हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभार्थी सूची

हमारे देश में आज भी ऐसी बहुत सी जगह है, जहाँ लड़कियों को बोझ समझा जाता है, और लड़का, लड़की में फर्क किया जाता है, तथा लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच भी रखी जाती है।

आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 के बारे में बताने जा रहें है। योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर बेटी को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभार्थी सूची
हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना : Himachal Pradesh Balika Janam Uphar Yojana

तो आइये जानते है, हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 क्या है? जन्म उपहार योजना में आवेदन कैसे करें तथा योजना का लाभ तथा पात्रता क्या है? यह सभी बातें जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023

योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रारम्भ किया गया है। योजना के तहत बेटी के जन्म के समय बेटी के नाम पर 51,000 रूपये की एफडी राज्य सरकार के द्वारा की जाएगी।

योजना का संचालन राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है, और योजना का लाभ एक घर की सिर्फ दो बेटियों को दिया जायेगा, तथा यह लाभ गरीब घर की बेटियों को दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त जो बच्चे जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर है, और शारीरिक रूप से भी कमजोर है, तथा सभी कार्यों को करने में असक्षम है।

उनको राज्य सरकार के द्वारा सलाना 20,000 रूपये की आर्थिक सहायता की जाएगी, और यह सहायता सिर्फ उन बच्चों की जाएगी, जो 50% से अधिक विकलांग है। यह योजना भी बेटी है अनमोल योजना की तरह ही है।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना मुख्य तथ्य

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023
Himachal Pradesh Balika Junm Uphaar Yojana
योजना का प्रारम्भ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
राज्य हिमाचल प्रदेश
योजना का उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को आर्थिक सहायता करना
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की सभी जन्मी महिलाएं
आर्थिक सहायता 51,000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी
सम्बंधित राज्य हिमाचल प्रदेश


एचपी बालिका जन्म उपहार योजना उद्देश्य

  1. नकारात्मक सोच खत्म करना – सरकार का योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, लड़कियों को लेकर जिन लोगों के मन में नकारात्मक विचार होते है, उनको समाप्त करना।
  2. बालिकाओं के जीवन स्तर में सुधार – योजना के माध्यम से लड़कियों के जीवन में बदलाव किया जायेगा, तथा उनको किसी के ऊपर बोझ नहीं बनना पड़ेगा।
  3. सरकार द्वारा आर्थिक सहायता – लड़कियों के जन्म के समय उनके नाम पर इक्यावन हज़ार ( 51,000) रूपये की आर्थिक सहायता की जाएगी, तथा लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए इन पैसो की एफडी की जाएगी।
  4. लड़कियों को सम्मान दिलाना – समाज में लड़कियों को सम्मान दिलाया जायेगा, और लड़का लड़की में होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जायेगा।
  5. लड़कियों को उच्च शिक्षा – योजना से प्राप्त होने वाले लाभ के माध्यम से सभी बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा सम्पूर्ण कर पाएंगी, और उनके परिवार को भी आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

बालिका जन्म उपहार योजना के लाभ

  • योजना के माध्यम से बालिका के जन्म के समय 51,000 रूपये की सरकार के द्वारा एफडी की जाएगी।
  • योजना का लाभ परिवार की 2 बेटियों को दिया जायेगा।
  • योजना के तहत राज्य के विकलांग और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बाल कल्याण योजना के तहत 20,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष की जाएगी।
  • योजना के प्रारम्भ होने से लड़कियों के लिए नकारात्मक सोच समाप्त हो जाएगी।
  • लड़कियां सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
  • बालिका उपहार योजना से प्राप्त लाभ के माध्यम से लड़कियाँ अपनी आगे की शिक्षा पूर्ण कर पाएंगी।
  • योजना का लाभ सिर्फ तत्काल जन्मी बालिकाओं को ही दिया जायेगा।
  • योजना से प्राप्त लाभ से परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर बन पायेगी।
  • लड़कियों को किसी के ऊपर बोझ नहीं बनना पड़ेगा, और न ही लड़का, लड़की में भेदभाव किया जायेगा।
  • लड़कियों को जो उच्च शिक्षा के लिए पैसो की जरूरत होती है, उनके लिए भी उन्हें किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना होगा।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना की पात्रता

राज्य सरकार के द्वारा कुछ पात्रता एवं मापदंड निर्धारित किये गए है, यदि आप उन मापदंडो के योग्य है, तो आवेदन कर सकते है। पात्रता निम्न प्रकार से है।

  • जन्म उपहार योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली बालिका होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन सिर्फ एक परिवार की दो बेटियां ही कर सकती है।
  • बालिका का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना आवेदन प्रक्रिया

बालिका जन्म उपहार योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी जरूरत होगी, उन दस्तावेजों की सूची यहाँ पर नीचे दी गयी है।

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बालिका के माता या पिता का बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया :

यदि उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना में आवेदन करना चाहता है, तो उसको अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा, क्यूंकि सरकार के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है।

जल्द ही हिमाचल सरकार के द्वारा योजना में आवेदन से सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी, और योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल भी लांच किया जायेगा।

जैसे ही कोई नयी अपडेट सरकार के द्वारा दी जाएगी, हम अपने लेख के माध्यम से आपको जानकारी अवश्य बताएंगे, अतः जानकारी को जानने के लिए समय समय पर हमारे लेख को पढ़ते रहें।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना एक अंतर्गत लड़की को क्या लाभ दिया जायेगा ?

योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद उसकी आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार के द्वारा 51,000 हज़ार की एफडी कराई जाएगी।

योजना का लाभ किसे दिया जायेगा ?

जन्म उपहार योजना का लाभ सिर्फ बेटियों को ही दिया जायेगा।

बालिका उपहार योजना का उद्देश्य क्या है ?

योजना का मुख्य उद्देश्य है, लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना, तथा लड़कियों के लिए नकारात्मक सोच को समाप्त करना।



Leave a Comment

Join Telegram