MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें

MP Land Record- मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाले व्यक्ति अब अपनी भूमि का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन माध्यम से पा सकते हैं। प्रदेश की सरकार ने इसकी सारी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा mpbhulekh.gov.in पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपनी खसरा खतौनी अपने नाम के अनुसार आसानी से देख पाएंगे।

MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें
MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें

खसरा खतौनी क्या है?

खसरा खतौनी एक सरकारी तथा वैध दस्तावेज होता जिसे कि भू स्वामित्व वाले भू धारकों के लिये जमीन के वास्तविक स्वामित्व के प्रमाण के लिये बनाया जाता है। इसमें किसी ग्राम अथवा शहर में निजी स्वामित्व की भूमि का सम्पूर्ण विवरण होता है। जैसे कि सम्बन्धित भूखण्ड में कौन तथा कितने व्यक्तियों का स्वामित्व है। स्वामित्व वाले भूखण्ड का वास्तविक क्षेत्रफल कितना है, इत्यादि। इसमें भूखण्ड के प्रत्येक हिस्से को एक नम्बर दिया जाता है जिसे खसरा नंबर कहते हैं।

भूमि के क्रय विक्रय के समय खसरा खतौनी या खतौनी नंबर एक महत्वपूर्ण तथ्य होता है। क्योंकि एक तरह से यह सम्बन्धित भूमि का सम्पूर्ण विवरण (Land Record) मुहैया कराता है। किसी परिवार के स्वामित्व में स्थित सम्पूर्ण भूमि का इसमें रिकार्ड होता है। यह भूमि अलग अलग हिस्सों में अथवा एक साथ भी हो सकती है। भूमि के इन अलग अलग हिस्सों को एक क्रमांक दे दिया जाता है जिसे खसरा संख्या कहते हैं। सरल शब्दों में कहें तो खसरा खतौनी एक व्यक्ति अथवा परिवार के अपने स्वामित्व के सभी खसराओं के विवरण का वैध दस्तावेज होता है। खतौनी न्यायिक रूप से वैध अभिलेख है तथा इसका प्रयोग न्यायालय में साक्ष्य के तौर पर भी किया जा सकता है।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

MP Land Record कैसे चेक करें?

आज के इस डिजिटल युग में राज्य सरकारों के द्वारा भी राज्यों के लगभग सभी भू अभिलेखों का विवरण ऑनलाईन कर दिया गया है। बात करें मध्य प्रदेश राज्य की तो राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिये भू अभिलेख सम्बन्धी सम्पूर्ण विवरण (MP Land Record) के लिये एक ऑनलाईन पोर्टल (mpbhulekh.gov.in) को विकसित किया गया है जिसमें आप घर बैठे अपनी खतौनी का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाईन देख सकते हैं। ऑनलाईन खतौनी देखने के लिये आपको अपने ग्राम, राजस्व ग्राम तहसील अथवा ब्लाक की जानकारी होना आवश्यक है। आप इस प्रकार से अपनी खतौनी का विवरण प्राप्त कर सकते हैं-

  1. मध्य प्रदेश राज्य के भू अभिलेख का विवरण जानने के लिये सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के भू अभिलेख के सन्दर्भ में विकसित की गयी आधिकारिक वेबसाईट (mpbhulekh.gov.in) पर विजिट करें।
  2. वेबसाईट के होम पेज पर बांयी ओर दर्शित भू अभिलेख के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  4. इसके बाद जिले का चयन करें। जिस जिले में भूमि स्थित है
  5. अपनी तहसील का चयन करें। जिस तहसील में भूमि स्थित है।
  6. अपने गांव का चयन करें। जिस गांव में भूमि स्थित है।
  7. अपनी स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड डालें।
  8. इसके बाद आप खसरा संख्या के द्वारा या प्लॉट संख्या के द्वारा अपेक्षित खतौनी अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
  9. यदि आपको अपना खसरा संख्या या प्लाट संख्या की जानकारी नहीं है तो आप खातेदार के नाम के द्वारा भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खतौनी का प्रारूप

