आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 | नई लाभार्थी सूची Pdf, Jan Arogya List Online

आयुष्मान भारत योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी है। इसके तहत आपको 5 लाख रूपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आप बीमार होने पर इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक का इलाज फ्री में करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। इसके लिए ये आवश्यक है कि आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में होना चाहिए। इसलिए आप भी अगर इसका लाभ उठाना चाहते हैं और इस स्कीम के पात्र हैं तो आप Ayushman Bharat Yojana List में अपना नाम अवश्य देखें।

जिन लोगों का भी नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में है वो लोग अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड को आप कभी भी जरुरत के अनुसार बीमार होने पर हॉस्पिटल में इस्तेमाल कर सकते हैं। और 5 लाख तक का इलाज भी करवा सकते हैं। इससे सम्बंधित जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से दे रहे हैं। साथ ही आप अपना नाम इस सूची में कैसे देख सकते हैं वो प्रक्रिया भी हम आगे इसमें बताएंगे। इस टॉपिक से जुडी अधिक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट- Jan Arogya List Online
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट

Jan Arogya List Online 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023
प्रारम्भ की गयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार
उद्देश्य सभी बीपीएल धारक परिवार को 5 लाख
तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देना।
लाभार्थी देश के सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग
लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ परिवारों
वर्तमान वर्ष 2023
योजना की स्थिति योजना जारी है
हेल्पलाइन नंबर 14555
आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in

यह भी देखें :- (सूची) आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट क्या है ?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 एक ऐसी सूची है जिसमे उन सभी पात्र लोगों के नाम हैं जो Ayushman Bharat Yojna के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इस स्कीम के तहत देशभर में जितने भी आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोग हैं उन सभी लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाता है। इस स्कीम के तहत जिसका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है सभी पात्र लोग जिनका नाम इस सूची में होगा उन सभी को 5 लाख रूपए सालाना के हिसाब से बीमा मिलेगा।

इसके अंतर्गत अगर वो बीमार होते हैं और अस्पताल में भर्ती होते हैं तो उनका खर्च सरकार उठाएगी इस स्कीम के माध्यम से। बीमार व्यक्ति को सिर्फ अपना गोल्डन / आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। इस एबीवाई स्कीम के तहत लगभग सभी प्रकार की बीमारिया और उनके इलाज का खर्च का कवर है। किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित होने पर लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत किसी भी अस्पताल में भर्ती होने का हक़ रखता है।

Jan Arogya List Online

एबीवाई लिस्ट के तहत पंजीकृत सभी आयुष्मान कार्ड धारक जरुरत पड़ने पर किसी भी सरकारी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा सकते हैं। यही नहीं जो भी प्राइवेट अस्पताल सरकार के पैनल में शामिल हैं वो अस्पताल भी भी लाभार्थी हेतु खुले रहेंगे मतलब आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में पंजीकृत व्यक्ति ऐसे निजी अस्पतालों में भी भर्ती हो सकता है। और अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज करवा सकता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी विशेषता ये है की अब भर्ती होने पर पेपरवर्क से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही अब कार्ड के माध्यम से कैशलेस सुविधा हो गयी है।

Jan Arogya List Online से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य और विशेषताएं

