देश के राशन कार्ड लाभार्थियों की जानकारी खाद्य विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल से उपलब्ध करनी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त कोई अन्य समस्या होने पर कार्डधारक को राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर से घर बैठे ही सहायता मिल जाएगी। सभी राशन कार्ड को किसी ना किसी समय राशन कार्ड से समबन्धित सहायता की जरुरत अवश्य पड़ती है। इन छोटी-छोटी समस्याओं के कारण आपको अपना बहुमूल्य समय निकालकर राशन कार्ड के कार्यालय में जाना पड़ता है। किन्तु अब आप इन शिकायत नम्बरों पर संपर्क करके राशन कार्ड से जुडी समस्या का निराकरण करवा सकते है।
लेख का विषय | राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर |
सबंधित विभाग | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) |
उद्देश्य | राशन कार्ड से जुडी शिकायते दर्ज़ करना |
लाभार्थी | देश के राशन कार्ड धारक |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
राशन कार्ड शिकायत नंबर
देश में जो भी राशन कार्ड धारक लाभार्थी अपनी शिकायतों को दर्ज़ करने के लिए हेल्पलाइन नंबर की प्रतीक्षा कर रहे थे। वे अब आसानी से अपने प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर से राशन कार्ड से जुडी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। नंबर के द्वारा आपको अपनी शिकायत को दर्ज़ करवाना है। हमारे देश में बहुत से ऐसे क्षेत्र है जहाँ पर सरकारी राशन का गमन हो रहा है। जिससे ये राशन आम जनता के पास नहीं पहुँच पा रहा है। इस सभी कारणों से राशन कार्ड लाभार्थी काफी परेशान हो जाते है। किन्तु अब सरकार ने सभी राज्यों के लिए अलग शिकायत नंबर तय कर दिए है जिनसे कार्ड धारक सम्बंधित विभाग के प्रभारी से अपनी समस्या कह सकते है।
राशन कार्ड से जुडी शिकायत को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया
देशभर में राशन कार्ड को लेकर उपभोक्ताओं में काफी शिकायते रहती है इसके समाधान को ऑनलाइन शिकायत करके बताया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया निम्न चरणों में करनी होगी –
आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना
सबसे पहले आपने खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ को ओपन करना है।
Citizen Corner सेक्शन में जाना
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Citizen Corner विकल्प को चुनना है।
Online Grievance विकल्प चुनना

इस सेक्शन के अंतर्गत मिली सबमेनु में आपने “Online Grievance” विकल्प को चुनना है।
राज्य का चुनाव करना

अगले वेब पेज में आपको सभी राज्यों के नाम मिलेंगे, इनमे से अपने राज्य का नाम चुनना है।
राज्य के शिकायत वेब पेज का खुलना
आपको राज्य के राशन कार्ड से सम्बंधित शिकायत/ सहायता वेब पेज पर ले जाया जायेगा।
शिकायत फॉर्म भरना
आपने मिले हुए ऑनलाइन शिकायत फॉर्म में अपनी समस्या को पूरी तरह दर्ज़ करना है।
दस्तावेज़ अपलोड करना
यदि आपके पास अपनी शिकायत से जुड़ा कोई प्रमाण-पत्र है तो उसको भी अपलोड कर दें।
फॉर्म सब्मिट करना
एक प्रकार से दोनों कार्य कर लेने के बाद आपने अपने फॉर्म को सब्मिट कर देना है।
राज्यवार कंप्लेंट नंबर
यदि आपको राशन कार्ड से जुडी कोई भी समस्या है तो आप इन नंबरों पर कॉल करके नोट करवा सकते है। यदि आपको इन फ़ोन नम्बरों पर भी अपनी समस्या का समाधान नहीं मिल पा रहा है तो आप इस लेख में बताये गए ऑनलाइन शिकायत प्रोसेस को भी कर सकते है।
राज्य | राशन कार्ड शिकायत नंबर | राज्य | राशन कार्ड शिकायत नंबर |
आंध्रप्रदेश | 1800-425-2977 | ओड़िशा | 1800-345-6724 / 6760 |