खतौनी में सम्बन्धित भूमि तथा उस भूमि के मालिक का सम्पूर्ण विवरण दर्ज होता है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य जानकारी भी हमें खतौनी से प्राप्त होती है जैसे-

गांव का नामजिले का नाम
विकास खण्ड या ब्लाक का नामखाता धारक का नाम और पिता/पति का नाम
आपका खाता नम्बरआपका खसरा नम्बर
दर्ज भूमि का वास्तविक क्षेत्रफलआपके सह खातेदारों का विवरण
यदि उक्त भूमि के सम्बन्ध में कोई विवाद न्यायालय में लम्बित है तो उसका विवरणन्यायालय द्वारा उक्त भूमि के सम्बन्ध में यदि कोई आदेश पारित किया गया है तो उसका विवरण।
सम्बन्धित भूमि के अंतर्गत हुये किसी भी प्रकार के क्रय विक्रय का विवरणउक्त भूमि को बंधक बनाये जाने का विवरण यदि भूमि को बंधक बनाकर बैंक से ऋण लिया गया हो अथवा भूमि बतौर जमानत के न्यायालय में बंधक हो तो उसका विवरण।

मध्य प्रदेश भू अभिलेख की जिलेवार सूची

वर्तमान में मध्य प्रदेश के 52 जिलों के भूमि से सम्बन्धित अभिलेखों का डिजिटलीकरण हो चुका है। अगर आप भी इन जिलों के निवासी हैं तो अब आप आसानी से अपना खतौनी से सम्बन्धित विवरण घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। जिलों की सूची नीचे दी गयी है-

नर्मदापुरम (होशंगाबाद)मन्दसौरअलीराजपुरनीमच
सीहोरबड़वानीलारतलामपन्ना
सीधीनिवाडीमुरैनानरसिंहपुर
सिवनीअनूपपुरबैतूलबुरहानपुर
रीवाअशोकनगरउज्जैनउमरिया
राजगढ़आगर मालवाइन्दौरकटनी
डिण्डौरीशहडोलबालाघाटश्योपुर
धारदमोहदतियामण्ड
देवासशाजापुरभिण्डभोपाल
सतनाहरदा रायसेन जबलपुर
विदिशाछतरपुरसिंगरौलीसागर
खण्डवाखरगोनगुनाग्वालियर
टीकमगढ़जबलपुरझाबुआछिंदवाडा

मध्य प्रदेश राज्य (MP Land Record) के अतिरिक्त आप अन्य राज्यों के भू अभिलेख भी आनलाईन देख सकते हैं तथा डाउनलोड कर सकते हैं। यहां कुछ राज्यों की जानकारी तथा संबधित ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी दी गयी है जिससे आप सम्बंधित राज्य के विभिन्न हिस्सों की खतौनी का विवरण देख सकते हैं-

उत्तरप्रदेश upbhulekh.gov.in
उत्तराखंडbhulekh.uk.gov.in
हिमांचल प्रदेशhimbhoomilmk.nic.in
बिहारbiharbhumi.bihar.gov.in
नागालैंडdlrs.nagaland.gov.in
केरलdslr.kerala.gov.in
त्रिपुराjami.tripura.gov.in
गोवाdslr.goa.gov.in
तेलंगानाdharani.telangana.gov.in
असमrevenueassam.nic.in
आँध्रप्रदेशmeebhoomi.ap.gov.in
महाराष्ट्रbhulekh.mahabhumi.gov.in
मध्यप्रदेशmpbhulekh.gov.in
पश्चिम बंगालbanglarbhumi.gov.in
कर्नाटकlandrecords.karnataka.gov.in
पंजाबjamabandi.punjab.gov.in
हरियाणाjamabandi.nic.in
राजस्थानapnakhata.raj.nic.in
छत्तीसगढ़bhuiyan.cg.nic.in
गुजरातe-milkat.gujarat.gov.in
झारखण्डjharbhoomi.jharkhand.gov.in
तमिलनाडुeservices.tn.gov.in
ओडिशाbhulekh.ori.nic.in

