झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र: झारखण्ड सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से अब स्थानीय लोग आसानी से jharsewa pramaan ptr बना सकते हैं। इस पोर्टल का नाम झारसेवा झारखण्ड पोर्टल है। जिसके माध्यम से प्रदेश के निवासी इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप अलग अलग प्रमाण पत्र जैसे की जन्म प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र , विवाह , जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र आदि सभी आसानी से बन सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से अब बहुत ही कम समय में ये सभी प्रमाण पत्र बन जाते हैं। इसके अलावा भी राज्य में चल रही पेंशन योजनाए इत्यादि के बारे में जानकारी मिल सकती है। साथ ही अन्य और भी सम्बंधित जानकारिया आसानी से राज्य के निवासियों को प्राप्त हो सकती है। इस लेख के माध्यम से झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र सम्बन्धी सभी जानकारियां देंगे। कृपया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र 2022 :-
झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया Jharsewa Jharkhand portal राज्य के सभी निवासियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान कराता है। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के अलग अलग विभागों और जानकारियां आसानी से एक ही स्थान पर मिल जाएंगी। जैसा की हम जानते हैं की आज डिजिटल माध्यम से कोई भी काम आसानी से और एक ही जगह बैठे बैठे किया जा सकता है। ये माध्यम बहुत ही सुविधाजनक है। साथ ही बहुत कम समय में ही सभी तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पहले की अपेक्षा अब बिना किसी कार्यालय का चक्कर लगाए आसानी से आप घर बैठे ही इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में हम इस लेख में आगे विस्तार से बताएंगे।
jharkhand jharsewa pramaan ptr highlights
आर्टिकल का नाम | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र |
राज्य का नाम | झारखण्ड |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को एक ही पोर्टल पर अनेक सुविधाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
लाभ | ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रमाणपत्र व अन्य सेवाओं का लाभ लेने की सहूलियत |
आधिकारिक वेबसाइट | कृपया यहाँ क्लिक करें। |
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र का उद्देश्य
झारखण्ड झारसेवा सर्टिफिकेट्स अब झारसेवा पोर्टल के माध्यम से बन सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से अब सभी प्रदेश के नागरिक प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र सेवा की शुरुआत करने का उद्देश्य भी यही था की सभी नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आसानी से बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो जाए। पहले की तरह उन्हें अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके अलावा ऑनलाइन / या डिजिटल माध्यम से अब कम समय में ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर नागरिकों के लिए अन्य उपयोगी सेवाएं भी उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके वो अलग अलग विभागों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में चल रही तरह तरह की पेंशन योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है। ये सभी जानकारी एक ही पोर्टल पर अब आसानी से उपलब्ध हैं। जिस से नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका प्रयास किया गया है।
झारसेवा झारखण्ड पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न सेवाएं
Jharsewa Jharkhand portal पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं को मुख्यतः तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है। जिनमे से प्रमाण पत्र सेवा , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बाह्य सेवाएं। लेख में आगे इनके अंतर्गत आने वाली अन्य सेवाओं के बारे में भी बताया है।
- प्रमाण पत्र सेवा
- जाती प्रमाण पत्र
- आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- विकलांगता पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- बाह्य सेवाएं
- विभाग सर्विसेज
- लैंड रिकॉर्ड सेवा
- निर्वाचन सेवा
- उर्जा विभाग की सेवायें
- सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
- सेवा शिकायत निवारण
- श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
- वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
- कृषि, पशुपालन & सहकारी
- सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
- उपभोगता न्यायालय सेवा
- लैंड रिकॉर्ड सेवा
- विकास विभाग की सेवायें
- मरीज़ों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज़
झारसेवा प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों या कागज़ातों की जरुरत पड़ेगी। आपकी सुविधा के लिए हम यहाँ सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची दे रहे हैं। आवेदन पूर्व आप इन सभी डाक्यूमेंट्स को तैयार कर लें।
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आप भी झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या अन्य किसी सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको झारसेवा झारखण्ड पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा और उसके बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ आसानी से घर बैठे ले सकते हैं। आगे हम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। आप इन्हे फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल (झारसेवा झारखण्ड पोर्टल) पर जाएँ। डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहाँ आपको दाहिने ओर register yourself का विकल्प दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको पंजीकरण करने के लिए आवेदन पत्र मिलेगा।
- अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना है।
- यहाँ अपना नाम , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरने के बाद एप राज्य का नाम भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप कैप्चा कोड को भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपका पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होती है।
- अब आपको लॉगिन करके जिस किसी भी योजना में आवेदन करना है आप उसमे आवेदन कर सकते हैं।
लॉगिन करना और आवेदन
- अब आप फिर से आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल के होम पेज पर आ जाएं।
- यहाँ आपको दाहिने ओर दिए गए विकल्पों में से लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना है। इसके बाद आप कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप लॉगिन कर सकते हैं। अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आपको apply form services पर जाना होगा उसके बाद view services के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको सभी सर्विसेज दिखेगी। अब आपको जिस किसी सर्विसेज में अप्लाई करना है आप उस सर्विस के सामने क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा। जिसमें पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी व अन्य आवश्यक जानकारी को नियत स्थान पर भर दें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- और अब अंत में save annexure पर क्लिक कर दें। इस तरह से आपका आवेदन पूर्ण होता है।
Jharsewa Jharkhand प्रमाण पत्र से सम्बंधित प्रश्न
यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं। साथ ही अलग अलग विभागों की जानकारी व सेवाएं भी आसानी से कम समय में उपलब्ध हो जाती है।
Jharsewa Jharkhand portal पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं को मुख्यतः तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है। जिनमे से प्रमाण पत्र सेवा , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बाह्य सेवाएं। इनके अंतर्गत विभिन्न सेवाएं है जिन्हे आप इस लेख में पूरा पढ़ सकते हैं।
आवेदक का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र,राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
इसके लिए आपको झारसेवा झारखण्ड पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। ध्यान रहे ये सुविधा सिर्फ स्थायी निवासियों के लिए ही है। अपना पंजीकरण कराने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन करें और जिस किसी सेवा का लाभ लेना हो आप उसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आप आवेदन की पूरी प्रक्रिया को हमारे इस लेख में विस्तार पूर्वक पढ़ सकते हैं।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट हम यहाँ दे रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें
इसके लिए हम आपको हेल्पलाइन नंबर और ईमेल यहाँ दे रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर -0651-2401581, 2401040
ई-मेल आईडी – support.edistrict@jharkhandmail.gov.in