Salman Khan Net Worth बीते कई दशकों से बहुत से युवक-युवतियों के फेवरेट स्टार सलमान की जीवनी भी किसी हिंदी फिल्म जैसी ही इंटरेस्टिंग है। Salman Khan को एक चहेते फिल्म स्टार, डायरेक्टर, बिज़नेस मैन एवं टीवी कलाकार इत्यादि के रूप में काफी प्रसिद्धि मिल चुकी है। वैसे तो सलमान के करियर की हर फिल्म अपना स्थान रखती है किन्तु इनमे ‘वांटेड’ और ‘तेरे नाम’ में उनका किरदार काफी चर्चित हुआ। इस लेख में आपको फिल्म अभिनेता सलमान खान के जीवन से जुडी विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी मिलेगी।

Salman Khan Net Worth
सलमान खान हिंदी फिल्म जगत में एक उम्दा अभिनेता-डायरेक्टर है। उनके फैंस उनको सल्लू भाई, भाईजान इत्यादि नाम से पुकारना पसंद करते है। सलमान अपनी हर फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे है। इसके अलावा उनकी गिनती दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेता के रूप में भी होती है। यहाँ आपको सलमान के जीवन, कुल आमदनी, सही उम्र, ऊँचाई, वजन की जानकारी दे रहे है।
Salman Khan Details
आर्टिकल का नाम | Salman Khan Net Worth |
प्रसिद्ध नाम | सलमान खान |
वास्तविक नाम | अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान |
जन्मतिथि | 27 दिसंबर 1965 |
जन्मस्थान | इंदौर, मध्य प्रदेश (भारत) |
उम्र | 56 वर्ष |
कुल कमाई (2023) | 355 मिलियन डॉलर |
पेशा | बॉलीवुड अभिनेता |
एक महीने की कमाई | 16 करोड़ रुपए से अधिक |
सालाना कमाई | 220 करोड़ रुपए से अधिक |
Salman Khan Net Worth अभिनेता सलमान खान की कुल संपत्ति 355 मिलियन डॉलर आंकी जाती है जोकि भारतीय मुद्रा में करीबन 2,850 करोड़ रुपए है। सलमान की कमाई का बड़ा भाग ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी शो ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग से आता है। सलमान अपने एक ब्रांड एंडोर्समेन्ट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए तक पैसे ले लेते है।
सलमान की जीवनी
सलमान ने अपने फ़िल्मी जीवन में छोटी से बड़ी भूमिका को निभाते हुए एक लम्बा सफर तय कर लिया है। लेकिन इस उम्र में भी वे लगातार अपनी कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते जा रह है। तो अब हम सलमान के जीवन की मुख्य बातों को देखते है।
सलमान का शुरुआती जीवन
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। उनके पिता सलीम खान हिंदी फिल्मो में स्क्रीन राइटिंग करते थे। इनके पिता सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में दीवार, शोले एवं डॉन जैसी सुपरहिट फिल्मो का लेखन कर चुके है। सलमान की माँ का नाम सुशीला चरक है और फिल्मो की दिग्गज अभिनेत्री हेलेन सौतेली माँ है। इनके अतिरिक्त परिवार में अरबाज़ खान और सोहेल खान छोटे भाई है। सलमान की दो बहने भी है जिनका नाम – अलवीरा एवं अर्पिता है।

सलमान की शिक्षा
सलमान की प्राइमरी एजुकेशन सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की क्लास की पढ़ाई को सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल, बांद्रा (मुंबई) से पूर्ण किया। इण्टर की पढ़ाई करने के बाद सलमान ने स्नातक की पढ़ाई के लिए सेंट जेवियर कॉलेज में प्रवेश लिया। इसी समय इनकी सक्रियता अभिनय के क्षेत्र में अधिक होने लगी और इन्होने कॉलेज की पढ़ाई को अपूर्ण छोड़ दिया।
सलमान का फ़िल्मी करियर
