डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2023| Doctor on Wheels Scheme: आवेदन प्रोसेस | लाभ एवं पात्रता

दिल्ली सरकार समय-समय पर राज्य के निवासियों के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत करती है। ऐसी ही डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना की घोषणा करके निर्माण श्रमिकों को कार्य स्थलों में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए की गई है। इससे राज्य के असंगठित क्षेत्रों के निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जायेगा।

श्रमिकों और उनके बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा होगी। यह लाभ लेने के लिए श्रमिकों को दिल्ली के बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड से रजिस्टर्ड होना जरुरी है।

इस लेख से आपको दिल्ली Doctor on Wheels Scheme का लाभ कैसे मिल सकेगा, आवेदन की पात्रताएँ व दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

Doctor on Wheels Scheme Details - डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना
Doctor on Wheels Scheme Details

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2023

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना को शुरू करने की घोषणा दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु की गई है। इस योजना से सरकार निर्माण स्थलों के श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्रदान कर रही है।

योजना के तहत हर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए मोबाइल वैन विभिन्न निर्माण स्थलों का दौरा करेगी। साथ ही प्रत्येक जिले में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन होगा। दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी दी है।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना डिटेल्स

योजना का नामडॉक्टर ऑन व्हील्स योजना
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक
उद्देश्य श्रमिकों और उनके बच्चों को निर्माण स्थल
पर नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा देना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के उद्देश्य

दिल्ली सरकार डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से राज्य के असंगठित श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी। निर्माण क्षेत्र में काम करते हुए जख्मी होने या कोरोना संक्रमण से उन्हें स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्राप्त होगी।

योजना में मोबाइल वैन से अथवा शिविरों के द्वारा निर्माण स्थल पर ही नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्राप्त होगी। अब श्रमिकों को इलाज के लिए यहाँ-वहाँ भटकना नहीं होगा और बिना आर्थिक समस्या के उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के लाभ

  • दिल्ली सरकार द्वारा Doctor on Wheels Scheme की शुरुआत प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए की गई है।
  • योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों और उनके बच्चों को निर्माण स्थल पर ही नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्रदान की जा जाएगी।
  • प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिक जो दिल्ली के बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड से पंजीकृत है वह सभी योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • योजना के तहत मोबाइल वैन की व्यवस्था कर विभिन्न निर्माण स्थलों दौरा किया जाएगा और प्रत्येक जिले में चिकित्सा जाँच शिविर का भी आयोजन होगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर श्रमिकों को स्वास्थ्य जाँच के लिए यहाँ-वहाँ भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • प्रदेश के किसी भी श्रमिक को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहना पडेगा।

डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम की पात्रताएँ

  • योजना के अंतर्गत दिल्ली के स्थाई नागरिक आवेदन के पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के निर्माण श्रमिक जो दिल्ली के बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड से पंजीकृत है, उन्हें प्राप्त हो सकेगा।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पंजीकृत श्रमिक होने का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना की आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली के जो भी निर्माण श्रमिक Doctor on Wheels Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें आवेदन की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा अभी योजना को आरम्भ करने की केवल घोषणा की गई है। इसमें आवेदन के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जैसे ही सरकार योजना में आवेदन से संबंधित कोई सूचना जारी करती है उसकी जानकारी हमारी साइट से मिल सकती हैं।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से जुड़े प्रश्न

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना क्या है ?

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जिसकी शुरुआत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को कार्य स्थलों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना की घोषणा कब की गई?

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना को शुरू करने की घोषणा 1 अगस्त 2022 में गई।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से लाभार्थियों को क्या लाभ मिलेगा?

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से लाभार्थी श्रमिकों को निर्माण स्थलों में ही स्वास्थ्य जाँच की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था करके विभिन्न निर्माण स्थलों का दौरा होगा और सभी जिलों में जाँच शिविर आयोजित होंगे।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना का लाभ किसे प्राप्त हो सकेगा ?

इस योजना का लाभ दिल्ली के बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों को प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Comment

Join Telegram