जैसा कि आप सभी जानते है प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य के नागरिको के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को समय-समय पर शुरू करती रहती है जिससे सरकार जनता की परेशानी दूर हो सकें। उसी प्रकार झारखंड की सरकार ने ई कल्याण छात्रवृति योजना शुरू की है। Jharkhand E Kalyan Scholarship के माध्यम से सरकार झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए छात्र छात्राओं को छात्रवृति प्रदान करेगी जिससे उनको पढ़ाई करने में कोई परेशानी न हो और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सके और भविष्य में अपने सपने को साकार कर सके।
तो आइये जानते है झारखंड ई -कल्याण स्कॉलरशिप ekalyan.cgg.gov.in के बारे में छात्रवृति योजना क्या है इसके क्या लाभ है छात्रवृति योजना में कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स आवश्यक है पात्रता क्या है आप अगर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है अगर आप भी झारखंड छात्रवृति योजना के बारे में जानने के इच्छुक है तो आप हमारे साथ आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे जिससे हम आपको अनेक प्रकार की जानकारी आपको दे सके।

झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन ऐसे बनवायें : Jharkhand Jati Praman Patra
झारखंड ई -कल्याण स्कॉलरशिप का उद्देश्य
हमारे समाज में बहुत से परिवार ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने बच्चो को पूर्ण शिक्षा नहीं दे पाते कर पाते जिससे उनके बच्चो का भविष्य खराब हो जाता झारखंड की सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए छात्र- छात्राओं की आर्थिक सहायता के रूप में स्कॉलरशिप प्रदान करतीं है जिससे छात्र छात्राओं के अध्यन में पैसो की कमी न हो। छात्र छात्राएँ अपनी पढ़ाई को लगातार जारी रख सकें और अच्छी शिक्षा लेकर भविष्य में सफल हो सके और अपने सपने को साकार करके अपने माता -पिता का नाम रोशन कर सके।
E Kalyan Scholarship 2023
अब हम आपको एक टेबल दे रहे है इस टेबल के माध्यम से हम आपको कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे है यह टेबल हमने आपको आपकी सुविधा के लिए दी है जिसे आप संक्षिप्त रूप में आसानी से पढ़ सके।
योजना का नाम | झारखण्ड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना |
प्रारम्भ | झारखण्ड की सरकार के द्वारा |
लाभ के इच्छुक | झारखंड के छात्र- छात्राए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | – |
ऑफिसियल वेबसाइट | ekalyan.cgg.gov.in |
E Kalyan Scholarship के प्रकार
झारखंड की सरकार के द्वारा झारखंड ई कल्याण छात्रवृति बच्चों को प्रदान की जाती है। छात्रवृति स्कीम में झारखण्ड की सरकार के द्वारा 3 स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है।
- प्री मैट्रिक छात्रवृति
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (within state)
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (outside state)
छात्रवृति योजना के लाभ
झारखंड के लोगो को छात्रवृति योजना के क्या क्या लाभ मिलेंगे तो आइये जानते है अगर आप भी छात्रवृति योजना का लाभ लेना चाहते है तो नीचे दी गयी सूची को अवश्य देखें।
- झारखंड के छात्र छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की जायेगी।
- इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आर्थिक मंदी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- झारखंड के छात्र छात्राओं के जीवन स्तर में सुधार आयेगा।
- झारखंड के पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जन-जाति के लोगो छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।
- इस योजना की मदद से छात्र छात्राओं के अध्यन में कमी नहीं आयेगी।
- छात्रवृति की मदद से छात्र -छात्राओं को अध्यन के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
- बच्चे पूरी शिक्षा लेके अपने सपने को साकार कर सकेंगे।
- अगर आप झारखंड में रहते है तो आपको इस योजना का लाभ तो मिलेगा ही अगर आप अन्य स्टेट में भी अध्यनरत है तो भी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
- बीएड स्टूडेंट्स भी इस योजना का लाभ ले सकते है।
- अभी तक इस योजना का लाभ लगभग 68000 से भी ज्यादा छात्र – छात्राओं को मिला हैं।
आवेदन हेतु महत्त्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स
झारखंड छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन किन डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती है।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- कास्ट सर्टिफिकेट
- एड्रेस प्रूफ
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- 10 वी की मार्कशीट
Scholarship scheme की पात्रता
स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने के लिया क्या क्या पात्रता होनी चाहिए।
- झारखंड के स्थायी निवासी इस योजना के पात्र होंगे।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राएं इस योजना की पात्र होंगी।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख होगा वही छात्र -छात्राएं इस योजना के पात्र होंगी।
