पिछले 25 सालों से टेलीविजन की दुनिया में लोगों के दिलों को जीतने वाले टीवी रियलिटी शो Bigg Boss के अभी तक 15 सीजन आ चुके है। इस शो में टेलीविजन, फिल्म दुनिया, पॉलिटिक्स एवं कॉमन मैन तक प्रतिभागी बनते है। इन्हे दर्शक जानते है अथवा इनसे कोई ना कोई कहानी सम्बंधित रहती है। टेलीविजन पर बिग बॉस का पहला सीजन सोनी चैनल पर प्रसारित हुआ है। इसके बाद यह प्रोग्राम कलर्स चैनल ने खरीद लिया। इसके बाद के सभी सीजन इसी चैनल पर प्रसारित हुए। यदि इसकी TRP की बात करें तो अभी तक टेलीविजन पर यह सबसे अधिक रही है। कोई भी दूसरा टीवी प्रोग्राम इसको पीछे नहीं कर पाया है।
इस शो (Bigg Boss) के प्रारूप को डच के रियलिटी प्रोग्राम ‘बिग ब्रदर’ के ऊपर बेस्ड है। इस कार्यक्रम में 14 से 15 प्रतिभागियों को एक घर में बंद कर कर देते है। इन लोगों का बाहर की दुनिया से कोई भी सम्पर्क नहीं रह जाता है। शो के हर वीक में सभी प्रतिभागी एक दूसरे को नॉमिनेट कर देते है, इसके बाद आम जनता की वोटिंग के आधार पर ही इन नॉमिनेटेड प्रतियोगियों को शो से एलिमिनेट कर देते है। बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों को 100 कैमरो की कवरेज में रहना पड़ता है। इसमें उनको बहुत से टास्क भी परफॉर्म करने होते है। घर वालों के काम और व्यवहार को देखने के बाद ही दर्शक प्रभागियों को वोट देते है। कार्यक्रम के अंत में 1 प्रतिभागी शो का विनर चुन लिया जाता है।
बिग बॉस के सभी सीजन के विनर
शो के सीजन्स | साल | विजेता |
सीजन 1 | 2006 | राहुल रॉय (Rahul Roy) |
सीजन 2 | 2008 | आशुतोष (Ashutosh) |
सीजन 3 | 2009 | विन्दु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) |
सीजन 4 | 2010 | स्वेता तिवारी (Sweta Tiwari) |
सीजन 5 | 2011 | जूही परमार (Juhi Parmar) |
सीजन 6 | 2012 | उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) |
सीजन 7 | 2012 | गौहर खान (Gauhar Khan) |
सीजन 8 | 2014 | गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) |
सीजन 9 | 2015 | प्रिंस नरूला (Prince Narula) |
सीजन 10 | 2016 | मनवीर गुर्जर (Manveer Gurjar) |
सीजन 11 | 2017 | शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) |
सीजन 12 | 2018 | दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) |
सीजन 13 | 2019-2020 | सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) |
सीजन 14 | 2021 | रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) |
सीजन 15 | 2022 | तेजस्वी प्रकाश (Tejesvi Prakash) |
बिग बॉस के सभी सीजन का विवरण
- सीजन 1 – सोनी टीवी पर बिग बॉस का पहला सीजन 3 नवंबर 2006 से प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस शो का ग्रैंड फिनाले में 14 प्रतिभागी शामिल थे। इसके विजेता सुप्रसिद्ध अभिनेता राहुल रॉय चुने गए थे। बिग बॉस के पहले संस्करण में आइटम डांसर के रूप में प्रसिद्ध राखी सावंत ने एक ड्रामा क्वीन की इमेज को दिखाकर अच्छी-खासी प्रशंसा और लोकप्रियता बटोरी थी।
- सीजन 2 – बिग बॉस के दूसरे सीजन को 17 अगस्त 2008 से 22 नवंबर 2008 तक कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ था। इस बार के सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। इसकी मुख्य वजह यह थी कि वो इस साल के रियालिटी बिग ब्रदर शो के पाँचवे संस्करण को जीतकर आई थी। बिग बॉस के दूसरे संस्करण के विजेता आशुतोष कौशिक रहे थे जोकि इसके पिछले साल में एक अन्य रियलिटी शो रोडीज़ के भी विजेता रहे थे। इस बार के सीजन में अन्य मशहूर सेलिब्रिटी थे – राहुल महाजन, राजा चौधरी, मोनिका बेदी जैसे दिग्गज लोग प्रतिभागी रहे थे। इनको बहुत प्रसिद्धि मिली थी और राहुल ने आशुतोष के लिए शो के अंत में खुद को एलिमिनेट कर दिया है।