सलमान का अभिनय करियर मुख्य रूप से हिंदी फिल्मो के ऊपर ही केंद्रित रहा है और उन्होंने अपने 35 वर्षों के अभिनय में बहुत से पुरस्कार भी जीते है। सलमान को अपनी एक्टिंग के लिए 2 फिल्म फेयर और डायरेक्टर के रूप में 2 नेशनल अवार्ड मिल चुके है। इनकम में मामले में भारतीय मिडिया उनको सबसे कामयाब अभिनेता मानता है। साल 2015 और 2018 में प्रसिद्ध पत्रिका फ़ोर्ब्स ने सलमान खान को सर्वाधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में जगह दी थी। इसके बाद के वर्षों में भी वे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेता बने रहे।
सलमान खान ने हिंदी फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत एक सहायक अभिनेता के रूप में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) से की थी। इसके अगले ही वर्ष उनको सूरज बड़जात्या की प्रसिद्ध रोमांटिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से काफी कामयाबी मिल गयी। साल 1990 के बाद के वर्षों में बहुत सी फिल्मे मिली जिनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। सदी के अंतिम दशक में वे एक कामयाब उभरते एक्टर के रूप में स्थापित हो गए। इस समय उनके नाम सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्म ‘हम आपके है कौन’ (1994), ‘हम साथ-साथ है’ (1999), बीवी नंबर 1 और थ्रिलर-एक्शन फिल्म ‘करन अर्जुन’ (1995) आई।
साल 2000 में एक औसतन प्रदर्शन के बाद सलमान ने एक बार फिर से साल 2010 में अपने स्टारडम को बहुत ऊंचाइयों पर पहुँचाया। इस समय उनकी एक के बाद एक सुपर हिट मूवी आई जिनमे प्रमुख थी – वॉन्टेड, दबंद,रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर (2012), दबंद 2 (2012), किक (2014) और टाइगर जिंदा है (2017)।
पिछले 10 से 12 वर्षो में सलमान किसी अन्य अभिनेता की तुलना में बहुत अधिक सफल फिल्मो में अभिनय किया है। फिल्म में अभिनय के अलावा वे टीवी शो में एंकर की भूमिका के लिए भी पसंद किये गए है। साल 2010 से वे टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग भी कर रहे है।

सलमान की फैंस फॉलोविंग
समय के साथ सलमान के चाहने वालो की संख्या बढ़ती ही चली गई और उन्होंने लोगो के दिलो में एक अलग ही जगह बना ली है। अब तो उनकी फैन फॉलोविंग इतनी ज्यादा है कि उनके घर यानी गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर बहुत से लोग जमा रहते है। ये सभी लोगो सलमान की एक झलक लेने के लिए काफी बेताब रहते है। किन्तु अब उनको इन लोगो के कारण काफी परेशानी भी हो रही है।
सलमान की नेट वर्थ Salman Khan Net Worth
Salman Khan Net Worth भारतीय अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध सलमान खान की कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह संपत्ति 2,550 करोड़ रुपए होगी। सलमान एक वर्ष में 220 करोड़ रुपए तक कमा लेते है। उनकी कमाई का मुख्य हिस्सा फिल्म, टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ब्रांड एंडोर्समेन्ट से आता है। वह अपने हर एंडोर्समेन्ट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है। सलमान हर साल किसी न किसी ब्लॉकबस्टर मूवी जैसे बॉडीगार्ड, रेडी, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर जिन्दा है इत्यादि की शूटिंग जरूर करते है।
सलमान खान की लाइफ स्टाइल, घर और कारे
