ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों की सैलरी एवं पेमेंट स्लिप को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। पोर्टल से कर्मचारी को अपनी सैलरी के जरुरी दस्तावेज भी मिलेंगे। साथ ही कर्मचारी को अपने सेवा खाते, सैलरी स्लिप, लोन, कटौती एवं कंप्लेंट से सम्बंधित जानकारी भी मिलेगी।
एचआरएमएस पोर्टल एक ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली है। पोर्टल पर मौजूद डेटाबेस कर्मचारियों के तकनीकी लेनदेन की डिटेल्स पाने में सहायक होगा। कर्मचारी अपने लिए ली जाने वाली छुट्टी का भी आवेदन पोर्टल पर कर सकते है और लोन की रिपोर्ट का अनुरोध भी बढ़ा सकते है।

एचआरएमएस पोर्टल ओडिशा
2023 से पे-स्किप को HRMS पोर्टल पर जारी किया जा रहा है। एचआरएमएस पोर्टल मानव संसाधन प्रबंधन हेतु एन्ड-टू-एन्ड हल देनी वाली ओडिशा सरकार की विशिष्ट योजना है। इस उन्नत ऑनलाइन पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), ओडिशा प्रदेश यूनिट के द्वारा तैयार एवं डेवेलप किया गया है।
HRMS Odisha
लेख का विषय | HRMS ओडिशा पोर्टल |
राज्य का नाम | ओडिशा |
लाभार्थी | राज्य के सरकारी कर्मचारी |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://hrmsorissa.gov.in/ |
HRMS ओडिशा पोर्टल क्या है?
ओडिशा के कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से तैयार किया गया एक कम्पूटरीकृत पोर्टल है। यहाँ वे अपने सैलरी स्टब्स, डेबिट्स, डिडक्शन एवं पे स्टब्स के डाउनलोड तरीकों की डिटेल्स भी सर्च कर सकेंगे। पोर्टल कर्मचारियों को डेटा बनाकर रखने, ग्राहकों की परेशानी दूर करने एवं पैसों के सही बैंक अकाउंट में पेमेंट के लिए सहायक है।
पोर्टल से ओडिशा के सरकारी कर्मचारी किसी भी बदलाव को ऑनलाइन जल्दी से पढ़ सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। कर्मचारी के ऋण लेने एवं नए काम के आवेदन में ‘पे स्टब्स’ एक उपयोगी प्रमाण-पत्र होता है। कर्मचारी अपनी ईपीएफओ स्टेटमेंट को ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है।
एचआरएमएस वेतन पर्ची ओडिशा
राज्य के सरकारी कर्मचारी एचआरएमएस पोर्टल पर लॉगिन होकर अपनी पे स्लिप को देख एवं डाउनलोड कर सकते है। पोर्टल से मिली पे स्लिप में कर्मचारी का नाम, पोस्ट, सैलरी एवं छुट्टियों इत्यादि जैसी जरुरी डिटेल्स होगी। ये अपने आप में एक महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र होगा।
कर्मचारी ध्यान रखें कि वे अपने पे स्लिप में किसी प्रकार के अपडेट एवं बदलाव के लिए समय-समय पर एचआरएमएस के वेबपोर्टल पर लॉगिन करके जांचते रहे। अगर यहाँ पर उनको अपनी सैलरी या अन्य डिटेल्स में कोई गलती मिलती है तो वे इसकी सूचना तुरंत सम्बंधित अधिकारीयों को दें।
एचआरएमएस पोर्टल ओडिशा के लाभ
- सरकार को वेतन में संसोधन होने की स्थिति में कर्मचारियों का सही रिकॉर्ड रखने में सहायता मिलेगी।
- इस पोर्टल के उपयोग की जरुरत सरकार एवं कर्मचारी दोनों को है।
- पोर्टल पर लॉगिन होने वाले सभी कर्मचारियों को विशिष्ठ आईडी-पासवर्ड दिया जाता है। इससे यह एक सुरक्षित एक्सेस देने वाला पोर्टल है।
- कर्मचारियों के पे स्टब्स की समीक्षा करने के साथ यह दूसरे उद्देश्यों को भी पूरा करता है।
- कर्मचारी बडी आसानी से अपनी कमाई को सॉफ्टवेयर की सहायता से देख सकते है।
- इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी बैंकों में ऋण के लिए प्रमाण-पत्र के रूप में कर सकते है।
- वेतन की स्लिप को नए काम की तलाश एवं आवेदन में कर सकते है।
- पोर्टल की वेतन स्लिप कर्मचारी एवं स्टाफ के बीच पैदा होने वाले विवादों को भी समाप्त करेगी।
- कर्मचारी को वेतन पर्ची के द्वारा अपनी कुल सैलरी एवं ऑफिसियल कटौतियों की सही जानकारी मिलेगी।
- पोर्टल स्वचालित रूप से हजारो कर्मचारियों के वेतन का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से रख सकता है।
एचआरएमएस ओडिशा पोर्टल में लॉगिन करना
- सबसे पहले एचआरएमएस ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट http://hrmsorissa.gov.in/ को ओपन करें।