- सीजन 3 – यह सीजन 4 अक्टूबर 2009 से 26 दिसंबर 2009 तक प्रसारित हुआ था। इस बार के सीजन की खास बात यह रही कि इसको हिंदी सिनेमा में बिग बी के नाम से प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। किन्तु किन्ही कारणों से शो का तीसरा संस्करण पिछले सीजनों की तुलना में उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया था। इसके अतिरिक्त इसको अभी तक के सर्वाधित छोटे सीजन के रूप में भी जाना जाता है। आम तौर पर हरेक सीजन 90 से 100 दिनों तक प्रसारित होता है और इस बार के सीजन को मात्र 84 दिनों तक चलाया गया। इस बार के सीजन को अभिनेता विन्दु दारा सिंह ने जीता था, जो कि महान कुश्ती पहलवान दारा सिंह के पुत्र है।
- सीजन 4 – बिग बॉस के चौथे सीजन को टीवी पर 3 अक्टूबर 2010 से 8 जनवरी 2011 तक प्रसारित था। इस बार के सीजन को उस समय ब्लॉक बस्टर फिल्म देने वाले अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया था। बिग बॉस के इस सीजन को टीवी की जानी-मानी कलाकार और प्रसिद्ध चेहरा श्वेता तिवारी ने जीता था। इस बार के सीजन में मशहूर वरिष्ठ अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने बहुत नाम कमाया था।
यह भी पढ़ें :- नाटो में देशों की लिस्ट, जानें कौन है कितना ताकतवर !
- सीजन 5 – ये सीजन को 2 अक्टूबर 2011 से 7 जनवरी 2012 के दौरान प्रसारित किया गया था। इस बार के सीजन में सीनियर अभिनेता संजय दत्त को होस्टिंग का मौका दिया गया था। किन्तु शो के बीच में कभी-कभी सलमान भी संजय दत्त का साथ निभाते हुए होस्टिंग करते रहे। यदि बात करें शो के विनर की तो टीवी की प्रसिद्ध बहु कुमकुम यानी जूही परमार रही थी।
- सीजन 6 – बिग बॉस शो का ये सीजन 6, 7 अक्टूबर 2012 से टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। इसका फिनाले 12 जनवरी 2013 के दिन हुआ था। इस सीजन में सलमान खाना ने पुरे शो में होस्टिंग करते हुए वापसी कर ली थी। इस बार के सीजन की विनर लोकप्रिय विलेन कोमोलिका उर्फ़ उर्वशी ढोलकिया बनी थी। इस बार के सीजन के बाद शो के विनर के मामले में महिला प्रतिभागी ने हैट्रिक बना ली थी। इस बार के सीजन में इमाम सिद्दीकी का नाम काफी सुर्ख़ियों में आया था।
- सीजन 7 – शो का यह सीजन साल 2013 में 15 सितम्बर से 28 दिसंबर तक टेलीकास्ट हुआ था। इस सीजन में होस्ट की भूमिका में सलमान खान ही रहे थे। इस बार भी शो के अंत में महिला प्रतिभागी ही विनर बनी थी। प्रसिद्ध टीवी फिल्म अभिनेत्री गोहर खान ने इस बार का फिनाले अपने नाम कर लिया। इस बार के सीजन में तनिषा मुखर्जी, अरमान मालिक, वीजे एंडी, संग्राम सिंह, एली अब्राहम, एजाज खान आदि कलाकारों ने देखें वालो को अच्छा मनोरंजन दिया था।
- सीजन 8 – बिग बॉस का आँठवा सीजन 21 सितम्बर 2014 से 3 जनवरी 2015 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसको सभी सीजन के होस्ट सलमान खान ने ही स्पोर्ट किया था। इस बार के सीजन में थोड़े बदलाव भी किये गए थे। इस बार के शो को बिग बॉस हल्ला बोल के नाम से प्रसारित किया गया। इसको 1 महीने के लिए और अधिक देर से टेलीकास्ट किया गया था। बिग बॉस हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया था। इस बार के शो में खास बात यह थी कि इस सीजन में पिछले सीजन के 5 प्रतिभागी भी घर में मौजूद रहे थे। इस बार के सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 जनवरी 2015 के दिन हुआ था, जिसमें टीवी के मशहूर कलाकार गौतम गुलाटी ने ट्रोफी को अपने नाम किया था। उनको शो के दौरान और फिनाले में टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री करिश्मा तन्ना से अच्छी प्रतिस्पर्धा मिली थी।
