देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस ने भारत में एकता और सशक्तिकरण लाने के भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया है। ये एक पदयात्रा है जोकि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाने वाली है। Bharat Jodo Yatra यात्रा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ उनकी पार्टी के करीबन 100 नेता शामिल रहने वाले है। ये नेता देश के सभी समुदायों एवं राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में पहचाने जायेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहने वाले सभी नेताओं को ‘भारत यात्री’ के नाम से जाना जायेगा। इस यात्रा में पार्टी ने आम जनता को सम्मिलित करने के लिए अपनी ऑफिसियल वेबसाइट को भी लॉन्च किया है। इस यात्रा से जुड़ने वाले लोगो को इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होता है।
लेख का विषय | भारत जोड़ो यात्रा |
सम्बंधित पार्टी | कांग्रेस |
शुरुआत | 7 सितम्बर 2022 |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
उद्देश्य | देश के भय, कट्टरपन, बेरोजगारी एवं असमानता का विरोध करना |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.bharatjodoyatra.in |
भारत जोड़ो यात्रा क्या है?
कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाने वाली है। इस यात्रा ने देशभर के 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से अपना सफर तय करना है। पार्टी की यात्रा में शामिल होने वाले करीबन 100 नेताओं की सूची को तैयार किया गया है। इनकी यात्रा में पार्टी के मिडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार को भी शामिल किया गया है। भारत के जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजरेगी वहां से 100-100 लोगों को यात्रा से जोड़ा गया है और ये लोग अतिथि यात्री होंगे। इसके अलावा एक समय में सिर्फ 300 पदयात्री ही इस यात्रा का हिस्सा बन सकेंगे। इस यात्रा को पार्टी ने देश की एकता एवं उत्सव का पर्व कहा है जिसमे देश का हर नागरिक सम्मिलत हो सकता है। यात्रा का लक्ष्य देश के डर, कट्टरपन, बेरोजगारी एवं असमानता को समाप्त करना है।
भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य नारे
- नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
- संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
- मिले कदम, जुड़े वतन
- महँगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
- बेरोज़गारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो
यात्रा में तीन प्रकार के यात्रा प्रतिभाग करेंगे
- भारत यात्री – इस यात्रा में कांग्रेस का साथ शुरू से लेकर आखिरी तक निभाने के लिए करीबन 100 नेता यात्री बनेगे। इन्हे ‘भारत यात्री’ कहा जायेगा और ये यात्रा के शुरू से लेकर आखिरी तक रहने वाले है।
- प्रदेश यात्री – देश के जिन भी राज्यों से यह यात्रा गुजरने वाली है वहां से 100-100 नागरिको को इसमें शामिल किया गया है। इन लोगो को ‘प्रदेश यात्री’ कहा जायेगा।
- अतिथि यात्री – भारत के जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं होकर जाने वाली है वहां से 100-100 यात्री सम्मिलित रहेंगे और इस प्रकार के यात्रियों को ‘अतिथि यात्री’ कहा जायेगा।
भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई
देश के दक्षिणी भाग के तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से 7 सितम्बर के दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने हरी झण्डी दिखाकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शुरू किया था। इस यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल अपने पिता भूतपूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी की शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुँचे थे। इस यात्रा के समय राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं भूपेश बघेल जी उपस्थित रहे। देशभर का सफर 150 दिनों में पूरी करने वाली ये यात्रा 2 शिफ्टों में चलने वाली है जिसकी पहली पाली 10:30 बजे से और दूसरी पाली शाम 3:30 बजे से शुरू होगी।
यात्रा में एक दिन के दौरान 22 से 23 किमी का सफर तय करने का लक्ष्य है। ये एक ना रुकने वाली देश की यात्रा है जो करीबन 3,570 किमी की दुरी तय करने वाली है। यात्रा के समय राहुल गाँधी दिन में लोगो के मिलेंगे और रात्रि के समय अस्थाई आवास में रुकेंगे। इस प्रकार से यात्रा कन्याकुमारी से आरभ होकर श्रीनगर में समाप्त होगी।
सभी पद यात्री कंटेनरों में सोयेंगे
भारत जोड़ो यात्रा के लिए करीबन 60 कंटेनर तैयार किये गए है और 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल गाँधी और उनके अन्य सह यात्री नियंत्रण कक्ष में सोने वाले है। इन सभी कंटेनरों को विश्राम के दौरान एक गाँव में लाकर लगा दिया जायेगा। इनमें से कुछ कंटेनर में एयर कंडीशनर भी लगे होंगे। पार्टी से जानकारी दी गयी है कि ये सभी यात्री जिस भी गांव से होकर जायेंगे वहां का स्थानीय भोजन ग्रहण करने वाले है। कोई भी नेता किसी होटल में भोजन नहीं करेगा और यह भोजन गाँव के लोगो द्वारा निर्मित होगा। यात्रा का एकमात्र लक्ष्य आम जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सामाजिक असमानता को लेकर जागरूक करना है।