सलमान खान अपने परिवार के साथ ही रहते है और एक लग्जरी जीवन शैली जीना पसंद करते है। सलमान का घर मुंबई की एक लग्जरी विला में है जिसका नाम गैलेक्सी है। उनके इस घर की कीमत 150 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास बहुत सी महँगी गाड़ियाँ भी है जैसे – मर्सिडीज, लेक्सस, पोर्श, टोयोटा, लेम्बोर्गिनी, बीएमडब्लू, ऑडी, रेंज रोवर और अधिक। इनके साथ ही सलमान के पास रॉयर एनफील्ड, सुजुकी, कावासाकी एवं यामाहा जैसी बाइक्स का भी अच्छा संग्रह है।

यह भी पढ़ें :- गुरु तेग बहादुर जीवनी
सलमान के शारीरिक विवरण
सलमान बॉलीवुड के छोटे कद के उम्दा अभिनेता है और उनकी कुल ऊँचाई 5 फ़ीट 6 इंच है। उनके शारीरिक विवरण निम्न प्रकार से है –
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | भूरा |
ऊंचाई | फीट – 5 फीट 6 इंच, सेंटीमीटर – 171 सेमी |
वज़न | 75 किग्रा |
छाती | 45 इंच |
कमर | 35 इंच |
बाइसेप्स | 17 इंच |
सलमान की पसंद और शौक
- पसंदीदा खाना – चाइनीज फूड, इटैलियन फूड, पाव भाजी, घर का बना खाना
- पसंदीदा अभिनेता – दिलीप कुमार, गोविंदा, सिल्वेस्टर स्टेलोन
- पसंदीदा अभिनेत्री – हेमा मालिनी
- पसंदीदा शौक – तैरना, साइकिल चलाना, पेंटिंग और लेखन
- पसंदीदा जगह – लन्दन
- पसंदीदा रंग – सफेद, काला और ग्रे
- पसंदीदा कारें – BMW, मर्सिडीज बेंज और टोयाटा लैंड क्रूजर
सलमान खान से जुड़े रोचक तथ्य
- सलमान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 35 शानदार साल पुरे कर लिए है।
- सलमान अभी तक 100 से अधिक बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय कर चुके है।
- किन्तु एक सफल अभिनेता होने बाद भी वह अविवाहित ही है और देश के अनौपचारिक ‘नेशनल बैचलर’ भी कहे जाते है।
- सलमान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को फिल्म हम आपके है कौन में काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 1 अरब की कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म रही।
- सलमान को पेंटिंग करने का भी काफी शौक है और फिल्म ‘जय हो’ का पोस्टर भी खुद पेंट किया है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान की बहुत सी पेंटिंग अभिनेता आमिर के घर में है।
- सलमान के पिता और वो एक जैसे टर्टल स्टोन पहनते है जिसे वो काफी शुभ मानते है।
- सलमान के पिता उनको क्रिकेटर बनाना चाहते थे किन्तु सलमान को एक लेखक बनना था। सलमान बे वीर एवं चंद्रमुखी फिल्मे भी लिखी है।
सलमान से जुड़े विवाद
सलमान अपनी फिल्मो और अभिनय के लिए लोकप्रिय तो है साथ में वे क़ानूनी मामलो के लिए भी काफी चर्चा में रहे है। उन पर 5 लोगो को अपनी कार से कुचलने के कारण साल 2015 में गैर-इरादन हत्या का मामला सिद्ध हुआ था। इन पांच में से एक की मृत्यु भी हो गयी थी। इस मामले में अपील के बाद सजा को बदला गया था। इसी प्रकार से अपनी फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान काले हिरन को गोली मारने के मामले में साल 2018 में दोषी पाया गया है। इसमें उनको 5 साल की सजा दी गई है।
Salman Khan Net Worth से जुड़े प्रश्न
अभिनेता सलमान खान की कुल संपत्ति कितनी है?
सलमान खान की कुल संपत्ति 355 मिलियन डॉलर है। जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य लगभग 2,850 करोड़ रुपए है।
सलमान एक महीने में कितना कमाते है?
सलमान एक महीने में 20 करोड़ रुपए से अधिक कमाते है।
सलमान खान का जन्म कब हुआ है?
सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ था।