राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों व शिक्षा कार्यालयों से संबंधित जानकारी छात्रों व अभिभावकों को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल का आरम्भ किया है, इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के नागरिक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूलों से जुडी सभी जानकारी आसानी से पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे। शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल पर शिक्षा के साथ-साथ छात्रों, विद्यालयों के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का भी पूरा डाटा उपलब्ध करवाया गया है।
जिससे प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के छात्रों की पूरी जानकारी व स्कूलों से संबंधित व्यवस्था की जानकारी नागरिक ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। Shala Darpan Portal पर नागरिक किस प्रकार लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इससे उन्हें क्या लाभ मिल सकेगा इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल
दोस्तों जैसा की हम सब जानते हैं राजस्थान सरकार बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करती है, जिससे बच्चों के शिक्षा स्तर में काफी सुधार किया जा सकेगा। ऐसे ही बच्चो के शिक्षा से संबंधी सूचना व उनके विद्यालयों की जानकारी रखने के लिए भी सरकार द्वारा राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल का आरम्भ 26 जून 2021 को किया गया है।
शाला दर्पण मनाव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा एक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, छात्रों, शिक्षा कार्यालयों व स्कूल कर्मचारियों से जुडी जानकारी पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से दर्ज की जाती हैं, इससे अभिभावकों को उनके बच्चों के लिए उनकी शिक्षा संस्थानों से संबंधित सूचना, बच्चों द्वारा दिए गए पेपर की रिपोर्ट व उनके शिक्षा कार्यलयों की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।
Rajasthan Shala Darpan Portal : Details
पोर्टल का नाम | शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल |
शुरुआत किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | शिक्षा विभाग राजस्थान |
साल | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को ऑनलाइन शिक्षा से सम्बंधित जानकारी पोर्टल पर प्रदान करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
राजस्थान जन सूचना पोर्टल (jansoochna.rajasthan.gov.in), Jan Soochna
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य
सरकार द्वारा शाला दर्पण पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों का विकास करने में सहयोग दना है, जिससे सरकारी विद्यलायों के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है या नहीं, इसकी सूचना पोर्टल के माध्यम से छात्रों के अभिभावक उनकी रिपोर्ट देखकर व विद्यालयों की जानकारी वहाँ के शिक्षकों की जानकारी भी वह ऑनलाइन इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे, इससे पारदर्शी तरीकों से सरकारी स्कूलों का पूरा डाटा सरकार के पास उपलब्ध रहेगा। शिक्षकों व अन्य गैर शिक्षक अधिकारीयों की सूची भी शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी, छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन में कितना सुधार हो रहा है इसका भी डाटा सरकार के पास उपलब्ध रहेगा, और पोर्टल पर राज्य के किन सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल रही है यह सभी जानकारी भी अभिभावक अब आसानी से विद्यालयों में जाए बिना भी अपने मोबाइल फ़ोन पर अप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
शाला दर्पण पोर्टल पर प्रदान की गई सेवाएँ
सरकार द्वारा पोर्टल पर नागरिकों के लिए बहुत सी सेवाएँ प्रदान की गई हैं, जिनका लाभ राज्य के सभी नागरिक अपने बच्चों व उनके विद्यालयों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकेंगे, पोर्टल पर जारी सेवाओं की सूची कुछ इस प्रकार है।
1. स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया | 6. स्टूडेंट रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया |
2. स्टाफ की जानकारी देखने की प्रक्रिया | 7. सजेशन देने की प्रक्रिया |
3. स्कूल की रिपोर्ट देकने की प्रक्रिया | 8. स्कूल एनआईसी आईडी जानने की प्रक्रिया |
4. स्टाफ रिपोर्ट देखने की प्रोसेस | 9. स्टाफ लॉगिन |
5. स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया | 10 . ट्रांसफर शेड्यूल |
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ
शाला दर्पण पोर्टल के अंतर्गत दी गई सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जो आवेदक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं वह इसके लाभ की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- शाला दर्पण पोर्टल एक गतिशील प्रबंधन पोर्टल है, जिसमे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों व विद्यालय कार्यालयों से सम्बंधित जानकारी दर्ज की गई होती है।
- राज्य के प्राइमरी व माध्यमिक शिक्षा छात्रों का डाटा भी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
- पोर्टल पर छात्र व उनके अभिभावक राज्य के विद्यालयों की जानकारी प्राप्त कर अपने बच्चों की रिपोर्ट भी शाला दर्पण एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर अभिभावक अपने समय की बचत कर सकेंगे।
