झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन – Shramik Rojgar Yojana

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना : झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की शुरुआत की गयी है। कोरोना काल में जिन शहरी अकुशल श्रमिकों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा था उन्हें इस योजना (Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana) से लाभ मिलेगा। बता दें की जितने भी श्रमिक वापस अपने राज्यों को लौटे हैं उनके लिए जॉब कार्ड जारी किया जाएगा और उसी के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इन जॉब कार्ड के माध्यम से सभी शहरी क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिस से सभी अकुशल श्रमिक जो कोविड के समय अपना रोजगार खो चुके हैं उन्हें आय का एक जरिया प्राप्त हो जाएगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना: ऑनलाइन आवेदन, Shramik Rojgar रजिस्ट्रेशन
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना: ऑनलाइन आवेदन, Shramik Rojgar रजिस्ट्रेशन

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देंगे। यदि आप भी झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन की प्रक्रिया , योजना से जुड़े पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023

Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana में उन अकुशल श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा जो शहरी क्षेत्रों में आते हैं। कोविड के चलते बहुत से श्रमिकों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा था। जिस से उन के आय का साधन भी ख़तम हो गया था। ऐसे में ये योजना उनके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हुई है। बताते चलें की इस योजना में सभी योग्य श्रमिकों को 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान किया जाएगा। यदि उन्हें आवेदन के बाद निर्धारित अवधी (15 दिन ) के अंदर रोजगार प्राप्त नहीं होता है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।

योजना का लाभ पाने के लिए सभी अकुशल नागरिकों को जॉब कार्ड बनवाना होगा, जो की अनिवार्य है। इसी जॉब कार्ड के आधार पर ही सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं के अंतरगत रोजगार प्राप्त होगा। योजना का सबसे बड़ा लाभ ये हैं की सभी श्रमिक अपने राज्य में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना जॉब कार्ड आवेदन के लिए सभी योग्य श्रमिकों को योजना के अंतर्गत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस के बाद जॉबकार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट है – msy.jharkhand.gov.in

Highlights of Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023
संबंधित राज्य झारखंड
योजना लांच की गयी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
संबंधित विभाग रोजगार श्रम विभाग
लाभार्थी शहरी क्षेत्र के प्रवासी अकुशल श्रमिक
लाभ100 दिन गारंटीड रोजगार की प्राप्ति
उद्देश्य श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट msy.jharkhand.gov.in

यह भी देखें : झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

योजना (मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023) के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएँ

Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana के अंतर्गत आवेदन करने वाले श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के साथ साथ सरकार बहुत से अन्य सुविधाओं को भी प्रदान करती है। आवेदक श्रमिकों को सरकार कार्य उपलब्ध कराने पर उस दौरान कुछ सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाती है जिससे श्रमिकों को श्रम कार्य करने में ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। इस लेख में आगे हम इन्हीं सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं।

  • जहाँ श्रमिकों का कार्य स्थल है उस स्थान पर कार्य के दौरान किसी प्रकार की छोटी मोटी दुर्घटना या चोट आदि की स्तिथि में फर्स्ट ऐड बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी ।
  • कार्य से संबंधित सभी उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे।
  • श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की जाएगी।
  • महिला श्रमिकों के बच्चों की देख रेख के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे वह बिना किसी फ़िक्र के अपना कार्य कर सकेंगी।

Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana में पात्रता शर्तें

यदि आप भी झारखंड की मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आइये जानते हैं इन्हे विस्तार से –

  1. इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
  2. Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana में आवेदन हेतु आवेदनकर्ता झारखण्ड का मूल / स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  3. जो भी श्रमिक पहले से ही मनरेगा के अंतर्गत रोजगार प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं समझा जाएगा।
  4. योजना में पात्रता वही श्रमिक रखेंगे जो 1 अप्रैल 2015 से झारखंड के शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं।
  5. इस में महिलाएं और पुरुष दोनों ही श्रमिक वर्ग के नागरिक आवेदन करने के पात्र समझे जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज

Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana में आवेदन करने के लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप की सुविधा के लिए हम आप को लेख में सभी आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं। पंजीकरण और आवेदन पूर्व इन्हें अवश्य तैयार रखें।

  • योजना में आवेदन करने वाले श्रमिक का आधार कार्ड
  • आवेदक का आवसीय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मतदाता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन ऐसे करें

  1. सबसे पहले आप को झारखंड की श्रमिक रोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट msy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  2. अब आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. यहां आप को दिए गए विकल्पों में से Application के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  4. अब एप्लीकेशन के अंतर्गत आप को तीन और विकल्प दिखेंगे , जिस में से आप को पहले विकल्प ‘Apply for Job Card ‘ के ऑप्शन को चुनना है।
  5. क्लीक करते ही आप के सामने Application Form (Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana Application Form) खुल जाएगा।
  6. अब आप को झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  7. यहाँ आप को जिला ,शहरी स्थानीय निकाय ,वार्ड नंबर ,पता,पिन कोड नंबर ,जन्म तिथि ,मोबाइल नंबर आधार कार्ड आदि जरुरी जानकरी भरनी होगी।
  8. अब आप को सभी जानकारी भरने के बाद  I Agree to above Declaration/ मैं उपरोक्त घोषणा से सहमत हूँ के सामने टिक मार्क करना होगा।
  9. इस के बाद दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें। और सब्मिट कर दें।
  10. इस के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप को Application Reference Number प्राप्त होगा। जिसका इस्तेमाल आप अपने जॉब कार्ड को डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं।