  • जन आरोग्य लिस्ट ऑनलाइन में अगर आप का नाम है तो आप आयुष्मान भारत योजना के लाभपात्र हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम होने से परिवार को एक आइडेंटिफिकेशन नंबर मिलता है साथ ही उन्हें गोल्डन कार्ड भी मिलेगा जिसका उपयोग वो भर्ती होने के वक्त कर सकते हैं।
  • जितने भी लोग राष्ट्रीय स्वस्थ्य बीमा योजना के अंतरगत पंजीकृत हैं वो सभी लोग भी एबीवाई लिस्ट के लिए स्वतः ही पंजीकृत माने जाएंगे। इस योजना को एबीवाई स्कीम के साथ ही मिला दिया गया है। इसलिए अब दोनों ही स्कीम के लोग एक जैसा ही लाभ प्राप्त करेंगे।
  • आयुष्मान भारत योजना का दूसरा नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम जय )भी है। इसके अलावा एबीवाई इस योजना का शार्ट फॉर्म है जो काफी प्रचिलित है।
  • जन आरोग्य योजना (पीएम जय) एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिस का संचालन स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की भी मदद ली जाएगी।
  • गोल्डन कार्ड बनवाने सम्बन्धी या इस योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए 14555 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत है तो आप इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पात्रता इस कर सकते हैं।
  • Jan Arogya List Online के तहत सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इसके अंतर्गत लगभग 1350 तरह की बीमारियों का इलाज करवाने की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके लिए आवेदक को मात्र अपना गोल्डन कार्ड की आवश्यकता होगी।
  • अब गोल्डन कार्ड को फ्री में बनवाया जा सकता है। ये सुविधा 1 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। अब आपको गोल्डन कार्ड के लिए पैसे नहीं देने होंगे। कई राज्यों में तो अब पीवीसी कार्ड बनाकर दिया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत योजना में अभी तक  24,082 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं।
  • जन आरोग्य योजना में जितने भी अस्पताल शामिल हैं अब से उनको स्टार रैंकिंग दी जाएगी। ये सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल दोनों के ही लिए हैं जो इस योजना के अंतर्गत आते हैं। रैंकिंग देने के लिए इस योजना द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार 6 गुणवत्ता मानदंडों और इलाज की सुविधा आदि को आधार बनाया जाएगा। इसमें उच्चतम 5 स्टार रेटिंग होगी।
  • 2,61,36,725 हॉस्पिटल एडमिशन हुए हैं जब से इस योजना को लांच किया गया है।
  • 17,35,71,234 आयुष्मान कार्ड्स अभी तक बनाये जा चुके हैं।
  • पीएम जय योजना के तहत परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र के सम्बन्ध में कोई सीमा नहीं तय की गयी है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जिसका नाम लिस्ट में है वो इस सुविधा का लाभ प्राप्प्त कर सकता है। इसके लिए कोई भी उम्र या परिवार के आकार की पाबन्दी नहीं है।

यह भी देखें :- (रजिस्ट्रेशन) प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

एबीवाई आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम होने से लाभ

  • जितने भी लोग इस योजना की लिस्ट ( आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023) में शामिल हैं वो सभी लोग देश के किसी भी हिस्से में रहकर अपना इलाज योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल में करवा सकते हैं।
  • इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक का हेल्थ इन्शुरन्स मिलेगा। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति जिसका नाम एबीवाई लिस्ट में है वो 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकता है।
  • इस योजना के तहत अब कैशलेस भुगतान होगा। जिसमे व्यक्ति को सिर्फ अपना गोल्डेन कार्ड दिखाना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत कोई भी पुरानी बीमारी भी कवर की जाती है। इसलिए जब भी लाभार्थी एडमिट होता है तो उसका संपूर्ण इलाज की सुविधा प्राप्त होती है।
  • जन आरोग्य लिस्ट में नाम होने से व्यक्ति को गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा जो अब उन्हें निशुल्क प्राप्त होजाएगा।
  • गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब आपको नज़दीकी जन सेवा केंद्र या फिर अस्पताल (सरकारी या प्राइवेट दोनों ) जाना होगा। साथ में अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और पीएम द्वारा जारी किया गया पत्र ले जाना होगा।
  • एबीवाई लिस्ट में उन शामिल किया जाएगा जो लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं साथ ही बीपीएल श्रेणी के सभी लोग सम्मिलित किये जाएंगे।
  • इस योजना के द्वारा उन लोगो का ध्यान रखा गया है जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अपना व अपने परिवार के सदस्यों का इलाज नहीं करवा पाते। अब इस योजना के माध्यम से सभी लोग आर्थिक तंगी की वजह से इलाज से पीछे नहीं हटेंगे और ना ही वक्त पर इलाज न मिलने की वजह से किसी की मौत होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लगभग 1350 प्रकार की बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के लाभार्थियों को भर्ती होने से लेकर उनके दवाइयों आदि के खर्चों का ख्याल इस योजना के तहत रखा जाएगा।
  • जन आरोग्य योजना लिस्ट में लगभग 50 करोड़ लोगों या दूसरे शब्दों में लगभग 10 करोड़ परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।
  • आयुष्मान भारत योजना लिस्ट घर बैठे भी आराम से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा देख सकते हैं। इसके साथ ही बिना पैसे खर्च किये कर बहुत ही कम समय में देख सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में नाम होने की पात्रता