- इस पोर्टल पर सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों का डाटा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध रहेगा, जिससे अक्सर गलत तरीके से सरकारी विद्यालयों में लगने वाले कर्मचारियों की धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा।
- सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में कितना सुधार हो रहा है, छात्रों की पढ़ाई व उनके प्रदर्शन रिपोर्ट में कितनी वृद्धि पाई जा रही है, यह डाटा भी सरकार तक पोर्टल द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा।
Shala Darpan Portal Statistics
इस पोर्टल पर पंजीकृत स्कूल, स्टूडेंट्स व् स्टाफ से संबंधित जानकरी का स्टेटिस्टिक्स प्रदान किया गया है, जिसमे वर्तमान तक किए गए पंजीकृत नागरिकों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
पोर्टल पर पंजीकृत | स्कूल | स्टूडेंट्स | स्टाफ |
पंजीकरण संख्या | 66044 | 8583572 | 437255 |
राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना – ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया
शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जो आवेदक लॉगिन करना चाहते हैं, वह लॉगिन की प्रक्रिया दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक को पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा। यहाँ होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको अपना लॉगिन नाम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा, इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
राजस्थान शिला दर्शन स्कूल यूजर नेम सर्च करने की प्रक्रिया
पोर्टल पर स्कूल यूजर नेम खोजने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर इसे सर्च कर सकेंगे।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब लॉगिन फॉर्म में स्कूल यूजर नेम सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे अपना जिला, ब्लॉक, स्कूल का चयन करना होगा।
- पूछी गई जानकारी का चयन कर लेने के बाद आपको स्कूल का लॉगिन आईडी नंबर प्राप्त हो जाएगा।
पोर्टल पर जिलेवार स्कूल सूची देखने की प्रक्रिया
शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद जो आवेदक जिलेवार स्कूल की सूची देखना चाहते हैं, तो व दी गई प्रक्रिया को पढ़कर अपने जिलों के सभी सरकारी स्कूलों की सूची देख सकेंगे।
- आवेदक को सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको बाई और मेन्यू बार में क्लिक करके Schools in Rajasthan का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने स्कूल टाइप्स चयन करने का विकल्प खुल जाएगा, यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में स्कूल टाइप का चयन करना होगा।
- जिसके बाद स्कूल टाइप का चयन करने के बाद आपके सामने जिलेवार स्कूल की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप जिले के जिस भी स्कूल का चयन करना चाहे, आपको उसके नाम पर क्लिक कर देना होगा।
- स्कूल का चयन कर लेने के बाद आप उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
पोर्टल पर स्कूल से संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया
पोर्टल पर स्कूल से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे स्कूल सर्च करने के लिए, स्टाफ व स्टूडेंट की रिपोर्ट देखने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगले पेज पर आपको सिटीजन विंडो में सर्च स्कूल, स्कूल रिपोर्ट्स, स्टूडेंट रिपोर्ट्स, स्टाफ रिपोर्ट्स के विकल्प दिखाई देंगे।
- दिए गए विकल्पों में से आप जिसकी भी जानकारी प्राप्त करना चाहे हैं, आप उसके विकल्प पर क्लिक करके उसकी जानकरी प्राप्त कर सकेंगे।
शाला दर्पण पोर्टल पर स्कीम्स सर्च करने की प्रक्रिया
पोर्टल पर स्कीम्स सर्च करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर Search Schemes के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने सर्च स्कीम्स फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका लिंग, आप माइनॉरिटी से ताल्लुक रखते हैं या नहीं, आपका बीपीएल कार्ड का चयन करके आपको अपनी आयु, कक्षा, जाति, परिवार की आय दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्कीम्स सर्च करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
गार्गी पुरस्कार आवेदन पंजीकरण फॉर्म, Rajasthan Gargi Puraskar Yojana
शाला दर्पण एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आवेदक नागरिक शाला दर्पण एप्प डाउनलोड करके भी आवेदक पोर्टल पर दी गई सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे ,इसके लिए वह किस प्रकार एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर फॉलो कर सकेंगे।
- आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
- अब आप यहाँ सर्च में Shala Darpan App टाइप करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शाला दर्पण एप्प खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको इनस्टॉल के विकल्प अपर क्लिक करना होगा।
- इनस्टॉल पर क्लिक कर लेने के बाद आपके मोबाइल पर एप्प डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आप इस एप्प को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
स्टाफ डिटेल्स जानने की प्रक्रिया