- सीजन 9 – नवें सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर 2015 के दिन हुई थी। इस बार के सीजन का फिनाले 23 जनवरी 2016 के दिन हुआ था। इस बार के शो को भी सलमान खान ने ही होस्ट किया था। इस बार के सीजन को प्रिंस नरूला ने जीता था। इससे पहले प्रिंस ने एमटीवी के रियलिटी शो रोडीस और स्प्लैशविला नाम के अन्य शो में भी जीत हासिल की थी। Trp के अनुसार यह सीजन शो के पिछले सीजन के हिसाब से कमतर ही रहा था। शो के निर्माताओं ने भी इस ग्राफ को ऊपर लाने की भरसक प्रयास किये थे। इसी को देखते हुए शो में सलमान और शाहरुख खान के मिलाप को भी दिखाया गया था। किन्तु किन्ही कारणों से इस सीजन के प्रतिभागियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और ना ही वे देखने वाले को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाया था।
- सीजन 10 – शो के 10वे सीजन को साल 2016 में 16 अक्टूबर के दिन शुरू किया गया था। शो के इस बार के सीजन को भी सलमान ने ही मेजबानी दी थी। इस बार के सीजन को सभी दर्शको के अनुमान से हटकर एक कॉमनर मनवीर गुर्जर ने ख़िताब को अपने नाम किया था।
- सीजन 11 – शो में इस बार के सीजन की शुरूआत 1 अक्टूबर 2017 हर और 14 जनवरी 2018 के दिन यह शो ख़त्म हुआ। इस बार के शो को सलमान खान ने ही होस्ट किया था और शिल्पा शिंदे ने शो के फिनाले में जीत हासिल की थी।
- सीजन 12 – बिग बॉस के सीजन 12 को 16 सितम्बर से शुरू किया गया था और इसका फिनाले 30 दिसम्बर 2018 के दिन हुआ था। बिग बॉस का प्रारूप कुछ विचित्र जोड़ियों के साथ दर्शकों के सामने था। इसको 6 ही वीक में पूरा कर लिया गया। इस बार के शो में सभी दर्शकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री संत, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, सुरभि राणा, दीपक ठाकुर एवं करणबीर बोहरा इत्यादि टीवी के कलाकार और कॉमन मैन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस शो का फिनाले 30 दिसंबर 2018 के दिन हुआ था, जिसको दीपिका कक्कड़ ने अपने नाम किया था।
- सीजन 13 – बिग बॉस के इस सीजन को सितम्बर 2019 में दिन शुरू किया था और फरवरी 2020 में इस फिनाले हुआ। बिग बॉस शो के इतिहास में सर्वाधिक लम्बा एवं सफल रहने वाले सीजन के रूप में जाना जाता है। ये सीजन बहुत-सी वजहों से चर्चा का विषय बना था। शो में प्रतिभागियों की लड़ाई, प्यार और आपसी नोकझोक देखने वालो के आकर्षण का विषय बनी रही थी। शो में दर्शकों को सिद्धार्ध शुक्ला, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, आरती सिंह, असीम रियाज, पारस छाबरा, माहिरा इत्यादि। इस बार के सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। किन्तु उनको असीम रियाज ने कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।
- सीजन 14 – साल 2020 में कलर्स चैनल पर बिग बॉस के 14वे सीजन की शुरुआत हुई थी। इस बार के सीजन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाकर पहले सीजन की इंटरटेनिंग प्रतिभागी राखी सावंत शो का हिस्सा बन गयी। इस बार के संस्करण को रुबीना दिलैक ने जीता था।
- सीजन 15 – शो के 15वें सीजन की विजेता रही तेजस्वी प्रकाश। इस बार के सीजन में प्रतीक सेहजपाल को पीछे करते हुए तेजस्वी ने शो की ट्रॉफी और इनाम राशि 40 लाख रुपए अपने नाम कर लिए। इस बार के सीजन में शुरू से ही तेजस्वी की स्थिति काफी मजबूत दिख रही थी।