  • एबीवाई लिस्ट में नाम होने के लिए ये आवश्यक है की आप इसकी पात्रता शर्तें पूरी करते हों।
  • हालाँकि इस योजना के अंतर्गत आप स्वयं को पंजीकृत नहीं कर सकते क्यूंकि ये चुनाव केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
  • इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार तथा अन्य सम्बंधित स्रोतों से इस बारे में जानकारी इक्कट्ठी करती है।
  • और जो भी उन्हें पात्र लाभार्थी की श्रेणी में आते है ,उन्हें इस योजना की आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में पंजीकृत कर दिया जाता है।
  • जो भी परिवार और उसके सदस्य इस सूची में शामिल हो जाते हैं वो सभी लोग इस योजना के अंतर्गत इस योजना के लाभार्थी स्वतः बन जाते हैं।
  • जो पंजीकृत परिवार एबीवाई लिस्ट में शामिल होते हैं उन्हें एक आइडेंटिफिकेशन नम्बर भी मिलता है।
  • तो आइये अब जानते हैं की इस योजना के अंतर्गत कौन कौन पात्रता रखता है।
ग्रामीण क्षेत्र हेतु पात्रता
  • अगर किसी परिवार की मुखिया महिला है तो वो आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के लाभार्थी हो सकते हैं।
  • किसी अनुसूचित जाति या जनजाति से सम्बंधित सभी परिवार जो ग्रामीण इलाके में रहते हों।
  • जो परिवार आदिवासी समुदाय से सम्बन्ध रखते हों वो भी इसमें शामिल होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वो परिवार पात्र हो सकता है जिस में कोई व्यक्ति अगर विकलांग हैऔर कोई व्यस्क सदस्य नहीं है।
  • अगर ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा मकान है तो वो परिवार भी लाभ ले सकता है।
  • परिवार का कोई भी सदस्य 16 से 59 आयु वर्ग का नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की मासिक आय 10000 रूपए से कम ही होनी चाहिए अन्यथा आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में वो शामिल नहीं किया जाएगा।
  • सभी असहाय , भूमिहीन व्यक्ति इस योजना के पात्र होंगे।
  • जो व्यक्ति मजदूरी करते हों वो भी इस योजना के लाभ लेने के पात्र होंगे।
  • जिस व्यक्ति के पास अपना कोई घर न हो ,और वो सभी जो जीवन यापन हेतु भीख मांगकर गुज़ारा करता हो। वो सभी आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के अंतर्गत स्वतः ही सूचीबद्ध हो जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त वो सभी लोग इस योजना में शामिल माने जाएंगे जो बंधुआ मजदूरी करते हों।

यह भी देखें :- आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

शहरी क्षेत्र हेतु पात्रता

शहरी क्षेत्रों के वो आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति जिन्हे इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। आप नीचे दी गयी जानकारी को पढ़कर शहरी क्षेत्र हेतु पात्रता को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • मजदूर , मोची , फेरी वाले , कचरा बीनने वाले , सफाई कर्मचारी , मिस्त्री , धोभी और कुली का काम करने वाले इत्यादि।
  • गार्ड की नौकरी वाले , पेंटर , ड्राइवर , दूकान में काम करने वाले , टेलर , प्लम्बर , कंडक्टर , घरों में मदद करने वाले। रिक्शा चालक आदि
  • होटलों में काम करने वाले वेटर , डिलीवरी बॉय , सहायक, चपरासी इत्यादि।
  • निर्माण श्रमिक, बंदरगाह पर काम करने वाले , वेल्डर , सहायक।
  • चित्रकार या ऐसे ही घर पर कारीगरी या हस्तकला का काम करने वाले कार्यकर्ता। बागवानी आदि करने वाले व्यक्ति इसमें शामिल होंगे।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें ?

