डिजिटल क्रांति के युग में ज्यादा से ज्यादा कार्य ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराये जा रहे हैं। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार राजकीय कर्मचारियों को वेतन (CFMS Bihar Salary Slip) से सम्बंधित विभिन्न कार्यो की सुविधा एवं प्रबंधन ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा प्रदान करने की शुरुआत की हैं। इसी प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारी का वेतन विवरण, बजट आवंटन, वेतन पर्ची डाउनलोड, सर्विस डिटेल्स, पदोन्नति की सूचना, कर्मचारी ऋण, अग्रिम भुगतान बिल, अर्जित अवकाश नकदीकरण विद्ययक आदि से सम्बंधित कार्यो को करने के लिए e-nidhi.bihar.gov.in पोर्टल बनाया गया हैं। पोर्टल को राज्य के वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर अपडेट किया जाता हैं। पोर्टल के माध्यम से ऊपर बताए गए कार्यों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ कर्मचारी को बहुत ही आसानी से पहुंच रहा हैं।
Table of Contents
CFMS Bihar Salary Slip Portal
CFMS को विस्तृत रूप में कम्प्रेहैन्सिव फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से जाना जाता हैं। जोकि वेतन की व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली है। बिहार राज्य में सरकारी कर्मचारियों के वेतन-विवरण के प्रबंधन से सम्बंधित कार्य को इस निकाय द्वारा किया जाता हैं। पोर्टल का प्रयोग करके कर्मचारी आसानी से अपनी वेतन पर्ची (Salary Slip), वेतन बिल विवरण आदि को चेक कर सकता हैं। इस पोर्टल को CFMS बिहार और e-nidhi के नाम से जाना जाता हैं।
कर्मचारी को पोर्टल के माध्यम से जो सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, वह सभी इस प्रकार से हैं – कर्मचारी वेतन पर्ची देखने की सुविधा, ई-निधि लॉग इन की सुविधा, कर्मचारी वार्षिक वेतन-वृद्धि की जानकारी, क्रिएशन फॉर्म, कर्मचारी समूह का निर्माण करना, कर्मचारी के प्रमोशन की जानकारी, वेतन से वसूली एवं आवंटन की जानकारी, पोर्टल से हिंदी माध्यम में सूचना, एलपीसी इन-आउट, निष्क्रिय-सक्रीय कर्मचारी का विवरण। जिन कर्मचारियों को पोर्टल के सन्दर्भ सही या कुछ भी जानकारी नहीं हो तो वे बताई इस लेख की जानकारी को ध्यान से पढ़े।
e-nidhi bihar cfms login पोर्टल पर लॉग इन होने का तरीका
- सर्वप्रथम आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://e-nidhi.bihar.gov.in को ओपन करना होगा।
- आपके सामने लॉग-इन करने करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड की मांग होगी।
- इसमें अपना यूजर नेम एवं पासवर्ड शत प्रतिशत सही डालना होगा।
- यदि आप अपना लॉग इन पासवर्ड भूल गए हो तो लॉग-इन मेनू पर नीचे की ओर फॉरगेट पासवर्ड विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना यूजर नाम डालना होगा एवं कर्मचारी का नाम डालने पर “गुप्त प्रश्न प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपसे कुछ गुप्त प्रश्न पूछे जायेगे जिनका उत्तर सही देने पर आपको अपने लॉग इन पासवर्ड रीसेट करने का विकल्प मिलेगा।
कर्मचारी वेतन पर्ची चेक करें
यदि कोई व्यक्ति बिहार राज्य के किसी सरकारी विभाग में सेवारत है तो वह अपने वेतन पर्ची की जाँच कर सकता हैं। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। कर्मचारी निम्न बिन्दुओ को फॉलो करके अपनी वेतन पर्ची की जांच व डाउनलोडिंग कर सकता हैं।