- पिछड़े वर्ग के परिवार का वार्षिक आय 1.5 लाख होगा वही छात्र इस योजना के पात्र होंगे।
- सामान्य जाति के लोग इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- जो लोग किसी भी प्रकार की छात्रवृति का लाभ ले रहे वो छात्र छात्राएँ आवेदन के पात्र नहीं होगी।
- आपका बैंक अकाउंट आधारकार्ड से लिंक होना चाहिए।
- अगर आपके पास ये सभी पात्रता है तो आप इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते है।
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप लॉगिन आईडी कैसे बनाये
- सबसे पहले आपको ई कल्याण की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपको स्टूडेंट लॉगिन में जाना होगा। यहां नया पेज ओपन होगा जिसमे एक फार्म ओपन होगा।
- जिसमे आपको अपना नाम फादर नेम जन्मतिथि मोबाइल नंबर ई मेल आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके क्रेट अकाउंट पर क्लिक करें।
- इस प्रकार झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल पर आपका लॉगिन आईडी बन जायेगा।
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें
- सबसे पहले आपको ई- कल्याण की ऑफिसियल साइट http://ekalyan.cgg.gov.in जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगिन का विकल्प मिलेगा, आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना है और स्टूडेंट लॉगिन नाम पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपने जो लॉगिन आईडी बनाई है उससे साइन इन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे पोस्ट मेट्रिक, बीएड का ऑप्शन आयेगा आप अपनी शिक्षा के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई नाऊ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन में पोस्ट मेट्रिक का फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- अब झारखंड कल्याण स्कॉलरशिप से सम्बंधित सभी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।
- अंत में आपको सबमिट का ऑप्शन आयेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे अगर आपके फॉर्म में गलतिया होती है तो आप फार्म में भरी गयी जानकारी को एडिट भी कर सकते है अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो आप भी आवेदन कर सकते है।
स्टूडेंट लॉगिन करने का प्रोसेस –
- सबसे पहले आपको ई कल्याण की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपके होम पेज पर होम पेज स्टूडेंट लॉगिन का ऑप्शन आयेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर न्यू पेज ओपन होगा जिसमे आपको नाम नंबर ईमेल आईडी कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी होती है।
आधारकार्ड लिंक से बैंक खाता नंबर चैक कैसे करें
- सबसे पहले आपको झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके होम पेज पर आपको स्टूडेंट आर चैक आधार लिंक बैंक अकाउंट नम्बर स्टेटस का ऑप्शन आयेगा आपको उस पेज पर क्लिक करना है।
- अब आप आधार कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच गए है, यहां आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
- यहां आपको अपना आधार नंबर एवं सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा आपको उस ओटीपी एंटर ओटीपी में दर्ज करना होगा।
- अंत में आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- अब पूरी डिटेल आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी।
- इस प्रकार आप आधार लिंक बैंक अकाउंट नम्बर स्टेटस चैक कर सकते है।
झारखंड ई- कल्याण स्कॉलरशिप से सम्बंधित प्रश्न
झारखंड ई- कल्याण स्कॉलरशिप क्या है ?
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप छात्र- छात्राओं के लिए योजना शुरू की गयी है।
किसके द्वारा छात्रवृति योजना शुरू की गयी ?
झारखण्ड की सरकार के द्वारा छात्रवृति योजना शुरू की गयी।
आवेदन करने के लिए कौन -कौन से दस्तावेज अनिवार्य है ?
आवेदन करने के लिए आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड कास्ट सर्टिफिकेट एड्रेस प्रूफ इनकम सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो मूल निवास प्रमाण पत्र बैंक अकाउंट की पासबुक 10 वी की मार्कशीट का होना अनिवार्य है।
इस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
झारखण्ड में रहने वाले एसटी एससी ओबीसी जाति के छात्र छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा
झारखण्ड छात्रवृति योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है ?
झारखण्ड छात्रवृति योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपका कोई डाउट है या आप इस विषय में कोई जानकारी लेना चाहते है तो आप (मंडे टू सेटरडे)मेल भी कर सकते है हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर – 040 -23120591 ,040-23120592 ,040 -23120593 ई मेल आईडी helpdeskekalyan@ gmail.com
आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी काफी पसंद आयी होगी अगर आप इस विषय से रिलेटेड कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में जरुर बताये।