अरुणाचल प्रदेश | 3602244290 | पंजाब | 1800-3006-1313 |
असम | 1800-345-3611 | राजस्थान | 1800-180-6127 |
बिहार | 1800-3456-194 | सिक्किम | 1800-345-3236 |
छ्त्तीसगढ़ | 1800-233-3663 | तमिलनाडु | 1800-425-5901 |
गोवा | 1800-233-0022 | तेलंगाना | 1800-4250-0333 |
गुजरात | 1800-233-5500 | त्रिपुरा | 1800-345-3665 |
हरियाणा | 1800-180-2087 | उत्तरप्रदेश | 1800-180-0150 |
हिमाचल प्रदेश | 1800-180-8026 | उत्तराखंड | 1800-180-2000, 1800-180-4188 |
झारखंड | 1800-345-6598, 1800-212-5512 | पश्चिम बंगाल | 1800-345-5505 |
कर्नाटक | 1800-425-9339 | दिल्ली | 1800-110-841 |
केरल | 1800-425-1550 | जम्मू | 1800-180-7106 |
मध्यप्रदेश | 181 | कश्मीर | 1800-180-7011 |
महाराष्ट्र | 1800-22-4950 | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | 1800-343-3197 |
मणिपुर | 1800-345-3821 | चण्डीगढ़ | 1800-180-2068 |
मेघालय | 1800-345-3670 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | 1800-233-4004 |
मिजोरम | 1860-222-222-789, 1800-345-3891 | लक्षद्वीप | 1800-425-3186 |
नागालैंड | 1800-345-3704, 1800-345-3705 | पुदुच्चेरी | 1800-425-1082 |
यह भी पढ़ें :- [PDF] राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवेदन फॉर्म
NFSA पर शिकायत दर्ज़ करना
यदि आप अपने राशन कार्ड डीलर अथवा राशन कार्ड की किसी अन्य प्रकार से शिकायत करना चाहते है तो आप नेशनल फ़ूड सेक्युरिटी पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज़ कर सकते है। यदि इसके बाद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो आप बिना किसी संकोच के इन नम्बरों पर कॉल कर सकते है। अपने राशन डीलर द्वारा राशन में घपलेबाजी करने पर आप अपने राज्य के टोल फ्री नंबर पर संपर्क सकते है। इन शिकायत नम्बरों को बनाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित एवं सही कीमत पर राशन मुहैया करवाने का है।
NFSA क्या है?
यह एक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम है जिसको देश के 1.3 मिलियन लोगों को सब्सिटी वाले अनाज के वितरण के लिए तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत मध्यान भोजन स्कीम एवं एकीकृत बाल विकास सेवा स्कीम के साथ पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम भी सम्मिलत है। इस बिल के प्रावधान के अनुसार पीडीएस के लाभार्थी निर्धारित मूल्यों पर हर महीना अनाज के हकदार है। इन्हे 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति, 3 रुपए प्रति किलो चावल, 2 रुपए प्रति किलो गेहूँ एवं 1 रुपए प्रति किलो मोटा अनाज मिलेगा। इन लाभार्थी नागरिकों में से गर्भवती एवं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं एवं उनके बच्चों को भी कुछ श्रेणियाँ दैनिक निःशुल्क अनाज लेने के पात्र होंगे।
राज्य वार ग्रीवांस पोर्टल में शिकायत करना
- अपने राज्य के ग्रीवांस पोर्टल को देखने के लिए आपने सबसे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- अब आपने वेबपोर्टल के होम पेज पर “Citizen Corner” सेक्शन को चुनना है।
- इस विकल्प के अंतर्गत मिली सबमेनु में आपने “Online Grievance (State Portal)” विकल्प को चुनना है।
- आपको अगले वेब पेज पर “Online Grivance Portal” की लिस्ट प्राप्त होगी।
- आपने अपने राशन कार्ड से सम्बंधित राज्य का चुनाव करना है।
ऑनलाइन शिकायत की स्थिति देखना
- सबसे पहले आपने NFSA पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपने “शिकायत की स्थिति देखें” विकल्प को चुनना है।
- आपके स्क्रीन पर एक टॉप-आप विंडो प्राप्त होगा।