भारत जोड़ो यात्रा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
भारत जोड़ो यात्रा से देश का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है, इसके लिए वेबसाइट पर निम्न आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी –
आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना
सबसे पहले आपने भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
‘Register’ विकल्प चुनना

वेबसाइट के होम पेज की मेनू में आपने “Register” विकल्प को चुनना है।
विवरण दर्ज़ करना

नए वेब पेज में आपने नीचे के भाग में विभिन्न जानकारी जैसे अपना नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर, राज्य एवं कॅप्टच कोड को दर्ज़ करने के बाद “Sign Up” बतणन दबाना है।
सफलतापूर्वक रजिस्टर होना
इस प्रकार की प्रक्रिया को कर लेने के बाद आप भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत हो जायेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा की पदयात्री सूची देखना
- सबसे पहले आपने भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज की मेनू में आपने “क्लिक हियर” विकल्प को चुनना है।
- आपने सामने भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने वाले नेताओं की सूची प्रदर्शित होगी।
- इस सूची में आपने ऊपर की ओर “Download” बटन को दबा देना है।
यह भी पढ़ें :- भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की सूची | National Symbol of India Hindi
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े विवाद एवं तारीफे
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं द्वारा शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा को विवाद एवं प्रसंशा दोनों का सामना करना पड़ा है। इस यात्रा को लेकर विपक्षी पार्टियाँ कमियाँ गिना रही है और यात्रा से जुड़े विवाद सामने रख रही है। तो एक ओर सामान्य लोग भी सी यात्रा और राहुल गाँधी की तारीफ कर रहे है। यात्रा एक समय राहुल गाँधी की कुछ फोटो सोशल मिडिया में बहुत प्रचारित होने लगे है। इनमें से कुछ प्रमुख बारिश में भीगने की, बच्ची को सेंडल पहनाने की है। राहुल की यात्रा वाली फोटो एवं वीडियों सोशल मिडिया पर खासी लोकप्रियता बटोर रही है।
LIVE: #BharatJodoYatra | Pochkatte to Harthikote | Tumkur to Chitradurga | Karnataka https://t.co/rrUObBO3a6
— Bharat Jodo (@bharatjodo) October 10, 2022
यात्रा का अगला फेज 3 जनवरी से शुरू होगा
नए साल में 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा का अगला फेज शुरू हो जायेगा, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। अभी यात्रा में अल्प विराम लिया गया है और 3 जनवरी से यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा को एक ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश राज्य से दुबारा शुरू किया जायेगा। इसके बाद यात्रा हरियाणा में पहुंचेगी एवं उसके बाद प[पंजाब होती हुई कश्मीर राज्य में पूरी कर ली जाएगी। अभी यात्रा को यूपी के 3 जिलों से होकर गुजारना है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सभी विपक्षी राजनैतिक दलों को जोड़कर देश एवं यूपी को बड़ा सन्देश देने वाली है। यूपी के गाजियाबाद के लोनी में यात्रा पहुंचेगी। यूपी के सभी बड़े नेताओं को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस की ओर से निमंत्रण भेजे गए है। इन नेताओं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी एवं अन्य विपक्षी नेता है।
भारत जोड़ो यात्रा को किस राजनैतिक पार्टी ने शुरू किया है?
यह यात्रा देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपना सन्देश जन जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की है।
भारत जोड़ो यात्रा क्या है?
देश की वरिष्टतम राजनैतिक पार्टी कांग्रेस ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक के लिए एक पैदल यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा 12 प्रदेशों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा का लक्ष्य लोगो को डर, कट्टरपन, बेरोजगारी एवं असमानता को लेकर जागरूक करना है।
भारत जोड़ो यात्रा कितने दिन एवं दूरी की होगी?
यात्रा का आयोजन करने वाली समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने जानकारी दी है कि यह पदयात्रा 150 दिनों में तमिलनाडु से कश्मीर तक करीबन 3570 किमी की दुरी तय करने वाली है।
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कितने नेता शामिल है?
इस यात्रा में कांग्रेस के 100 नेता शुरू से लेकर यात्रा के अंत तक शामिल रहने वाले है। ये नेता प्रतिदिन 22 से 23 किमी का सफर तय करने वाले है।