एबीवाई -जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए व्यक्ति का नाम जन आरोग्य योजना लाभार्थी सूची में आवश्यक रूप से होना चाहिए। अगर आपका नाम एबीवाई लिस्ट में नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। ये जानने के लिए की आपका नाम लिस्ट में है या नहीं आप यहाँ दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से पता कर सकते हैं। हम अपने आर्टिकल में आगे बताने जा रहे हैं की आप एबीवाई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अलग अलग तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं। कृपया जानने के लिए आर्टिकल पढ़ते रहे।

हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से

  • एबीवाई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे जांनने के लिए आप इस योजना से सम्ब्नधित हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको 14555 पर फ़ोन करना होगा।
  • उसके बाद आपसे मांगी गयी सभी जानकारी को सही सही बताना होगा।
  • इसके बाद आपकी दी गयी जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में जांच करके आपको ये जानकारी दे दी जाएगी की आपका नाम इस सूची में है या नहीं।
  • इस माध्यम से आप इंटरनेट न होने की स्थिति में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल के माध्यम से

  • सबसे पहले आपको इस योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल www.pmjay.gov.in पर जाना होगा। aby  list online
  • इसके बाद आप होमपेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको होमपेज पर “Am I Eligible ” साइन पर क्लिक करना होगा। कृपया नीचे दिए गए पिक्चर के माध्यम से समझें।
    aayushman  list online
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप देख सकते हैं की कुछ सूचनाएं दी गयी हैं जो योजना से सम्बंधित हैं। इसके बांये तरफ आप लॉगिन के अंतर्गत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालने का ऑप्शन देख सकते हैं।
  • अब आपको यहाँ मांगी गयी जानकारी मतलब कैप्चा कोड और अपना मोबाइल नंबर भरना है। फिर Generate OTP पर क्लिक कर देना है।
    आयुष्मान भारत योजना
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा। साथ ही आपको अंकित किये गए मोबाइल नंबर पर एक ओ टी पी आएगा। अब आपको इस ओ टी पी को नियत स्थान पर भर देना है।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको पूछी गयी सभी जरुरी जानकारी सही सही और पूरी तरह से भरनी है। फिर आपको “search ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आप की जानकारी खुल जाएगी अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में होगा। अगर आपका नाम अभी तक लिस्ट में नहीं है तो आपके सामने “नो रिजल्ट फाउंड “का विकल्प दिखा दिया जाएगा।

यह भी देखें :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

PMJAY Mobile App द्वारा :

इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल द्वारा दिए गए लिंक से इस एप को डाउनलोड करना होगा। या फिर आप डायरेक्ट प्लेस्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड (Download App) कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको यहाँ प्लेस्टोर से कैसे डाउनलोड करें इस ऐप को यहाँ बताने जा रहे हैं।

Ayushman Bharat Mobile App Download कैसे करें ?

  • सबसे पहले मोबाइल पर प्ले स्टोर ओपन करें।
  • वहां आप सर्च ऑप्शन पर जाकर “प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना / Ayushman Bharat Mobile App ” टाइप करें।
  • फिर दिए गए विकल्प में से इस ऐप को चुने।
  • अब “इनस्टॉल” पर क्लिक करें।
  • अब ये एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी। फिर ओपन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करें और फिर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको अपना नाम देखने के लिए भी लगभग वही तरीका अपनाना होगा। सबसे पहले लॉगिन के विकल्प पर जाएँ
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरके Generate OTP पर क्लिक कर देना है। आपको जो OTP मिलेगा उसे अगले पेज पर मोबाइल के साथ भर दें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अगले पेज पर आपको ड्राप डाउन मेन्यू में से अपने राज्य का नाम का चुनाव करना होगा। साथ ही अगले ऑप्शन में केटेगरी पूछी जाएगी की आप किस आधार पर अपना नाम देखना चाहेंगे।
  • यहाँ आपको आपके नाम , राशन कार्ड संख्या , मोबाइल नंबर या MMJAA ID के आधार पर देखने के विकल्प दिए जाएंगे।
  • अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प का चुनाव कर लें। फिर उसके बाद अगले पेज पर उस से सम्बंधित (जैसे की मोबाइल नंबर , राशन कार्ड संख्या या आईडी में से कोई भी ) जानकारी भर दें और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आपका नाम अगर लिस्ट में है तो आपकी और आपके पूरे परिवार की जानकारी इस पेज पर दिख जाएगी।