मोबाइल से MP Land Record कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश में भूमि के स्वामित्व वाले व्यक्ति अपनी भूमि की खतौनी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा संचालित मोबाईल एप (MP Bhulekh) के जरिये भी सीधे अपने फोन में देख सकते हैं। एप के द्वारा खतौनी की जानकारी आप इस तरह आसान प्रक्रिया से प्राप्त कर सकते हैं-

  1. (MP Bhulekh) मोबाईल ऐप की जरिये खतौनी का विवरण जानने के लिए पहले आपको इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा।
  2. इसके लिये सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।
  3. अब उपर दिये गये सर्च बाक्स में (MP Bhulekh) लिखकर सर्च का विकल्प चुनें।
  4. इसके बाद आपके मोबाईल फोन की स्क्रीन पर (MP Bhulekh) ऐप प्रदर्शित होगा। इस ऐप के आगे इन्स्टाल के विकल्प को चुनें।
  5. ऐप के डाउनलोड तथा इन्स्टाल होने तक प्रतीक्षा करें।
  6. इन्स्टाल हो जाने के पश्चात MP Bhulekh ऐप को ओपन करें।
  7. इसके बाद ऐप में मांगी गयी यथोचित जानकारी जैसे जिले का नाम, तहसील अथवा तालुक का नाम, राजस्व ग्राम का नाम आदि विवरण भरें।
  8. मांगे गये सभी विवरण को भरने के बाद सर्च का विकल्प चुनें।
  9. आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी के अनुसार सम्बन्धित भू खण्ड की खसरा खतौनी का सम्पूर्ण विवरण आपके मोबाईल पर प्रदर्शित हो जायेगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MP Land Record के लिए क्या आवश्यक है?

MP Land Record और खतौनी की जानकारी के लिए आपको सम्बंधित खसरा संख्या या प्लाट संख्या की जानकारी होनी चाहिए। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो फिर आप खातेदार अथवा भू स्वामी के नाम से भी खतौनी का विवरण देख सकते हैं।

MP Land Record की जानकारी कहाँ मिलेगी ?

आप मध्य प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही MP Bhulekh ऐप के जरिये भी MP Land Record और खतौनी की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

MP Land Record से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

MP खसरा खतौनी से सम्बंधित जानकारी के लिए राजस्व विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं। आप 0755-4291604, 0755-4289968 और 0755-4295303 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही आप ई मेल के जरिये clegwa@mp.nic.in पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Mutation क्या होता है?

जब किसी भूमि का क्रय विक्रय किया जाता है तो जिस व्यक्ति के द्वारा भूमि क्रय की गयी है उसे सर्वप्रथम अपना नाम सम्बन्धित भूमि की खतौनी में बतौर खातेदार पंजीकृत करवाया जाता है तथा वर्तमान भू स्वामी जो कि विक्रेता है, का नाम खतौनी से कटवाया/खारिज करवाया जाता है। इस प्रक्रिया को म्युटेशन अथवा दाखिला खारिज (Admission cancelled) कहा जाता है। किसी भू स्वामी की मृत्यु हो जाने के पश्चात भी इसी प्रक्रिया (Mutation) के द्वारा उसके उत्तराधिकारों का नाम खतौनी में बतौर भू स्वामी दर्ज किया जाता है।

खसरा खतौनी क्या होता है?

खसरा खतौनी एक सरकारी तथा वैध दस्तावेज होता जिसे कि भू स्वामित्व वाले भू धारकों के लिये जमीन के वास्तविक स्वामित्व के प्रमाण के लिये बनाया जाता है। इसमें किसी ग्राम अथवा शहर में निजी स्वामित्व की भूमि का सम्पूर्ण विवरण होता है।

खसरा खतौनी में कितना शुल्क लिया जाता है?

ऑफलाईन माध्यम से सम्बन्धित तहसील या उप तहसील से खसरा खतौनी निकालने के लिये अलग अलग राज्यों के द्वारा अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क प्रति पेज की दर से देय होता है। जबकि ऑनलाईन माध्यम से खतौनी का विवरण निकालना बिल्कुल निशुल्क है।

Leave a Comment

Join Telegram