Post Office Monthly Income Scheme पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी कारगर योजना है जिससे लाभार्थी अपने परिवार और अपने लिए हर माह में एक तय आमदनी की व्यवस्था कर सकता है। साल 2023 में सरकार ने इस योजना में पैसे जमा करने की अधिकतम सीमा को भी 4.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए तक कर दिया है। और यदि यह जॉइंट अकाउंट होगा तो जमा की राशि 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए तक जमा कर सकेंगे। जनवरी 2023 में एक और जरुरी फैसला हुआ था जिसमे योजना पर मिलने वाली ब्याज दर को भी 6.8 से बढ़ाकर 7.1% कर दिया गया है।

Post Office Monthly Income Scheme
अपनी कुल बचत राशि को जमा करके हर महीने में इनकम का साधन खोजने वाले लोगो के लिए सरकार ने पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम को तैयार किया है। सरकार की ओर से इस कम राशि की ब्याज दर में 0.4% की वृद्धि भी किया। इस प्रकार से अब जनवरी 2023 से इस योजना में ब्याज की दर 6.8 से बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?
Post Office Monthly Income Scheme केंद्र सरकार की एक बचत योजना है जिसमे लाभार्थी पैसे जमा करता है और इसके ऊपर उसे 5 वर्षों तक प्रत्येक माह कुछ लाभ की राशि मिलती है। यह लाभ राशि लाभार्थी को ब्याज की तरह मिलती है। इस योजना में शुरुआत में जमा किये गए पैसे को 5 वर्षों बाद फिर से वापस किया जायेगा। इस प्रकार से लाभार्थी को एक निश्चित ब्याज की राशि भी मिलती है और 5 वर्षों बाद उसके निवेश किये पैसे भी वापस मिल जाते है।
Post Office Monthly Income Scheme में पैसा जमा करने की सीमा
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में लाभार्थी 1 हजार रुपए से 4.5 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकता है। हमेशा जमा की जाने वाली राशि 1000 के गुणांक में होनी जरुरी है। यदि 2 से 3 लोग आपस में साथ ये खाता खोलते है तो वो अधिक से अधिक 9 लाख रुपए की राशि ही जमा कर पाएंगे। संयुक्त खाता खोलने की दशा में प्रत्येक साथी के नाम पर एकसमान पैसा जमा किया जाना चाहिए। साथ ही इन सभी में से किसी एक के हिस्से में 4.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो सकेंगे।
पोस्ट ऑफिस बचत योजना में योग्य व्यक्ति
- देश का बालिग नागरिक Post Office Monthly Income Scheme का लाभार्थी हो सकता है।
- 2 या 3 व्यक्ति भी आपस में मिलकर खाता खोल सकते है।
- माता-पिता अपने बच्चे के लिए इस स्कीम के खाते को खोल सकेंगे।
- यदि कोई 10 वर्ष से ज्यादा उम्र का बच्चा अपने सिग्नेचर से खाते को संचालित करने में सक्षम है तो वह अपने नाम से खाते को खोल सकने योग्य होगा।
- किसी मानसिक तौर पर कमजोर व्यक्ति के लिए उसके अभिभावक खाता खोल सकेंगे किन्तु किसी संस्था, समूह, समिति एवं परिवार के नाम से ये खाता नहीं खुल सकेगा।
Post Office Monthly Income Scheme में जरुरी प्रमाण-पत्र
- पहचान प्रमाणपत्र – आधार कार्ड, पैनकार्ड, डीएल, पासपोर्ट इत्यादि।
- रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
- पता प्रमाण पत्र – आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट, बिजली या पानी बिल इत्यादि।
- पैनकार्ड – यह खाता खुलवाने में अनिवार्य होगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम माह की किस तारीख में राशि मिलेगी
- योजना में जिस तारीख में धनराशि जमा करके खाते को खुलवाते है उसके ठीक 1 महीने के बाद लाभार्थी को महीने की लाभ राशि मिलना शुरू होगी।
- योजना से जोड़े गए बचत खाते में लाभार्थी को सीधा महीने की लाभराशि हस्तांतरित होकर प्राप्त होगी।
योजना में मेच्यूरिटी समयसीमा
इस शानदार रिटर्न पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में लाभार्थी को 5 वर्षों की मेच्योरिटी समय सीमा मिल रही है। किन्तु लाभार्थी चाहे तो पांच साल की समयसीमा के बाद भी इस स्कीम को आगे के लिए बढ़ा सकेंगे। यह योजना बैंक में की जाने वाली FD के मुकाबले अच्छा फायदा दे रही है। यदि लाभार्थी अपने पैसे को महीने में ना निकाले तो वह पैसा पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में ही रहेगा। और इस राशि पर मूल धन को भी जोड़कर भविष्य में ब्याज मिलता रहेगा।