इस प्रकार से आप यहाँ दिए गए किसी भी तरीके से अपना नाम एबीवाई लिस्ट लिस्ट में देख सकते हैं। अगर आपका नाम है तो इसका मतलब है की आप इस योजना के अंतर्गत लाभ ले सकते हैं।

आयुष्मान भारत नज़दीकी अस्पताल कैसे देखें ?

अगर आप इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं और आपका नाम एबीवाई लिस्ट में है तो आपको इलाज के लिए अपने नज़दीकी अस्पताल तक जाना होगा और जरुरत पड़ने पर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अपने इलाज के लिए आपको सबसे पहले उन अस्पतालों को ढूंढ़ना होगा जो इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इसके लिए आपको हम इसकी पूरो प्रक्रिया बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको पीएम जय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। कृपया डायरेक्ट लिंक www.pmjay.gov.in हेतु यहाँ क्लिक करें।
  • अब आपके सामने होमपेज खुल चुका है . यहाँ आपको दाहिने तरफ दिए गए कुछ साइन में से दूसरे विकल्प का चुनाव करना होगा। ये “find hospital ” का विकल्प है। कृपया यहाँ दिए गए पिक्चर के माध्यम से समझें। आयुष्मान भारत हॉस्पिटल्स
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल चूका है।
  • यहाँ आपको ड्राप डाउन मेनू में से राज्य ,अस्पताल का टाइप (निजी या सरकारी ) , नाम , जिला और इम्पैनलमेंट का चुनाव करना होगा। aayushman bharat yojna aspataal
  • उसके बाद आप कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने अस्पताल की जानकारी खुल जाएगी।

शिकायत कैसे दर्ज़ करें ?

  • सबसे पहले आपको शिकायत दर्ज़ करने के लिए आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा। अब यहाँ आपको दाहिने तरफ ऊपर दिए गए कुछ साइन के विकल्पों में से तीसरे विकल्प का चुनाव करना है। ये शिकायत दर्ज़ करने हेतु विकल्प दिया गया है। कृपया नीचे दी गयी पिक्चर से समझें .आयुष्मान भारत योजना शकायत
  • अब आपके क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आपको नीचे दिए गए विकल्पों में से “Register Your Grievance AB PMJAY” पर क्लिक करना है। ayushman bharat shikayt patr
  • अब आपके सामने शिकायत सम्बन्धी आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां आपको सभी जानकारी भरनी है। यहाँ आपको शिकायत के साथ साथ उस से सम्बन्घित कुछ दस्तावेज़ या सुबूत इत्यादि भी अपलोड करने होंगे। अगर हों तो अपलोड कर दें।
    aby shikayat form
  • इसके बाद अंत में सबमिट पर क्लिक करके आवेदन पत्र को जमा कर दें।

शिकायत की स्थिति कैसे जाने ?

अगर आपको अपनी शिकायत करने के बाद उसकी स्थिति जाननी है तो आप यहाँ बताये गए तरीके से जान सकते हैं।

  • सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद आप होम पेज पर जाकर दाहिने तरफ ऊपर दिए गए कुछ साइन के विकल्पों में से तीसरे विकल्प का चुनाव करना है। ये शिकायत दर्ज़ करने और जानने सम्बन्धी विकल्प दिया गया है।
  • आपको अब अगले पेज पर शिकायत की स्थिति जांनने के लिए Track Your Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    आयुष्मान भारत शिकायत की स्थिति
  • अगले पेज पर आपको शिकायत की स्थिति जानने के लिए UNG नंबर को नियत स्थान पर भरना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
    आयुष्मान भारत शिकायत स्टेटस चेक
  • इसके बाद आपके सामने शिकायत सम्बन्धी जानकारी खुल जाएगी।

फीडबैक कैसे दें?