- सबसे पहले CFMS बिहार के कर्मचारी पेज पर जाना होगा, इसके लिए ऊपर दिए लिंक को क्लिक करें।
- उपर्युक्त स्थान पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन होना होगा।
- स्क्रीन पर दिख रहे ई-बिल्लिग के विकल्प को क्लिक करना होगा।
- इस लिंक http://e-nidhi.bihar.gov.in/EmployeeESS के प्रयोग से तुरंत वेब पेज ओपन होगा।
- वेब पेज पर आपको लोगइन एस के दो विकल्प प्राप्त हो रहे होंगे जिसमे से कर्मचारी विकल्प को चुनना होगा।
- इसके बाद Pay Bill और Salary Slip Report वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
- आगे के पेज पर एम्प्लोये सेल्फ सर्विस मेनू प्रदर्शित हो रही होंगे। इसमें आपसे पैन नंबर, GPF/PRAN एवं आधार संख्या आदि डालने होंगे।
- जिस वर्ष के महीने की वेतन की जानकारी प्राप्त करनी हो उसे सेलेक्ट कर लें।
- आपको मोबाइल पर आये ओ.टी.पी. को सत्यापित करने के उपरान्त गेट मी इन विकल्प चुनना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर कर्मचारी वेतन पर्ची प्राप्त हो रही होगीं, जिसको डाउनलोड कर सकते हैं।
- यदि रिपोर्ट की जानकारी पीडीऍफ़ फॉर्मेट मैं चाहिए तो Report Type में pdf चुनें।
- अंत मे Generate बटन को प्रेस कर दें।
CFMS बिहार पोर्टल के लाभ
सरकार द्वारा इस पोर्टल को बनाने का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को घर बैठे कम समय में अपनी वेतन स्लिप को देखना एवं डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करना है। जैसा की आज के समय में अधिक से अधिक कार्य करने का तरीका डिजिटल हो रहा हैं। कर्मचारी को पोर्टल पर अपनी कुछ ऑफिसियल जानकारी दर्ज़ करनी होगी, इसके बाद वो अपने लॉग इन अकाउंट पर वेतन सम्बन्धी जानकारी देख सकेगा। वेतन पर्ची या विवरण के लिए कार्यालय में घंटो इन्तेज़ार नहीं करना होगा। ऑनलाइन पोर्टल माध्यम में एक ही समय में कई कर्मचारी अपने वेतन की जाँच एवं प्रिंट कर सकेंगे, जो कि बड़े कार्यालय में भी संभव नहीं हैं। वेतन सम्बंधित कार्यो में सरकार एवं कर्मचारी के खर्च में कमी लाना। वेतन की जानकारी को 24 घंटे और कार्यालय अवकाश वाले दिन भी उपलब्ध करवाना।
CFMS बिहार पोर्टल से जुड़े प्रश्न
यह बिहार सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को अपने किसी भी माह के वेतन को जाँचने करने एवं उसका प्रिंट आउट लेने की सुविधा प्रदान करता हैं।
कर्मचारी अपने वेतन की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से ही अपने घर से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे कर्मचारी कार्यलय के अनावश्यक चक्कर लगाने से बच सकता हैं। वेतन की डिटेल्स एवं प्रिंट ऑनलाइन माध्यम से लेने से प्रक्रिया में पारदर्शिता व गति आती हैं।
यदि पासवर्ड याद नहीं है तो यूजर नेम और गुप्त प्रश्न के उत्तर के बाद पासवर्ड दुबारा सेट कर सकते हैं।
बिहार राज्य में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारी पोर्टल का प्रयोग अपने वेतन की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
पड़ताल पर वेतन सम्बन्धी जानकारी लेने के लिए ऊपर दी गयी जानकारी को पढ़ें व फॉलो करे।
नहीं, वेतन विवरण की ऑनलाइन लाभ लेने के लिए कोई शुल्क नहीं अदा करना होता हैं।
वेतन पोर्टल की किसी अन्य समस्या के समाधान एवं अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर इन संपर्क स्थापित करना होगा। जोकि इस प्रकार से हैं – 06122211355, 8540048477.