- इसकी मेनू में आपने रेफ़्रेन्स नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं कॅप्टचा कोड को दर्ज़ करना है।
- इसके बाद आपने “Get Details” बटन को दबाना है।
राज्यवार राशन कार्ड शिकायत मेल आईडी
राज्य | ईमेल आईडी |
आंध्र प्रदेश | pds-ap@nic.in |
अरुणाचल प्रदेश | dfpsarun@gmail.com |
असम | directorfcsca-as@gov.in |
बिहार | secy-fsc-bih@nic.in |
छत्तीसगढ़ | dirfood.cg@gov.in |
गोवा | dir-csca.goa@nic.in |
गुजरात | secfcs@guj.gov.in, |
हरियाणा | foods@hry.nic.in |
हिमाचल प्रदेश | dfs-hp@nic.in |
झारखंड | pgmsgov.jhar@gmail.com, |
कर्नाटक | prs-fcs@karnataka.gov.in |
केरल | essentialscommodity@gmail.com |
मध्य प्रदेश | mpportal@mp.gov.in |
महाराष्ट्र | helpline.mhpds@gov.in |
मणिपुर | cs-manipur@nic.in |
मेघालय | fcsca-meg@nic.in |
मिजोरम | fcscamizoram@gmail.com |
नागालैंड | stateportal-ngl@negp.gov.in |
ओडिशा | fcswsc@nic.in |
पंजाब | secy.fs@punjab.gov.in |
राजस्थान | afcfood-rj@nic.in |
सिक्किम | secy-food@sikkat.nic.in |
तमिलनाडु | webadmin.tn@nic.in |
तेलंगाना | dir_cs@ap.gov.in |
त्रिपुरा | dir.fcs-tr@nic.in |
उत्तर प्रदेश | up.fncs@gmail.com |
उत्तराखंड | comm-fcs-in@in.in |
पश्चिम बंगाल | ica-dept@wb.gov.in |
राशन कार्ड क्या है?
राशन कार्ड के जरुरी प्रमाण-पत्र है जो सरकार द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड एक नागरिक को किफायती दरों पर भोज्य सामग्री प्रदान करवाता है। सामान्यतया राशन कार्ड के द्वारा एपीएल, बीपीएल, एएवाई परिवारो को प्रदान किये जाते है। इस राशन कार्ड का इस्तेमाल अपने पहचान प्रमाण-पत्र के रूप में भी कर सकते है। राशन कार्ड में होने वाले भ्रष्टाचार को कम करने के लिए और गरीबों को सब्सिडी वाला भोजन सुनिश्चित करने के लिए सरकार टोल फ्री शिकायत नंबर जारी करती है। सरकार का उद्देश्य उन सभी लोगों से सही प्रकार से निपटने का है जो गरीब लोगों के अनाज की जमाखोरी का काम कर रहे है।
राशन कार्ड के प्रकार
राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आप नागरिको को सस्ता राशन प्रदान करता है। राशन कार्ड में धारक नाम, आयु एवं व्यवसाय दर्ज़ होगा। राशन कार्ड को नागरिक की वार्षिक आय के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। इसी के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम में कार्डधारक को सब्सिडी मूल्य पर राशन सामग्री दी जाती है। एफसीएस की ओर से एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना के राशन कार्ड प्रदान किये जाते है।
राशन कार्ड शिकायत से जुड़े प्रश्न
राशन कार्ड न मिले तो क्या करें?
यदि किसी वैध नागरिक को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो सबसे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के नंबर को जानकार उस पर संपर्क करना है।
राशन कार्ड नंबर कैसे देखें?
खाद्य विभाग ने मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड से जुडी जानकारी ले सकते है। इस काम के लिए आपको किसी कार्यालय जाने के जरुरत नहीं है।
राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करना है?
राशन कार्ड की ऑनलाइन सूची देखने के लिए आपने अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने जिले, ब्लॉक एवं गाँव/ टाउन का नाम चुनना है।
राशन कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
आपको राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाकर ‘रजिस्टर यूअर मोबाइल नंबर’ विकल्प को चुनने के बाद अपने जिले एवं ब्लॉक को चुनकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज़ करना है।