  • फीडबैक दर्ज़ करने के लिए सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको बांये तरफ दिए गए मेन्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने “कनेक्ट विथ अस ” के अंतर्गत दिए गए फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ayushman bharat feedback
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको सभी जानकारी भरनी होगी। आयुष्मान भारत फीडबैक
  • यहाँ आपको अपना नाम , मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी , रिमार्क , केटेगरी और कैप्चा कोड भरणा होगा। इसके बाद “request for OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको otp मिल जाएगा जिसे नियत स्थान पर भर दें और सबमिट कर दें। इस प्रकार से आप अपना फीडबैक दे पाएंगे।

Ayushman Bharat Yojana List 2023 से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट क्या है ?

ये एक सूची है जिसमे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत लोगों के नाम होते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति का नाम इस सूची में होगा वो व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ का ;पात्र होगा।

इस योजना के अंतर्गत कौन कौन लाभ ले सकता है ?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति लाभान्वित होंगे। खासकर बीपीएल कार्ड वाले लोग। इस योजना में लाभ लेने के लिए आयु सम्बन्धी कोई भी बाध्यता नहीं है। इसमें कोई भी आयु का व्यक्ति इलाज करा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम होने से क्या क्या लाभ मिलेंगे ?

एबीवाई लिस्ट में नाम होने से बहुत लाभ हैं। सबसे पहले तो उसे 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके तहत अगर वो बीमारी के चलते इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे 5 लाख रूपए तक का मुफ्त में इलाज होगा।

एबीवाई योजना कब शुरू हुई थी ?

यह योजना सितम्बर 2018 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप स्वयं आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसमें पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद से स्वयं ही चुनती है। इस लिस्ट में जो भी पात्र व्यक्ति होता है उसका नाम स्वयं ही जुड़ जाता है।

आयुष्मान भारत योजना में कितने तक फ्री इलाज हो सकता है ?

एबीवाई के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्ति को 5 लाख रूपए तक का स्वास्थय बीमा मिलता है। इसलिए वो 5 लाख तक का इलाज बिलकुल निशुल्क करा सकता है। साथ ही ये इलाज कैशलेस होगा।

एबीवाई लिस्ट में नाम जुड़ने की क्या पात्रता है ?

अगर किसी परिवार की मुखिया महिला है तो वो इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं
किसी अनुसूचित जाति या जनजाति से सम्बंधित सभी परिवार जो ग्रामीण इलाके में रहते हों।
जो परिवार आदिवासी समुदाय से सम्बन्ध रखते हों वो भी इसमें शामिल होंगे।
इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वो परिवार पात्र हो सकता है जिस में कोई व्यक्ति अगर विकलांग हैऔर कोई व्यस्क सदस्य नहीं है।
अगर ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा मकान है तो वो परिवार भी लाभ ले सकता है।
अन्य पात्रता शर्तों के लिए हमारे आर्टिकल को पढ़ें

आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Ayushman Bharat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको ऊपर दी गयी जानकारी में उपलब्ध कराया है।

आयुष्मान लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Ayushman List में नाम देखने के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप अपना नाम आयुष्मान लिस्ट में चेक कर सकते हैं। आप विस्तार से जानने के लिए हमारे लेख को पढ़ें।

आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं कैसे पता करें?

हम यहाँ आप को दो मोबाइल नंबर उपलब्ध करा रहे हैं – 14555 और 1800111565 . आप यहाँ दिए गए किसी भी नंबर पर कॉल करके इस बारे में जान सकते है। आप को फ़ोन पूछी गयी कुछ जानकारी देनी होगी जिसके बाद आप को अपने कार्ड के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को आयुष्मान भारत योजना लिस्ट / Jan Arogya List Online के बारे सभी आवश्यक जानकारी दी है। अगर आप को इस संबंध में कुछ पूछना हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आप के प्रश्नों के उत्तर अवश्य देंगे। अगर आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आप की सुविधा के लिए हम इस लेख में आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर प्रदान कर रहे हैं।

टोल फ्री नंबर – 14555

Leave a Comment

Join Telegram