आवेदक छात्र के अभिभावक जो विद्यालय की स्टाफ की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह दी गई प्रक्रिया को पढ़कर इससे जान सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Staff Window का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर स्टाफ विंडो में आपको Know Staff Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने स्टाफ डिटेल्स फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको एंटर स्कूल/ऑफिस NIC SD-ID दर्ज करनी होगी।
- अब नीचे आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Go के बटन पर क्लिक करना होगा।
स्कूल NIC SD-ID जानने की प्रक्रिया
जो नागरिक स्कूल NIC SD-ID जानना चाहते हैं वह दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Staff Window का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर स्टाफ विंडो में आपको Know School NIC SD-ID के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको ब्लॉक या स्कूल दो विकल्प दिखेंगे, आपको इनमे से किसी एक का चयन करना होगा।
- यदि आप ब्लॉक का चयन करते हैं तो आपको अपने डिस्ट्रिक्ट व ब्लॉक का चयन करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Go के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने आपकी NIC SD-ID खुलकर आ जाएगी।
प्रयास 2020 जानकारी देखने की प्रक्रिया
प्रयास 2020 में छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ विषयों के सैंपल पेपर दिए गए हैं, जिन्हे पढ़कर आवेदक अपनी तैयारियों को बेहतर कर सकते हैं, इसके लिए सैंपल पेपर की जानकारी देखने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर Prayas 2020 के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रश्न बैंक, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका, बोर्ड कक्षा की तैयारी हेतु अध्ध्य्यन सामग्री के लिंक खुलकर आ जाएँगे, जिनमे क्लिक करके आप इन्हे देख सकेंगे।
राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल : rajudyogmitra.rajasthan.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
फीडबैक दर्ज करने के लिए जो आवेदक इसे दर्ज करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं वह दिए गए स्टेप्स को पढ़कर इसे दर्ज कर सकेंगे।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर आपको Suggestion From Citizen के विकल्प पर Click करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, अपना पता, विषय दर्ज करके जो भी फीडबैक आप देना चाहे आप उसे दर्ज कर सकते हैं।
- जिसके बाद आपको इसे सबमिट कर देना होगा।
कांटेक्ट लिस्ट देखने की प्रक्रिया
शाला दर्पण पोर्टल से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक इसके कांटेक्ट नंबर पर संपर्क कर सकेंगे, इसके लिए पोर्टल पर दिए गए कांटेक्ट लिस्ट को देखने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको मेन्यू बार में का Contact us के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पोर्टल पर उपलब्ध कांटेक्ट डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
- जिसमे से आप जिस भी कांटेक्ट पर संपर्क करना चाहे आप उसमें सम्पर्क कर सकेंगे।
शाला दर्पण राजस्थान से जुड़े प्रश्न/उत्तर
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान का आरम्भ क्यों किया गया है ?
राजस्थान सरकार द्वारा शाला दर्पण पोर्टल की शुरुआत राज्य के सरकारी विद्यालयों के छात्रों की शिक्षा से जुडी सभी जानकारी व उनके विद्यालयों, शिक्षक व गैर शिक्षक अधिकारियों से संबंधित सभी जानकारी को पोर्टल पर दर्ज करके छात्रों व अभिभावकों को ऑनलाइन माध्यम से इन्हे जानने की सुविधा प्रदान करना है।
शाला दर्पण पोर्टल कार्यक्रम किसके द्वारा चलाया गया है ?
शाला दर्पण पोर्टल कार्यक्रम मनाव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाया गया है।
राजस्थान शाला दर्शन पोर्टल पर लॉगिन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
शाला दर्शन पोर्टल पर लॉगिन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in है।
पोर्टल पर डाउनलोड फॉर्मेट देखने की क्या प्रक्रिया है ?
जो भी आवेदक पोर्टल पर डाउनलोड फॉर्मेट देखना चाहते हैं वह दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे देख सकते हैं।
सबसे पहले आवेदक को शाला दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप मेन्यू बार में क्लिक करें।
अब आपको यहाँ डाउनलोड फॉर्मेट के विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अगले पेज पर आपके सामने फॉर्मेट की पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी, जिसमे से आप अपनी आवश्यकता अनुसार दिए गए विकल्पों की सूची पर क्लिक करके उसे देख सकते है।
क्या शाला दर्पण पोर्टल पर केवल सरकारी स्कूलों व उनके छात्रों की ही जानकारी उपलब्ध कवाई गई है ?
जी हाँ शाला दर्पण पोर्टल पर केवल सरकारी स्कूलों व उनके छात्रों की ही जानकारी उपलब्ध कवाई गई है।
पोर्टल से संबंधित इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
पोर्टल से संबंधित या तो आप दिए गए कांटेक्ट डिटेल्स पर क्लिक करके या इसके हेल्पलाइन नंबर 0141-2700872 पर भी संपर्क करके भी अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदक अभिभावक किस प्रकार अपने बच्चों की जानकारी देख सकेंगे ?
आवेदक अभिभावक अपने फ़ोन में शाला दर्शन एप्प डाउनलोड करके या फिर पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपने बच्चों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।