आवश्यकता होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में प्रीमेच्योर क्लोजर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम :-

  • प्रीमेच्योर क्लोजर :- योजना के अनुसार यदि आप अपना सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के 5 साल बाद खाते को आवश्यकता पड़ने पर बंद करना चाहते हैं तो आप योजना के प्रीमेच्योर क्लोजर नियम के तहत ऐसा कर सकते हैं।
  • यदि खाता धारक की मृत्यु हो गयी हो :- योजना के अंतर्गत किसी कारण से सुकन्या समृद्धि योजना के खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो खाता धारक का अकाउंट बंद किया जा सकता है जिसके लिए खाता धारक के अभिभावक या संबंधी को आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ खाता धारक के मृत्यु का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
  • यदि किसी बीमारी से खाताधारक की मृत्यु हो जाती है :- जब किसी गंभीर बीमारी के कारण खाता धारक कन्या की मृत्यु हो जाती है तो कन्या के अभिभावक के द्वारा आवेदन करने पर कन्या के नाम का सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट बंद किया जा सकता है।
  • यदि कन्या के अभिभावक या माता-पिता की मृत्यु हो गयी हो :- जब किसी कारण वश योजना के लाभार्थी कन्या के अभिभावक की मृत्यु हो गयी हो तो योजना के अनुसार खाते के Mature होने से पहले सुकन्या समृद्धि खाते को बंद करने के लिए आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आपको अपने नज़दीकी पोस्ट विभाग के ऑफ़िस में जाना होगा।

Sukanya Samriddhi Yojana अकाउंट रीओपन करने का प्रोसेस :-

आपको प्रतिवर्ष 250 रूपये जमा करना होगा अगर आप 250 रूपये वर्ष में जमा नहीं कर पाते तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है अब हम आपको बताते हैं आप अपना सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे रीओपन कर सकते है जहाँ से आपने अपना खाता ओपन किया है आपको वहां जाना होगा अकाउंट चालू करने के लिए आपको फार्म भरना होगा साथ ही साथ आपको बची हुई राशि को आपको जमा कराना होगा अगर आपने 2 वर्ष से न्यूनतम राशि नहीं भरी, तो आपको कम से कम 600 रूपये का भुगतान जमा कराना होगा प्रतिवर्ष 50 रुपये की पेनल्टी पड़ती है।

इस तरह से आप अपना अकाउंट आसानी पूर्वक से रीओपन करा सकते है इस योजना का लाभ ले सकते है।

आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको काफी पसंद आयी होगी अगर आप इस विषय से संबंधी आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताये।

Sukanya Samriddhi Yojana से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर :-

समृद्धि कन्या योजना क्या हैं ?

समृद्धि कन्या योजना निर्धन वर्ग के लोगो के लिए बनाई गयी है।

यह योजना किसके द्वारा शुरू की गयी ?

केंद्र सरकार के द्वारा समृद्धि कन्या योजना शुरुआत की गयी।

Sukanya Samriddhi Yojana किस वर्ष शुरू की गयी ?

यह योजना 4 दिसम्बर 2014 को शुरू की गयी।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

देश के समस्त निर्धन वर्ग के लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana से कन्याओ को क्या लाभ मिलेगा ?

सुकन्या समृद्धि योजना की मदद से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए और विवाह के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है ?

Sukanya Samriddhi Yojana में आप आवेदन ऑफलाइन कर सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट nsiindia.gov.in है।

Leave a Comment

Join Telegram