हाल के दिनों में ही ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों की सैलरी स्लिप एवं पेमेंट स्लिप को देखने के लिए HRMS Odisha ऑनलाइन वेबपोर्टल को जारी किया है। इस वेबपोर्टल से कर्मचारी अपनी सैलरी से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त कर्मचारी को अपने सेवा खाते, सैलरी स्लिप, लोन, कटौती एवं कंप्लेंट से सम्बंधित जानकारी भी ले सकते है। HRMS वेबपोर्टल एक ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली है। वेबपोर्टल पर मौजूद डेटाबेस कर्मचारियों को तकनीकी लेनदेन की डिटेल्स पाने में सहायता करने वाला है। कर्मचारी अपने लिए ली जाने वाली छुट्टी का भी आवेदन पोर्टल पर कर सकते है और लोन की रिपोर्ट का अनुरोध भी बढ़ा सकते है।
साल 2022 से पे स्किप को HRMS के पोर्टल पर जारी किया जा रहा है। एचआरएमएस पोर्टल मानव संसाधन प्रबंधन हेतु एन्ड-टू-एन्ड हल देनी वाली ओडिशा सरकार की विशिष्ट योजना है। इस उन्नत ऑनलाइन पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), ओडिशा प्रदेश यूनिट के द्वारा तैयार एवं डेवेलप किया गया है।
लेख का विषय | HRMS ओडिशा पोर्टल |
प्रदेश | ओडिशा |
लाभार्थी | ओडिशा राज्य के सरकार कर्मचारी |
माध्यम | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी सुविधा |
आधिकारिक वेबसाइट | http://hrmsorissa.gov.in/ |
HRMS ओडिशा पोर्टल क्या है?
ओडिशा के कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से तैयार किया गया एक कम्पूटरीकृत वेबपोर्टल है। यहाँ पर वे अपने सैलरी स्टब्स, डेबिट्स, डिडक्शन एवं पे स्टब्स को डाउनलोड करने के तरीकों की डिटेल्स भी सर्च कर सकेंगे। वेबपोर्टल कर्मचारियों को डेटा बनाकर रखने, ग्राहकों की परेशानी दूर करने एवं पैसों के सही बैंक अकाउंट में पेमेंट के लिए सहायक है। वेबपोर्टल के द्वारा ओडिशा के सरकारी कर्मचारी किसी भी बदलाव को वेबपोर्टल पर जल्दी से पढ़ सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। कर्मचारी कही पर ऋण के लिए एवं नए काम के लिए आवेदन करते समय पे स्टब्स को एक उपयोगी प्रमाण-पत्र की तरह इस्तेमाल कर सकते है। ये एक इंटरनेट वेबपोर्टल होने के कारण तेज़ वेतन भुगतान साधन है।
HRMS वेतन पर्ची ओडिशा
ओडिशा के सभी सरकारी कर्मचारी एचआरएमएस वेबपोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पे स्लिप को देख एवं डाउनलोड कर सकते है। पोर्टल से मिलने वाली पे स्लिप पर कर्मचारी का नाम, पोस्ट, सैलरी एवं छुट्टियों इत्यादि जैसी जरुरी जानकारी दर्ज़ होगी। ये अपने आप में एक महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र होगा जिसको हर समय पर सुरक्षित एवं सुलभ रखना चाहिए। सभी कर्मचारी ध्यान रखें कि वे अपने पे स्लिप में किसी प्रकार के अपडेट एवं बदलाव के लिए समय-समय पर एचआरएमएस के वेबपोर्टल पर लॉगिन करके जांचते रहे। अगर यहाँ पर उनको अपनी सैलरी या अन्य डिटेल्स में कोई गलती मिलती है तो वे इसकी सूचना तुरंत सम्बंधित अधिकारीयों को दें।
HRMS ओडिशा पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपने HRMS ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट http://hrmsorissa.gov.in/ को ओपन करना है।
- वेबपोर्टल के होम पेज के दायी तरफ आपको “Personal Login/ HRMS Login” विकल्प को चुनना है।
- नए वेबपेज पर आपको अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज़ करना है।
- इसके बाद आपको दिख रहे कॅप्टचा कोड को टाइप करना है।
- अब अंत में आपको अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन होने के लिए “Login” बटन को दबा देना है।
HRMS ओडिशा पोर्टल पर वेतन पर्ची डाउनलोड करना
- सबसे पहले आपको HRMS ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर अपने “Personal Login/ HRMS Login” विकल्प को चुनना है।
- बॉक्स में अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज़ करके लॉगिन हो जाये।
- सही प्रकार से लॉगिन होने पर आपको पोर्टल का डैशबोर्ड मिलेगा।
- यहाँ पर आपने “अनुरोध अथवा सब्मिशन” टैब को चुनकर अपनी जरुरी पेमेंट स्लिप को प्राप्त करे।
- अब आपने HRMS वेतन पर्ची को चुनना है।
- आपको पे स्लिप वेबपेज के साथ एक नया पेज प्राप्त होगा।
- आपके स्क्रीन पर महीने एवं साल की सूची प्राप्त होगी।
- इनमे से आपने उस महीने एवं साल का चुनाव करना है जिसकी वेतन स्लिप आपको देखनी है।
- इससे सम्बंधित वेतन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब आपको उस महीने एवं साल का चुनाव करना है जिसकी वेतन पर्ची आप डाउनलोड करना चाहते है।
- आपको वेतन स्लिप देखेगी अगर सही है तो आप “Download” बटन दबाकर डाउनलोड कर सकते है।
- आपको ओडिशा पे स्लिप की स्क्रीन प्राप्त होगी और अंत में आपको स्लिप का प्रिंटआउट लेना है।