पोर्टल पर लॉगिन ऐसे करें

  1. सबसे पहले आप को योजना की आधिकारिक वेबसाइट msy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  2. अब आप की स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
  3. यहाँ आप को Login के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  4. क्लीक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  5. यहाँ आप को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
  6. अंत में Login के बटन पर क्लीक कर दें।
  7. इस तरह से आप की पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

झारखण्ड श्रमिक रोजगार योजना जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

एक बार आप झारखण्ड के श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन कर चुके हैं तो आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना जॉब कार्ड डाउनलोड करना होगा। यदि आप को भी अपना योजना के अंतरगत जॉब कार्ड डाउनलोड करना है तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर के अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप को होम पेज पर दिख रहे विकल्पों में से Application के ऑप्शन पर क्लीक करें।
  • आप को तीन अन्य विकल्प दिखेंगे।
  • यहाँ दूसरे विकल्प Download Job Card के विकल्प पर क्लीक करें।
  • क्लीक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपना जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए Application Ref Number और Aadhaar No की जानकारी भरनी होगी।
  • संबंधित जानकारी को भरने के बाद आप को सबमिट के बटन पर क्लीक कर देना है।
  • अब आप के स्क्रीन पर आप के जॉब कार्ड का विवरण आ जाएगा।
  • आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार मांग हेतु ऐसे आवेदन करें

Jharkhand Mukhyamantari Shramik Rojgaar Yojana में काम के लिए आवेदन करने के लिए आप को यहाँ दी जा रही प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। यहाँ जानिये पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को कुछ विकल्प दिखेंगे। इनमें से आप को Application के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • यहाँ आप को तीन विकल्प मिलेंगे। जिन में से आप को Demand Employment का विकल्प चुनना होगा।
  • क्लीक करते ही आप के सामने अगले पेज पर आप को एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • यहाँ आप को कुछ आवश्यक जानकारी जैसे की – जॉब कार्ड संख्या, आधार नंबर, कार्य के दिनों की माँग आदि के बारे में भरना होगा।
  • इस के बाद आप दिखाए गए कैप्चा कोड को भी भर सकते हैं। अब आप submit कर दें।
  • इस तरह से आप की काम हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

योजना से जुडी शिकायत दर्ज ऐसे करें

  1. सबसे पहले योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर आप को grievances का ऑप्शन दिखेगा।
  3. क्लीक करने पर दो विकल्प मिलेंगे।
  4. Record Grievance के ऑप्शन पर क्लीक करें।
  5. क्लीक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  6. जैसे की  जॉब कार्ड नंबर, आधार नंबर, ग्रीवेंस टाइप, विवरण आदि सभी जानकारी दर्ज कर दें। अब आप को कैप्चा कोड भरना है।
  7. सभी जानकरी भरने के बाद सबमिट कर दें।
  8. आप की शिकायत दर्ज हो जाएगी।

यह भी देखें : झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

Mukhyamntari shramik Rojgaar Yojana की शुरुआत किस ने की है ?

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की शुरुआत झारखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना में किसे लाभ मिलेगा ?

इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को लाभ दिया जाएगा।

श्रमिक रोजगार योजना में आवेदनकर्ता को क्या लाभ मिलेगा ?

इस योजना में सभी योग्यता रखने वाले श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamntari shramik Rojgaar Yojana में कितने दिनों के लिए रोजगार मिलता है ?

इस योजना के माध्यम से सभी यपग्य श्रमिकों को हर साल 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है।

इस योजना (Mukhyamntari shramik Rojgaar Yojana) में काम पाने के लिए क्या आवश्यक है ?

इस में लाभ पाने के लिए सभी योग्य श्रमिकों को अपना जॉब कार्ड बनाना होगा जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना में काम कैसे मिलता है ?

सभी शहरी अकुशल श्रमिकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काम के लिए आवेदन करना होगा। इस के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। लेख में पूरी प्रक्रिया विस्तार से बतायी गयी है।

क्या इस योजना में श्रमिकों को भत्ता भी मिलता है ?

जी हाँ , झारखण्ड श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन करने वाले श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता भी मिलता है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब उन्हें आवेदन के बाद 15 दिनों के अंदर रोजगार प्राप्त नहीं होता है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता तब प्रदान किया जाता है।

इस लेख के माध्यम से हमने झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के बारे में सभी जरुरी जानकरी देने का प्रयास किया है। यदि आप को इस सम्बन्ध में कुछ और जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमे बता सकते हैं। साथ ही हम आप को आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप इस नंबर पर कॉल करके अपने प्रश्नों के उतर प्राप्त कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-120-2929

Phone – 0651-2401955
Location – Directorate, Municipal Administration, Urban Development & Housing Department 3rd Floor, FFP Building, Dhurwa, Govt. of Jharkhand, Ranchi-834004, Jharkhand
Email – [email protected]

Leave a Comment

Join Telegram