एक व्यक्ति के बहुत से खाते खोलने के नियम
अगर कोई लाभार्थी अपने नाम पर एक से अधिक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम पॉलिसी खातों को खोलता है तो उस व्यक्ति के द्वारा खोले गए खातों में जमा धन का जोड़ एक व्यक्ति के लिए योजना में तय किए धन की सीमा से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें :- सुकन्या समृद्धि योजना 2023
मेच्योरिटी से पहले खाता बंद करने के नियम
- Post Office Monthly Income Scheme में लाभार्थी को अपना खाता मेच्योरिटी पीरियड से पहले बंद करने की सुविधा जरूर है।
- किन्तु पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम में 1 साल की समय सीमा से पहले कोई राशि नहीं निकली जाएगी।
- 1 से 3 साल की अवधि में खाते को बंद करने पर डाली गयी राशि से 2 प्रतिशत की कठोती करके पैसे वापिस मिलेंगे।
- इसी प्रकार से अगर 3 से 5 साल में खाते को बंद करते है तो मूलधन से 1 प्रतिशत राशि की कटौती करके रकम वापिस होगी।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में ब्याज दर
इस समय सरकार ने जनवरी 2023 से प्रति वर्ष 7.1% ब्याज दर मान्य कर रखी है। सरकार की ओर से योजना के लिए प्रत्येक तिमाही से पहले नयी ब्याज दर घोषित होती है। योजना की पिछली तिमाहियाँ निम्न प्रकार से है –
तिमाहियाँ | ब्याज दरे |
01 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक | 7.10% |
01 अक्टूबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक | 6.70% |
01 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक | 6.60% |
01 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक | 6.60% |
01 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2022 तक | 6.60% |
01 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक | 6.60% |
01 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक | 7.60% |
01 अक्टूबर 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक | 7.60% |
01 जुलाई 2019 से 30 सितंबर 2019 तक | 7.60% |
01 अक्टूबर 2018 से 30 जून 2019 तक | 7.60% |
01 जनवरी 2018 से 30 सितंबर 2018 तक | 7.30% |
आधिकारिक वेबसाइट -www.indiapost.gov.in
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम इस जुड़े प्रश्न
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम क्या है?
यह सरकार द्वारा अच्छी ब्याज दर देने वाली योजना है जिसमे लाभार्थी को एक बार में जमा की गयी राशि पर प्रति महीना आमदनी दी जाती है। लाभार्थी एक बार में 4.5 लाख तक की धनराशि जमा कर सकते है।
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम को कैसे शुरू करना है?
सबसे पहले पोस्ट ऑफिस जाकर एक सामान्य खाते को खुलवाने का आवेदन फॉर्म भर दें। इस फॉर्म में KYC प्रमाणपत्रों के साथ अपनी फोटो भी देनी है। योजना में लाभार्थी का आवदेन के साथ प्रारंभिक चेक भी देना जरुरी है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना में कौन खाता खोल सकेंगे?
देश के सभी वयस्क नागरिक योजना में खाता खोल सकते है। इसके अलावा नाबालिक बच्चों के माता-पिता भी उनके लिए खाता खोल सकते है। यदि 10 वर्ष की आयु का बच्चा अपने सिग्नेचर से खाता ऑपरेट करे तो वह भी खाता खोल सकेगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना में पैसे कैसे मिलते है?
योजना में खाता खोलने पर जिस दिन राशि को जमा करेंगे उससे ठीक 1 महीने के बाद लाभार्थी को योजना की लाभ राशि प्राप्त होने लगेगी। लाभार्थी द्वारा जोड़े गए खाते में लाभ की राशि प्राप्त होने लगेगी।
लाभार्थी की मृत्यु होने पर पैसे का क्या होगा?
योजना में 5 साल की समयसीमा से पहले लाभार्थी की मृत्यु होने पर खाता बंद किया जा सकेगा और चुने नॉमिनी अथवा क़ानूनी वारिस को पैसा मिलेगा।