यह भी पढ़ें :- सुकन्या समृद्धि योजना 2022: Sukanya Samriddhi Yojana, PM Kanya Yojana
HRMS ओडिशा पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना
- सबसे पहले आप HRMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर आपने “कर्मचारियों के लिए ई-सेवा” विकल्प को चुनना है।
- आप आपने रजिस्टर साइन-आप बटन को दबाना है।
- नए वेब पेज पर आपने कुछ डिटेल्स को दर्ज़ करना है।
- सभी जरुरी डिटेल्स देने के बाद आपको मोबाइल नंबर देना है।
- जैसे ही आप “Submit” बटन दबाएंगे तो आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा।
- सही बॉक्स में अपना OTP नंबर दर्ज़ करके “Save” बटन दबा दें।
HRMS ओडिशा पोर्टल पर परेशानी होने पर क्या करें
कई बार आपको पोर्टल पर अपनी वेतन स्लिप को चेक करते समय कुछ समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे मौको पर आप कुछ बातों को आजमा सकते है।
- सबसे पहले तो आपको यह देखना है कि आप सभी लॉगिन क्रेडेंटिअल का इस्तेमाल कर रहे है।
- यदि आपको लॉगिन डिटेल की जाँच करने में समस्या है तो आपको ‘HR Department” से संपर्क करना है।
- यदि वेबपेज को देखने में समस्या आ रही हो तो आपको अपने ब्राउज़र के कैश एवं कुकीज को “clean” करना है। चूँकि ये वेबपेज को सही से देखने में समस्या पैदा करते है।
- आप चाहे तो इस काम के लिए एक अलग ब्राउज़र का भी प्रयोग कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि आप गूगल क्रोम का प्रयोग करते है तो आप पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एच अथवा मोजिला का इस्तेमाल कर सकते है।
- यदि आप यह सभी कुछ कर लेने के बाद भी अपनी वेतन पर्ची को पोर्टल पर देख नहीं पा रहे है तो आपको अपने एचआर विभाग से संपर्क करना होगा।
HRMS ओडिशा पोर्टल के लाभ
ओडिशा सरकार द्वारा तैयार किये वेबपोर्टल के लाभ निम्न प्रकार से है –
- सरकार को वेतन में संसोधन होने की स्थिति में कर्मचारियों का सही रिकॉर्ड रखने में सहायता मिलेगी।
- इस वेबपोर्टल के उपयोग की जरुरत सरकार एवं कर्मचारी दोनों को है।
- पोर्टल पर लॉगिन होने वाले सभी कर्मचारियों को विशिष्ठ आईडी-पासवर्ड दिया जाता है। इससे यह एक सुरक्षित एक्सेस देने वाला पोर्टल है।
- कर्मचारियों के पे स्टब्स की समीक्षा करने के साथ यह दूसरे उद्देश्यों को भी पूर्ण करता है।
- कर्मचारी बडी आसानी से अपनी कमाई को सॉफ्टवेयर की सहायता से देख सकते है।
- इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी बैंकों में ऋण के लिए प्रमाण-पत्र के रूप में कर सकते है।
- वेतन की स्लिप को नए काम की तलाश एवं आवेदन में कर सकते है।
- पोर्टल की वेतन स्लिप कर्मचारी एवं स्टाफ के बीच पैदा होने वाले विवादों को भी समाप्त करेगी।
- कर्मचारी को वेतन पर्ची के द्वारा अपनी कुल सैलरी एवं ऑफिसियल कटौतियों की सही जानकारी मिलेगी।
- पोर्टल स्वचालित रूप से हजारो कर्मचारियों के वेतन का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से रख सकता है।
HRMS ओडिशा पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न
HRMS क्या है और कौन इसका इस्तेमाल कर सकता है ?
ये इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन मोड़ पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य डिटेल्स को प्रदर्शित करने वाला सॉफ्टवेयर है। इस पोर्टल का प्रयोग केवल ओडिशा के सरकारी कर्मचारी ही दिए गए यूजर नाम एवं आईडी से कर सकते है।
अगर लॉगिन आईडी होने पर पोर्टल पर लॉगिन असफल हो तो क्या करें?
यदि आपको अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड को दर्ज़ करने पर लॉगिन नहीं मिल पा रहा हो तो आपको सबसे पहले की-बोर्ड का “Capelock” बटन को बंद करना है। इसके बाद पुनः लॉगिन होने का प्रयास करें। दूसरा, यदि आपका पासवर्ड ख़त्म हो चुका है तो लॉगिन विफल होता है। सुरक्षा की दृष्टि से आपको अपना पासवर्ड हर 15 दिन में बदलना चाहिए।
पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड भूलने पर क्या करना है?
आपको पोर्टल के लॉगिन पेज पर “Unable to Access my Account link” लिंक को चुनकर एक नए पासवर्ड की रिक्वेस्ट भेजनी है। आप चाहे तो नयी यूजर आईडी का भी अनुरोध कर सकते है। आपकी रिक्वेस्ट भेजने के 7 दिनों के अंदर CMGI से आपको नया यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा।
पोर्टल में पे स्लिप को डाउनलोड करने में समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर किसी कर्मचारी को पोर्टल पर सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है तो वह HRMS के हेल्पलाइन नंबर 0671-2307600 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो ईमेल आईडी पर hrms@nic.in पर सम्बंधित ईमेल भी कर सकते है।