- होम पेज के दायी तरफ आपको “Personal Login/ HRMS Login” विकल्प को चुने।
- नए पेज में अपना “यूजर आईडी एवं पासवर्ड” दर्ज़ करके कॅप्टचा कोड को टाइप करें।
- फिर अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन होने के लिए “Login” बटन दबा दे।
एचआरएमएस ओडिशा पोर्टल में वेतन पर्ची डाउनलोड करना
- सबसे पहले एचआरएमएस ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट hrmsorissa.gov.in को ओपन करें।
- होम पेज पर “Personal Login/ HRMS Login” विकल्प चुने।
- बॉक्स में अपनी “यूजर आईडी एवं पासवर्ड” दर्ज़ करके लॉगिन करें।
- डेशबॉर्ड पर “अनुरोध अथवा सब्मिशन” टैब को चुनकर अपनी जरुरी पेमेंट स्लिप को प्राप्त करे।
- अब “एचआरएमएस वेतन पर्ची” को चुने।
- उस महीने एवं साल को चुने जिसकी वेतन स्लिप देखनी है।
- आपकी वेतन स्लिप स्क्रीन पर होगी।
- अब उस “महीने एवं साल” को चुने जिसकी वेतन पर्ची डाउनलोड करनी है।
- स्क्रीन पर वेतन स्लिप देखेगी सही होने पर “Download” बटन दबाकर डाउनलोड करें।
- आपको ओडिशा पे स्लिप मिलेगी जिसका प्रिंटआउट लेना है।
पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना
- सबसे पहले एचआरएमएस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hrmsorissa.gov.in को ओपन करें।
- होमपेज पर “कर्मचारियों के लिए ई-सेवा” विकल्प चुने।
- अब “रजिस्टर साइन-अप” बटन दबाए।
- नए पेज पर जरुरी डिटेल्स भरकर अपना मोबाइल नंबर देकर “Submit” बटन दबाएंगे।
- मिले ओटीपी का सत्यापन करके “Save” बटन दबा दें।
एचआरएमएस ओडिशा पोर्टल पर समस्या होने पर ये करें
- सबसे पहले तो आपको यह देखना है कि आप सभी लॉगिन क्रेडेंटिअल का इस्तेमाल कर रहे है।
- यदि लॉगिन डिटेल जाँचने में समस्या है तो आपको ‘HR Department” से संपर्क करना है।
- वेबपेज देखने में समस्या आपने पर अपने ब्राउज़र के कैश एवं कुकीज को “clean” करें। चूँकि ये पेज के सही से देखने में समस्या पैदा करते है।
- आप इस काम के लिए अलग ब्राउज़र का भी प्रयोग कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि आप गूगल क्रोम का प्रयोग करते है तो आप पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एच अथवा मोजिला इस्तेमाल कर सकते है।
- इसके बाद भी अपनी वेतन पर्ची देख नहीं पाने पर अपने ‘एचआर विभाग’ से संपर्क करें।
HRMS ओडिशा पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न
एसआरएमएस क्या है और कौन इसका इस्तेमाल कर सकता है ?
पोर्टल ऑनलाइन मोड़ पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य डिटेल्स को देता है। पोर्टल का प्रयोग केवल ओडिशा के सरकारी कर्मचारी ही दिए गए यूजर नाम एवं आईडी से कर सकते है।
यदि लॉगिन आईडी से लॉगिन असफल हो तो क्या करें?
यदि आपको अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड को दर्ज़ करने पर लॉगिन नहीं मिल पा रहा हो तो आपको सबसे पहले की-बोर्ड का “Capelock” बटन को बंद करना है। इसके बाद पुनः लॉगिन होने का प्रयास करें। दूसरा, यदि आपका पासवर्ड ख़त्म हो चुका है तो लॉगिन विफल होता है। सुरक्षा की दृष्टि से आपको अपना पासवर्ड हर 15 दिन में बदलना चाहिए।
पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड भूलने पर क्या करना है?
पोर्टल के लॉगिन पेज में “Unable to Access my Account link” लिंक को चुने। फिर एक नए पासवर्ड की रिक्वेस्ट भेजनी है। आप चाहे तो नई यूजर आईडी का भी अनुरोध कर सकते है। आपकी रिक्वेस्ट भेजने के 7 दिनों के अंदर CMGI से आपको नया यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा।
पोर्टल में पे स्लिप पाने में समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर किसी कर्मचारी को पोर्टल पर सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है तो वह एचआरएमएस के हेल्पलाइन नंबर 0671-2307600 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो ईमेल आईडी पर hrms@nic.in पर सम्बंधित ईमेल भी कर सकते है।